Blog

AAP नेता केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख मांगा मिलने का समय, जानें क्या है पूरा मामला

पूरी दिल्ली में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं: केजरीवाल नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और मिलने का समय मांगा है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है. दिल्ली अब अपराध की राजधानी के रूप में जानी जा रही है. भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में दिल्ली पहले नंबर पर है. हत्या के मामलों में दिल्ली पहले नंबर पर है. पत्र में केजरीवाल ने आगे ... Read more

दिल्ली में 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर

नई दिल्ली। स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों को सूचित किए जाने के तुरंत बाद स्कूलों में मौजूद छात्रों को घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बम का पता लगाने वाली टीम और अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी स्थित डीपीएस, डिफेंस कॉलोनी केसाउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजे एन्क्लेव डीपीएस और रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को सुबह 4:30 से 8:30 बजे के बीच धमकियां मिलीं। एक सप्ताह के ... Read more

आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज का शुभारम्भ, देश के 25 कॉलेज ले रहे है हिस्सा

जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फार्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, टेक्निकल कैंपस (आईआईआईएम) मानसरोवर के मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर संकाय का प्रतिवर्ष होने वाले दो दिवसीय संयुक्त मैनेजमेंट एवं आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज 2024 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य उत्सवमाला में देश के 25 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तिवारी सीईओ ग्रीनफिंच ग्लोबल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच न केवल नवाचार और तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान का मंच है, बल्कि ... Read more

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्‍ली: दिल्ली के कई स्कूलों में शुक्रवार को फिर बम ब्‍लास्‍ट करने की धमकी मिली. ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल, कैंब्रिज स्कूल में बम ब्‍लास्‍ट की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद दिल्ली दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस हफ्ते में स्‍कूलों में बम की ये दूसरी धमकी है. इससे पहले सोमवार को कई स्‍कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद कई स्‍कूलों को खाली भी करवा लिया गया था, लेकिन पुलिस को जांच में कुछ ... Read more

मां ने स्कूल जाने के लिए जगाया तो बेटे ने कर दी हत्या, 5 दिन तक रहा लाश के साथ

नई दिल्ली: सुबह-सुबह जब एक महिला अपने 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल जाने के लिए जगाने के लिए उसके बेडरूम में गई तो उसे नहीं पता था कि वह बेटा ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन दिसंबर को  महिला आरती देवी वर्मा अपने 17 साल के बेटे अमन से स्कूल जाने के लिए उठने को कहा. लेकिन अमन का मन स्कूल जाने का नहीं था. वह उठने के लिए कहने पर गुस्से में आ गया और अपनी मां को जमीन पर धकेल दिया. इससे आरती देवी  की सिर दीवार से ... Read more

शादी से 3 दिन पहले राज्य महिला आयोग पहुंची देहरादून की अंजली… दूल्हे को सिखाया सबक

देहरादून. एक लड़की की जिंदगी शादी के बाद बहुत बदल जाती है. उसे बचपन से ही सिखाया जाता है कि किस तरह से ससुराल में तौर तरीके अपनाने हैं और अपनी गृहस्थी को चलना है. लेकिन लड़कों को यह बात हर कोई नहीं सिखाता है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली अंजली पासवान शादी से पहले ही अपने भावी दूल्हे राजा को लेकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग पहुंच गई. आइए जानते हैं अंजली ने यह कदम क्यों उठाया. दरअसल, 15 दिसंबर को अंजलि पासवान और राकेश यादव की शादी होनी है. उससे चंद दिन पहले ही अंजली काउंसलिंग के ... Read more

दौड़़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है : दिलावर

जोधपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि दौड़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है और दौड़ जब अपनी माटी राजस्थान के लिये हो तो फिर सोने पर सुहागा है। दिलावर राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज जोधपुर में आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब प्रदेशवासियों को प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यही रन फोर विकसित राजस्थान का मूल मंत्र है। दिलावर ने कहा कि विकसित राजस्थान के लिये राज्य सरकार ने 35 लाख ... Read more

केरल के पलक्कड़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 4 लड़कियों को कुचला

केरल के पलक्कड़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कल्लदीकोडे में एक ट्रक ने स्कूली छात्रों के एक समूह को टक्कर मार दिया. हादसे में 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. जिससे स्कूल छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए थे. हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. ये हादसा कोझिकोड-पलक्कड़ स्टेट हाइवे पर गुरुवार शाम 4 बजे हुआ. ट्रक करिम्बा के पास पलट गया था. ट्रक पहले पेड़ से टकराई फिर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस समय हादसा हुआ, उस ... Read more

टॉप-रेटेड ट्रॉली बैग से लेकर स्टाइलिश मेंस वॉलेट तक, Amazon पर बेहद सस्ते दामों में मिल रही हैं ये चीजें

यदि आप स्टाइलिश और प्रैक्टिकल ट्रेवल गियर, वॉलेट या बैग पर शानदार डील की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं. अमेज़ॅन ने एक सीमित समय की सेल शुरू की है, जिसमें टॉप-रेटेड वस्तुओं पर शानदार छूट दी गई है जो स्टाइल और फ़ंक्शन दोनों को जोड़ती है. पर्सनलाइज़ वॉलेट से लेकर ड्यूरेबल सामान सेट तक, ये डील्स आपके ट्रेवल गेम और डेली एक्सेसरीज को बिना खर्चा बढ़ाए बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. चाहे आप किसी प्रियजन को गिफ्ट दे रहे हों या खुद का इलाज कर रहे हों, ये सबसे अधिक बिकने वाले बैग, ... Read more

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समाज का मिले सहयोग, लोगों में हो कानून का डर : गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। गड़करी ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि देश में सड़क हादसों की ... Read more