Blog
दिल्ली-NCR में कुछ राहत की सांस, कई जगहों पर 300 के नीचे पहुंचा AQI
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की हवा में थोड़ा सुधार हो रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आ गया है. आज राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में सोमवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 300 से कम दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 267, अशोक विहार में 284, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 262, चांदनी चोक में 190, डीटीयू में 227, दिल्ली- सीपीसीबी में 227, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 295, दिल्ली – डीपीसीसी में 295, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 271, ITO में 266, लोधी रोड में 233 दर्ज किया गया. वहीं आनंद ... Read more
अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर दो बच्चों और तीन युवाओं की हार्ट अटैक से मौत, सब हैरान
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत का अजीब मामला सामने आया है. उनमें तीन युवा और आठ व 14 साल के दो बच्चे थे. इन मौतों के पीछे क्या कोई समान कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक कोविड महामारी के दौर के बाद से युवाओं की हार्ट अटैक से मौतों के मामले बढ़ गए हैं. जनपद के खैर थाना इलाके के गांव अर्राना निवासी करीब 20 वर्षीय ममता चौधरी यूपी पुलिस का रिटन एक्जाम पास कर फिजिकल एक्जाम के लिए तैयारी कर रही ... Read more
जिलाधिकारी सविन बंसल को मिली शिकायत, DM ने खुद चखा मिड-डे मील
देहरादून. उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन भी दिया जाता है ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके. सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को भोजन दिया जाता है. ऐसे में बच्चों को पौष्टिक खाना उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल सुद्धोवाला स्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने खाना बनाए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया. भोजन की गुणवत्ता देखने के लिए जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए पकाए गए भोजन को चखा. देहरादून के डीएम सविन बंसल ने ... Read more
प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर उनकी मां से हुई कुछ बड़ी गलतियां, आप भी रखें इन बातों का खास ख्याल
प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर बोली उनकी मां मधु चोपड़ा. Parenting Tips: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जिन्हें देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है . इन दिनों वो भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी अपनी पहचान बना ली है. उनकी जर्नी आज कई लोगों को मोटिवेट भी करती है. आर्मी बैकग्राउंड से होते हुए किस तरह से उन्होंने अपनी इस जर्नी को कंपलीट किया और उनकी परवरिश कैसे हुई इस बारे में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने प्रियंका की लाइफ ... Read more
बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल
बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरेंजा गांव स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गयीं। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी बच्चियों ... Read more
ठाणे: अंग्रेजी का एक शब्द ठीक से नहीं पढ़ा… टीचर ने 'स्कैल' से छात्र की कर दी पिटाई
महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग छात्र की पिटाई…(AI Image) ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टीचर ने इस बात को लेकर सात साल के मासूम छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी कि वह अंग्रेजी का एक शब्द ठीक से नहीं पढ़ पाया था. पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना 28 नवंबर को यहां अंबरनाथ इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में हुई. एफआईआर में यह नहीं बताया गया कि छात्र किस कक्षा में पढ़ता है. उम्र से अंदाजा लगाया जाए, तो छात्र दूसरी कक्षा का होगा. स्केल से पिटाई… पैर और पीठ ... Read more
LIVE : तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'फेंगल', हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित
चेन्नई,: Strom Fengal Tamil Nadu Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज शाम को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 से गर्भवती महिलाओं को हो सकता है नुकसान: शोध
एक शोध में यह बात सामने आई है कि गर्भवती महिलाओं के वायु प्रदूषण (पीएम 2.5) के संपर्क में आने से इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है. इसकी वजह से बच्चे के जन्म के समय भी परेशानी आ सकती है. जबकि पिछले शोध ने पीएम 2.5 के संपर्क को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जटिलताओं से जोड़ा था. इसमें प्रीक्लेम्पसिया, जन्म के समय कम वजन और शारीरिक विकास में रुकावट की बात थी . साइंस एडवांसेज में प्रकाशित नया शोध पीएम 2.5 और मातृ एवं भ्रूण स्वास्थ्य के बीच संबंधों की जांच करने वाला पहला अध्ययन है. हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ... Read more
प्रियंका चोपड़ा की मां को आज तक है इस बात का अफसोस, मधु चोपड़ा बोलीं- क्या मैं एक बुरी मां थी?
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी से जुड़े मामले को लेकर बात की. बोलीं एक बात का अफसोस है और आज भी इसके बारे में सोचती हूं. दरअसल, मधु चोपड़ा “समथिंग बिगर टॉक शो” पॉडकास्ट के होस्ट रोड्रिगो कैनेलस के साथ बातचीत कर रही थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी प्रियंका को सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजने का अफसोस है. एक्ट्रेस की मां ने कहा, “मुझे नहीं पता, क्या मैं एक बुरी मां थी? मुझे अभी भी इस बात का पछतावा है. मैं आज भी अपने फैसले पर रोती हूं. यह ... Read more
एमिटी जयपुर में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड व्हेक हैकाथॉन-3.0
जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड दो दिवसीय व्हेक हैकाथॉन-3.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसका उद्देश्य क्रिएटिव सॉल्यूशन के माध्यम से रीयल वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को हल करने के लिए यंग माइंडस को सशक्त बनाना था। वर्कशॉप का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से किया गया। उद्घाटन सत्र में यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जी.के. आसेरी ने अतिथियों का स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर अमित जैन ने सराहना करते हुए बधाई दी। एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर की डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर मंजू कौशिक ने प्रॉब्लम्स सॉल्विंग और इनोवेशन ... Read more