Blog
5 प्वाइंट न्यूज : गुरुग्राम में आफत की बारिश, पढ़ें 5 अहम बातें
नई दिल्ली: गुरुग्राम में बीते कई दिनों से ही रही बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए लोगों से घर से ही काम करने की अपील की है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में घुसा पानी भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर प्रशासन ने स्कूलों को भी किया बंद भारी बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम गुरुग्राम की कई सड़कों पर जमा पानी, ... Read more
नोएडा में भारी बारिश का पूर्वानुमान, शुक्रवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल को बंद करने का फैसला किया है. दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है. इस वजह से दिल्ली,नोएडा समेत गुरुग्राम में भी लोगों को जलजमाव से दो चार होना पड़ रहा है. गुरुवार को गुरुग्राम में भी तेज बारिश के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति देखी गई. यहां गाड़ियां कई घंटे तक जाम में फंसी रही. यह भी पढ़ें बता दें कि NCR से मानसून की वापसी से ठीक पहले ... Read more
MP: स्कूल में छात्राओं ने साफ किया टॉयलेट, मंत्री ने दिए जांच के आदेश, वायरल हुई तस्वीर
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के एक स्कूल की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में छात्राएं स्कूल का टॉयलेट साफ करती दिख रही हैं. इस फोटो के वायरल होने के बाद राज्य के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जांच के आदेश दे दिए हैं. पूरा मामला मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक स्कूल का है. अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार फोटो दिख रही छात्राएं कक्षा 5 और 6 की हैं. फोटो में वो झाड़ू से टॉयलेट को साफ करती देखी जा सकती हैं. इस पूरे मामले को लेकर गुना के डीएम को ... Read more
गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार, पूर्वजों के नाम पर भवन-योजना का नाम करा सकेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी. लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर मातृभूमि योजना (Matrabhumi Scheme) पोर्टल लांच करने जा रही है. इसके तहत यदि कोई व्यक्ति गांव में सामुदायिक भवन, चिकित्सालय, स्कूल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि का निर्माण अपने पूर्वज के नाम पर कराना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ 60 फीसदी पैसा देना होगा. 40 फीसदी पैसे राज्य सरकार लगाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी. वे गुरुवार को मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति की ओर से ... Read more
गुरुग्राम में बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में भरा पानी,घंटों जाम में फंसे रहे वाहन
गुरुग्राम में बारिश बनी आफत नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुग्राम में हालात काफी खराब हो गए हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है तो शहर की ज्यातादर सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं. बारिश की वजह से जलजमाव का असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है. गुरुवार को इस एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम दिखा. जाम की वजह से दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर पानी जमा होने की वजह से कई वाहन ... Read more
अनूपपुर में हादसा या लापरवाही : 20 से अधिक स्कूली बच्चे से भरी नाव नदी में पलटी
स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी मध्यप्रदेश के अनूपपुर में गुरुवार को स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई. हालांकि, रेस्क्यू टीम ने सभी बच्चों को बचा लिया है और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. ये सभी बच्चे ग्राम पंचायत केल्हौरि हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. बकेली ,पोंडी, कोदयली, खाडा, मानपुर सहित अन्य गांव के स्कूली छात्र-छत्राएं पुल नहीं होने के कारण नाव में सवार होकर नदी पार कर स्कूल जाते है. लंबे समय से यहां के बच्चे नाव के सहारे नदी पार कर जान जोखिम ... Read more
Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा, एक जुलाई से होगा लागू! जानिए क्या है सच
Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा वाट्सएप (Whatsapp) पर एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए (DA) बढ़ गया है. इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. इसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA एक जुलाई, 2022 से मिलेगा. यानी उन्हें 3 महीने का एरियर दिया जाएगा. इस मैसेज में दावा किया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडीचर ने 20 सितंबर को यह ... Read more
मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देगें गोली… बच्चे ने डांट पड़ने पर टीचर को दी धमकी, वायरल हुआ Video
मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देगें गोली… बच्चे ने डांट पड़ने पर टीचर को दी धमकी Teacher Student Video: सोशल मीडिया पर छोटे बच्चो के मज़ेदार वीडियो भरे पड़े हैं. आए दिन बच्चों के नए-नए मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. अभी हाल ही में एक बच्चे का क्लास में टीचर को किस करके मनाने का वीडियो वायरल हुआ था. अब ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चे को टीचर क्लास में डांटने लगी, तो बच्चा गुस्से में टीचर को रोते हुए धमकी देता है. ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और ... Read more
कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 10 दिन तक हुई सुनवाई
हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. दस दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि कर्नाटक में हिजाब बैन का आदेश सही है या नहीं. दस दिन चली सुनवाई के बाद जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने हिजाब विवाद पर फैसला सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखने का ऐलान कर दिया. पीठ ने कहा कि अब भी जिनको लिखित दलीलें देनी हो दे सकते हैं. बहस का अंत संजय हेगड़े ने एक शेर के साथ किया. ‘ ... Read more
दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबोगरीब मछली का Video वायरल, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबोगरीब मछली Weird Fish: इंटरनेट वो जगह है जहां आपको हर रोज़ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं. यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजीबोगरीब मछली दिखाई दे रही है. इस मछली के दो मुंह और चार आंखें हैं. वायरल वीडियो में इस मछली को देखकर लोग काफी हैरान हैं और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं ... Read more