Blog

देश के नए CJI को क्यों नहीं मिल रहा अमृतसर में 'मिसिंग' हुआ अपना घर, पढ़िए इसके पीछे की पूरी कहानी

CJI संजीव खन्ना अमृतसर में नहीं ढूंढ़ पाते हैं अपना पुराना घर नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने देश के नए न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ले ली है. उन्होंने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली है. डीवाई चंद्रचड़ 10 नवंबर  को रिटायर हो चुके हैं. संजीव खन्ना के निजी जीवन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज बनने तक कई ऐसी बातें है जो आम लोगों को पता है लेकिन उनसे जुड़ी एक बात ऐसी है जो शायद ही किसी को पता है. ये बात CJI खन्ना के घर से जुड़ी हुई है. दरअसल, CJI ... Read more

डायबिटीज के बारे में नई जानकारी देगा एआई डेटासेट- शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. पहली बार वैज्ञानिकों की एक टीम ने टाइप 2 डायबिटीज के विकास पर प्रभाव डालने डालने वाले एआई डेटासेट को पेश किया है. नेचर मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस शोध में बिना डायबिटीज और डायबिटीज वाले मरीजों को शामिल किया गया. इस शोध की शुरुआत में कई तरह के अलग अलग संकेत और जानकारियां निकल कर सामने आई. अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में नेत्र विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. सेसिलिया ली ने कहा कि हम टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के बीच विविधता ... Read more

Exclusive: अपने अमृतसर के 'मिसिंग' घर को 50 साल बाद भी तलाश रहे हैं CJI संजीव खन्ना

नई दिल्ली: देश के 51 वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) ने शपथ ले ली. वे देश की न्यायपालिका के मुखिया बन गए लेकिन एक बात ऐसी है जो बहुत कम लोग जानते हैं. जस्टिस खन्ना आज भी अपने अमृतसर के घर को तलाशते  हैं जो उनको नहीं मिलता. यह घर उनके ‘ बाऊजी’ यानी दादाजी ने खरीदा था.  सीजेआई के करीबी सूत्रों ने बताया कि अब भी जब कभी जस्टिस खन्ना अमृतसर जाते हैं तो वे कटरा शेर सिंह जरूर जाते हैं. वहां वे अपने बाऊजी यानी दादाजी सरव दयाल के घर ... Read more

शिवसेना VS शिवसेना : महाराष्‍ट्र की हॉट सीट बनी दिंडोशी, जानिए किसका रहेगा दबदबा और क्‍या कहती है जनता

मुंबई: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2024) में दिंडोशी की सीट हॉट सीट बन गई है. यहां दो दिग्‍गज राजनेताओं के चुनावी मैदान में उतरने से  चुनावी रण में शिवसेना बनाम शिवसेना में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ महायुति से संजय निरुपम हैं तो दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी से सुनील प्रभु को दावेदारी दी गई है. लड़की बहिन योजना से बेरोजगारी और प्रगति से दो शिवसेना तक दिंडोशी के वोटर के मुद्दे जानने के साथ ही प्रत्‍याशियों की गारंटी और जनता का मूड भांपने के लिए एनडीटीवी की टीम दिंडोशी पहुंची.  दिंडोशी में एक ... Read more

19 साल बाद लौट रहा है शक्तिमान, मुकेश खन्ना ने शेयर की पहली झलक! फैंस बोले- इसी का तो था इंतजार

नई दिल्ली: भारत में बैटमैन या स्पाइडर मैन नहीं शक्तिमान 90 के दशक का सुपरहीरो है, जो कि 1997 में आया टीवी सीरियल शक्तिमान का एक किरदार है, जिसके कमबैक को लेकर फैंस को काफी समय से इंतजार है. इसी बीच अपने नए पोस्ट में शक्तिमान का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज पर एक टीजर और पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह अपने शो के फिर से शुरू होने और सुपरहीरो की वापसी का ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं.  मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘शक्तिमान’ की बहुप्रतीक्षित वापसी की ... Read more

बलूचिस्तान कैसे बन गया दर्द देने वाला नासूर, जिससे अब बिलबिला रहा पाकिस्तान

भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे को उठाता रहा है. भारत ने कई बलूच नेताओं की हत्या के खिलाफ भी आवाज उठाया था.  भारत पाकिस्तान पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का सम्मान करने और वहां के लोगों के साथ न्याय करने के लिए दबाव डालता रहा है. हालांकि बलूचिस्तान को लेकर भारत की नीति संतुलित और सावधानी पूर्वक रही है. पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई बार बड़े मंचों से भी बलूचिस्तान की मांग को उठाया है.  बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान की क्या रही है नीति? बलूचिस्तान में खनिज संपदा और प्राकृतिक गैस ... Read more

उत्तराखंड का स्थापना दिवस : आज किन स्थितियों में है यह राज्य

उत्तराखंड का आज 25वां स्थापना दिवस है और इस अवसर पर हमने राज्य की वर्तमान स्थिति जानने के लिए प्रदेश के भौगोलिक, सामाजिक, राजनीतिक घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखने वाले कुछ लोगों से बातचीत की. अस्कोट आराकोट यात्रा के एक यात्री की नजरों में आज का उत्तराखंड उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर सबसे पहले हमने चंदन डांगी के साथ विस्तार से बातचीत की. चंदन डांगी उत्तराखंड के भौगोलिक और सामाजिक बदलावों पर साल 1974 से हर 10 सालों में पैदल चलकर ही जानकारी जुटाने वाली लगभग 1200 किलोमीटर लंबी अस्कोट आराकोट यात्रा में तीन बार शामिल हुए हैं. वह ... Read more

पितृसत्ता अगर लड़कियों को रोकती तो इंदिरा गांधी PM कैसे बनीं : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

बेंगलुरु: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सवाल किया है कि अगर पितृसत्ता भारत में महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रही होती तो इंदिरा गांधी कैसे प्रधानमंत्री बन सकती थीं? सीतारमण ने शनिवार को सीएमएस बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों तथा युवाओं के लिए शुरू की गईं सरकारी योजनाओं पर चर्चा की जिनमें 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के ‘बेरोजगार युवाओं’ के लिए एक करोड़ प्रशिक्षु भत्ता (इंटर्नशिप) की योजना भी शामिल है. महिला सशक्तीकरण के बारे में पूछे गए एक ... Read more

CBSE Board Exam 2025: CBSE जल्द जारी करेगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, फरवरी में होंगे एग्जाम

फरवरी में होगी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा. नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 में होनेवाली है. ऐसे में छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट का इंतजार है. कहा जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा10 वीं और 12वीं की डेटशीट दिसंबर महीने में जारी कर सकती है. दरअसल पिछले साल सीबीएसई ने 10, 12 परीक्षा की डेटशीट दिसंबर के मध्य में जारी की थी. सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट सीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड करेगी. जिसे आप वहां पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा ... Read more

CJI बनने जा रहे जस्टिस खन्ना की क्यों बंद हो गई 10 किलोमीटर वाली मॉर्निंग वॉक, जानिए वजह

जस्टिस संजीव खन्ना को दी गई है सलाह CJI का नोटिफिकेशन आने के बाद अब उनको सलाह दी गई कि वो अकेले सैर पर ना जाएं बल्कि सुरक्षा कर्मी के साथ जाएं .लेकिन जस्टिस खन्ना ने तय किया कि वो PSO के साथ सैर करने नहीं जाएंगे.दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल के बाद सेंट सेटीफन कॉलेज से स्नातक और फिर डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से लॉ की डिग्री लेने वाले जस्टिस संजीव खन्ना दिल्ली के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और आज भी अपने स्कूल, कॉलेज और CLC के दोस्तों के संपर्क में हैं. यहां तक कि वो खुद ... Read more