‘कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट’ में बच्चों ने दिखाई कला की ऊंची उड़ान”
एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग ने नयी पहल करते हुए एस.एस इंटरनेशनल स्कूल गणेश नगर , निवारू रोड , झोटवाड़ा जयपुर में “कलर योर ड्रीम्स कॉन्टेस्ट” राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, जो कक्षा 4 और 5 के छात्रों के लिए हुआ। इस कॉन्टेस्ट का आयोजन नई शिक्षा नीति की के लक्ष्य के अनुरूप रखा गया था । इस प्रतियोगिता में, बच्चों को उनके सपनों को रंगने का मौका मिला, जिससे उनकी रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। इस प्रतियोगिता के जरिए, बच्चे कला के माध्यम से उनके सपनों को प्राथमिकता देने के अद्वितीय तरीकों को समझने में सहायक हुए।
इस अवसर पर श्री मालचंद शर्मा (डायरेक्टर) ने कहा आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं । श्रीमती संतोष कँवर (प्रिंसिपल ) ने छात्रों से नई स्किलऔर सोचने की क्षमता को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और उन्होंने बताया की स्कूल समय समय पर इस तरह की क्रिएटिव एक्टिवटी करता रहता है । कला शिक्षक, श्री तरुण शर्मा ने नई शिक्षा नीति में कला और सृजनात्मकता को महत्व दिया है और छात्रों को अविष्कार, अध्ययन और सफलता की दिशा में प्रोत्साहित किया।
स्कूल स्तर पर इस प्रतियोगिता में सबसे ऊपरी स्थान पर कुमारी श्रीजा ने अपनी शानदार प्रदर्शनी के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कुमारी पूर्वी और तीसरे स्थान पर कुमारी आरवी ने भी बेहद प्रसंसनीय प्रदर्शन किया।तीनो छात्राओं के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पदक प्रदान किये गए ।

एकलव्य लर्नर्स पब्लिशिंग भारत के प्रमुख पुस्तक प्रकाशकों में से एक है और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से वे शिक्षा के क्षेत्र मे कौशल विकास की बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को सपनों को रंगने का मौका प्रदान किया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला। एकलव्य लर्नर्स के मैनेजर श्री कपिल सिंह ने बताया यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो सरकार की नई शिक्षानीति जिसमे कला और कौशलता पर जोर दिया है उसको ध्यान में रख कर आयोजित की गयी है । राष्ट्रीय स्तर पर विजयी छात्रों की घोषणा जल्द ही की जायगी ।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सपनों को रंगने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया गया और उनके सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिला, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
