Author: admin

धनशोधन मामले में देशमुख के सहयोगी ने कहा : गिरफ्तारी कानून का ‘घोर दुरुपयोग’, जमानत मांगी

वाजे इस समय एक अन्य मामले में जेल में बंद है. मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सहयोगी कुंदन शिंदे ने गुरुवार को यहां एक विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर कर दावा किया कि धनशोधन के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी और लगातार जेल में रखा जाना कानून की प्रक्रिया का ‘घोर दुरुपयोग’ है. अदालत ने मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शिंदे की जमानत याचिका पर एक नवंबर को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें देशमुख के गृह मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सहायक (पीए) के रूप में ... Read more

“मेरे विचार कभी राष्ट्र विरोधी नहीं रहे..” : NCP के कार्यक्रम में बोले जावेद अख्तर

इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ कई अन्य विपक्षी नेता भी मौजूद थे. मुंबई: गीतकार और स्क्रिप्टराइटर जावेद अख्तर ने गुरुवार को कहा कि वो देश भक्त हैं और उनकी सोच कभी भी “एंटी-नैशनल” नहीं थी. दरअसल, गीतकार को अक्सर सोशल मीडिया पर लोग उनके विभिन्न पोस्ट्स को लेकर राष्ट्र-विरोधी कहते हैं. अख्तर ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ” मैं केवल एक देशभक्त हूं, बाकी सभी राष्ट्र-विरोधी हैं. मेरी ऐसी (राष्ट्र-विरोधी) विचारधारा या विचार कभी नहीं रहे.” यह भी पढ़ें मिली जानकारी अनुसार ये कार्यक्रम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता ... Read more

जस्टिस धूलिया ने हिजाब पर बैन लगाने के कर्नाटक HC के फैसले पर जताई असहमति, जानें क्या कहा?

कर्नाटक के हिजाब मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुनाया. मामले की सुनवाई दो जजों जस्टिस धूलिया और जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच कर रही थी. कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब (Karnataka Hijab Ban) के साथ प्रवेश पर बैन के इस मामले में दोनों ही जजों की राय अलग-अलग है. जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए बैन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया. वहीं, दूसरे जज सुधांशु धूलिया की पीठ ने उनसे उलट राय जाहिर की है.  यह भी पढ़ें बैन पर असहमति जताते हुए ... Read more

“महिला आयोग के दफ्तर में मुझे गालियां दी गईं” : AAP नेता गोपाल इटालिया ने NDTV से कहा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने NDTV से खास बातचीत में कहा कि जब मैं राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर में गया तो मेरे साथ वहां मौजूद महिलाओं ने बदसलूकी की. उन्हें मुझे अपशब्द भी कहे. इटालिया ने आगे कहा कि महिला आयोग के दफ्तर में मेरे से कोई पूछताछ नहीं हुई, जैसे ही मैं अंदर गया मैडम ने मुझे अपने चेंबर में बुलाया. इसके बाद वह कहने लगीं कि तुम्हारी औकात क्या है, तुम्हारी हैसियत क्या है. इसपर मैंने उनसे कहा कि मैडम आप ऐसे बदतमीजी ... Read more

ठंडे बस्ते में नहीं गया है Free Trade Agreement, भारत-UK के बीच बातचीत जारी, लग सकता है वक्त

नई दिल्ली: ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह मंत्री स्वेला ब्रेवरमैन द्वारा हाल ही में दिए गए बयान से भारतियों में खासा नाराजगी है. उन्होंने हाल में एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि भारत से सबसे ज्यादा गैरकानूनी प्रवासी यूके जाते हैं. इस पर भारत सख्त नहीं है. अगर एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) होता है, जिसमें भारत ने मांग की है कि वीजा रेजिम आसान की जाए खासकर छात्रों और बिजनेस मैन के लिए, तो ये ओपन बॉर्डर की तरह होगा, जो उनके परिकल्पना के विपरीत है.  यह भी पढ़ें इधर, मंत्री के बयान पर भारत ने ... Read more

“इस्तीफा स्वीकार किया जाए” : हाई कोर्ट की ओर से ठाकरे गुट को उपचुनाव के लिए बड़ी राहत

उच्च न्यायालय ने आज नगर निकाय को कल सुबह 11 बजे तक उन्हें अपना स्वीकृति पत्र देने का आदेश दिया. मुंबई: शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार को मुंबई उपचुनाव लड़ने के लिए मंजूरी दे दी गई, बंबई उच्च न्यायालय ने आज शहर के नगर निकाय को उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश दिया. यह आदेश ठाकरे गुट के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आया, जिसने एकनाथ शिंदे सरकार पर उम्मीदवार को फंसाए रखने के लिए नागरिक निकाय पर दबाव डालने का आरोप लगाया था.  यह भी पढ़ें कल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होने के कारण, ... Read more

दिल्ली सरकार के 5 स्कूल टॉप 10 में शामिल, सिसोदिया ने की प्रिंसिपल ट्रेनिंग प्रोग्राम की तारीफ

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के 5 सरकारी स्कूलों को भारत के शीर्ष 10 सरकारी स्कूलों में स्थान मिला है. यह उपलब्धि राजधानी के विभिन्न संस्थानों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग देकर संभव हो पायी है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रिंसिपलों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम (Training Programmes for Principals) बनाए हैं, ताकि अन्य स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल हो सके. बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग भी है. यह भी पढ़ें उपमख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुये कहा कि एजुकेशन वर्ल्ड की ... Read more

दिल्ली : व्यापारियों को नाइट लाइफ के आगाज का इंतजार, बढ़ सकता है 20 प्रतिशत व्यापार

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) चेयरमैन बृजेश गोयल ने ‘नाइट लाइफ’ कल्चर को बढ़ाना देने संबंधी अनुमति पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार पिछले 1 साल से इस दिशा में काम कर रही है और दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन्स के अलावा होटल, रेस्टोरेंट, मॉल , बैंक्वेट और सिनेमा एसोसिएशन्स ने भी इसको लेकर अपनी सहमति दी थी , नोटिफिकेशन आने के बाद देखना पड़ेगा कि किन-किन सेवाओं को शामिल किया गया है और क्या, इसमें दिल्ली के रिटेल बाजारों की दुकानों को भी छूट दी गई है.  बृजेश गोयल ने कहा कि ‘नाइट लाइफ’ का ... Read more

आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें करीब तीन घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया है. गोपाल इटालिया को दक्षिण-पूर्वी जिले के ओखला थाने में रखा गया था. गोपाल इटालिया ने एनडीटीवी से कहा पता नहीं पुलिस ने मुझे क्यों हिरासत में लिया मैंने क्या गुनाह किया? मैं कानून पसंद मानने वाले व्यक्ति के तौर पर सामने से पूछताछ के लिए आया तो महिला आयोग को चाहिए ताकि मेरा पक्ष नोट करें लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने पुलिस को ... Read more

शशि थरूर ने अपने और खड़गे के प्रति पार्टी नेताओं के “व्यवहार में अंतर” की ओर किया इशारा

थरूर ने यह भी कहा कि उन्हें सोमवार के चुनाव में मतदान करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधियों की एक अधूरी सूची मिली है. नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष उनके प्रचार के दौरान मौके पर से नदारद रहे. उन्होंने यह चौंकाने वाला दावा करके अपने पहले के दावों को औरल बल दे दिया है. दरअसल, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए पार्टी निष्पक्षता का वहन नहीं कर रही है. बता दें कि पार्टी 20 से अधिक ... Read more