Author: admin

लंबे समय के लिए होगी रीट पात्रता परीक्षा, इसलिए पद संख्या तय नहीं : दिलावर

जयपुर। रीट पात्रता परीक्षा में पदों की संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह पात्रता परीक्षा लंबे समय के लिए होगी, इसलिए पदों की संख्या तय नहीं की गई है। संस्कृत कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिलावर ने कहा कि पहले पात्रता परीक्षा एक तय समय के लिए होती थी, इसलिए पदों का निर्धारण किया गया था। अब यह पात्रता परीक्षा लंबे समय के लिए होगी, इसलिए हमने शिक्षक पदों की संख्या तय नहीं की है। स्कूल विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस की जगह 800 रुपए देने के ... Read more

युवा दिवस समारोह के साथ स्पोर्ट्स वीक का समापन

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनीपार्क में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट्स वीक का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और धर्म जागरण समन्वय में अखिल भारतीय विधि प्रमुख राम प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जनकल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर जेपी शर्मा और एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम ... Read more

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान बना कचरा घर

जमवारामगढ़। जयपुर-जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर फोरलेन सड़क मार्ग और बस स्टेंड के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ के खेल मैदान को बस स्टेंडवासी कचरागाह के रूप में काम लेते है। फोरलेन से सटे इलाके में सब्जी की दुकान तथा ठेले है। खराब सामान और कचरे को उठाकर विद्यालय खेल मैदान परिसर में फेंक रहे है। विद्यालय की दिवार बस स्टेंड तिराहे से लेकर पोस्ट आफिस कार्यालय के सामने तक है। विद्यालय की पुरानी दिवार जर्जर होकर गिर गई है। बस स्टेंड से लेकर पंचायत समिति के मुख्यद्वार संख्या एक तो अधिकांश दिवार गिर चुकी है। पंचायत समिति और थडी ... Read more

शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों ... Read more

रोजगार उत्सव : भजनलाल शर्मा ने 13 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरियों की सौगात, विकास कार्यों का किया शिलान्यास 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवा दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात दी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से सीएम भजनलाल शर्मा ने लगभग 13 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। साथ ही शर्मा ने प्रदेशवासियों को लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी।  मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत वित्त विभाग, गृह विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) तथा शिक्षा विभाग (प्राथमिक) में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गई। इस ... Read more

जवाहर कला केंद्र में श्री राम कला महोत्सव शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में 10 दिवसीय श्री राम कला महोत्सव शनिवार को चतुर्दिक गैलेरी शुरू हुआ। यह आयोजन अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शिविर में 20 वरिष्ठ एवं युवा चित्रकार भाग ले रहे हैं। ये सभी श्री राम के अलग-अलग जीवन प्रसंगों का चित्रण करेंगे। वहीं कार्यशाला में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स, राजस्थान यूनिवर्सिटी के दृश्य कला विभाग और निम्स यूनिवर्सिटी के कला विद्यार्थियों ने भी हिस्सा ले रहे हैं। वरिष्ठ चित्रकार सभी विद्यार्थियों को राजस्थान की पारम्परिक चित्रण शैली, रंग संयोजन और कम्पोजिशन की बारीकियां सीखा ... Read more

केजरीवाल की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय, कांग्रेस को जीरो सीट : आठवले

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से हटाने के लिए काम करेगी व कांग्रेस को दिल्ली में पुन: जीरो सीट पर फिर से समेटने का काम करेगी। आठवले ने दावा किया की दिल्ली में एतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा शेष सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। आरपीआई नेता ने दावा ... Read more

जोरदार फाइट से भरपूर फिल्म अक्षरा यूट्यूब चैनल पर रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह की देशभक्ति से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म अक्षरा रिलीज हो गयी है। फिल्म अक्षरा को वल्र्डवाइड रिकॉड्र्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फौजी तथा शिक्षिका के फर्ज और जिम्मेदारी पर आधारित फिल्म अक्षरा में केंद्रीय भूमिका में जहां शिक्षिका के रूप में अक्षरा सिंह साक्षरता अभियान को बढ़ावा देती है, तो वहीं देश की रक्षा में तैनात फौजी के रूप में अंशुमान मिश्रा देश के प्रति हर नागरिक के फर्ज और समर्पण को बल देते हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह  ने एक ऐसी शिक्षिका का किरदार निभाया ... Read more

क्रेडिट लेने के लिए हमारे कार्यों को रोककर बैठी भाजपा सरकार, युवाओं के हित में रुके हुए कार्यो का करें उद्घाटन : गहलोत

जयपुर। पूर्ववर्ती सरकार के समय के रोके गए कार्यों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से मांग की है कि हमारे कार्यो के क्रेडिट भले ही सरकार ले लें, लेकिन युवाओं के हित में रुके हुए कार्यो का उद्घाटन कर दें। गहलोत ने कहा है कि भाजपा सरकार क्रेडिट लेने के लिए हमारी सरकार के कामों को रोककर बैठी है। राजस्थान में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रदेश में नई पीढ़ी के लिए नए अवसर देने के लिए प्रोफेशनल कोर्स वाले संस्थान खोले, लेकिन नई सरकार के आने के बाद इनकी प्रगति पर रोक सी ... Read more

पंचायती राज संस्थाओं का होगा पुनर्गठन, सरकार ने मंत्रिमण्डलीय उप समिति का किया गठन

जयपुर। राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के लिए एक मंत्रिमण्डलीय उप समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण और समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री की अनुमति से गठित इस समिति के संयोजक मदन दिलावर, मंत्री, विद्यालयी शिक्षा विभाग होंगे। समिति के अन्य सदस्य में गजेन्द्र सिंह, मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अविनाश गहलोत, मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा, मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा जवाहर सिंह बेढम, राज्य मंत्री, गृह विभाग शामिल हैं। समिति को यह अधिकार भी दिया गया है कि यदि प्रस्ताव मानदंडों के अनुसार ... Read more