Author: admin
शिक्षा विभाग: प्रदेश के 169 स्कूलों में नामांकन नहीं, किया मर्ज
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में 190 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मर्ज किया है। विभाग ने एक ही परिसर में चलने वाली 21 स्कूलों को निरस्त कर नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया है। साथ ही, शून्य नामांकन वाले 169 स्कूलों को निरस्त कर इन स्कूलों को भी नजदीकी स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। दिलावर ने कहा है कि कम नामांकन वाले स्कूलों में छात्र संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण आरटीई मापदंडों के अनुसार शिक्षकों के पद मंजूर होने के बावजूद शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाए थे ... Read more
3 साल से गड्ढ़ों में फुटबॉल मैदान, प्रेक्टिस को भटक रहे खिलाड़ी
कोटा। हाड़ौती का एकमात्र राजकीय फुटबॉल छात्रावास वाकेशनल स्कूल का खेल मैदान जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। छात्रावास का फुटबॉल ग्राउंड पिछले 3 सालों से गड्ढ़ों में तब्दील है, जबकि इसके डवलपमेंट के लिए बजट भी मिला हुआ है। इसके बावजूद खेल और खिलाड़ियों के प्रति जिम्मेदारों ने लापरवाहपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। हालात यह है कि इस छात्रावास में प्रदेशभर से खिलाड़ी आते हैं, जिन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता। ऐसे में प्रेक्टिस के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। 97 लाख का बजट कराया था उपलब्धनयापुरा स्थित राजकीय फुटबॉल छात्रावास में खेल मैदान ... Read more
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प, योग क्रांति के बाद अब पञ्च क्रांतियों का शंखनाद : स्वामी रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव महाराज व महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की उपस्थित में पतंजलि संस्थान का 30वां स्थापना दिवस पतंजलि वैलनेस, हरिद्वार स्थित योगभवन सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर के पतंजलि योगपीठ संगठन के 6000 से अधिक प्रभारीगणों की उपस्थिति में स्वामी रामदेव जी महाराज ने विगत 30 वर्षों की सेवा, संघर्ष व साधना से परिचय कराया तथा पतंजलि योगपीठ की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग क्रांति की सफलता के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद करते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक, वैचारिक-सांस्कृतिक व रोगों-भोगों-ग्लानि-कुण्ठाओं से आजादी का बड़ा कार्य पतंजलि से प्रारंभ करना ... Read more
30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प, योग क्रांति के बाद अब पञ्च क्रांतियों का शंखनाद : स्वामी रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव महाराज व महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की उपस्थित में पतंजलि संस्थान का 30वां स्थापना दिवस पतंजलि वैलनेस, हरिद्वार स्थित योगभवन सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर के पतंजलि योगपीठ संगठन के 6000 से अधिक प्रभारीगणों की उपस्थिति में स्वामी रामदेव जी महाराज ने विगत 30 वर्षों की सेवा, संघर्ष व साधना से परिचय कराया तथा पतंजलि योगपीठ की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग क्रांति की सफलता के बाद पञ्च क्रांतियों का शंखनाद करते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक, वैचारिक-सांस्कृतिक व रोगों-भोगों-ग्लानि-कुण्ठाओं से आजादी का बड़ा कार्य पतंजलि से प्रारंभ करना ... Read more
पेपर लीक प्रकरण जानबूझ लंबित कर रही भाजपा : गहलोत
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। इस दौरान गहलोत ने मीडिया से बात करते सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को जो करना है वो करे लेकिन पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद चाहती है कि ये मामला लंबा खिंचे। जिससे माहौल बिगड़ा रहे कि पिछली गवर्नमेंट के समय पेपर लीक हो गया। उन्होंने कहा कि देश भर में 70 जगह पेपर लीक हुए थे। ऐसे मामले में केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस पर ठोस नीति बनानी चाहिए। सरकार को जो भी करना है, वह करें. इसमें ... Read more
अत्यधिक धारदार, सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों पर लगाई जाए रोक : समित
जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से पतंग को लेकर आमजन हित और पक्षियों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। इसे लेकर सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखे है, जिसमें डॉ. समित ने कहा कि प्रदेश में संक्राति पर्व पर पतंग उड़ाने के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को खतरा होने की अत्यधिक संभावना रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान अत्यधिक धारदार, नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों एवं उन पर लोहे अथवा कांच के पाउडर की कोटिंग से ... Read more
इजरायली सेना ने दी अस्पताल पर बमबारी की चेतावनी, गाजा में हवाई हमले में 24 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा। गाजा पर इजरायली युद्धक विमानों द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर बमबारी करेगी। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गाजा की नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों ने गाजा शहर के पूर्व में अल-शुजाइया पड़ोस के अल-अली क्षेत्र में फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाया, जिसमें चार बच्चों और एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि इससे पहले दिन में गाजा शहर के पश्चिम में हवाई ... Read more
इंग्लिश स्कूलों पर जनविरोधी निर्णय लिया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, भाजपा को शोषित बच्चों के शिक्षा हासिल कर बराबरी से परेशानी : डोटासरा
जयपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए सरकार की गठित मंत्रिमंडलीय सबकमेटी पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा नेताओं को तकलीफ इस बात से है कि कमजोर, शोषित और पीड़ितों के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल कर के कहीं इनकी बराबरी न कर लें। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूपांतरण की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का निर्णय दर्शाता है कि इनका विजन प्रदेश को पीछे धकेलने और निजी अंग्रेजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने का है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब-मध्यम वर्ग और अभावग्रस्त तबके के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल ... Read more
कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर
जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा है कि कमजोर, शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर, पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बना कर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया। ... Read more
मोदी ने आप पार्टी को करार दिया आप-दा, कहा- अन्ना हजारे को सामने कर कुछ कट्टर बेईमान आ गए आगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को राष्ट्रीय राजधानी वासियों के लिए बड़ी ‘आप-दा करार देते हुए कहा कि अन्ना हजारे को आगे करके कट्टर बेईमानों ने खुलेआम स्कैम एवं भ्रष्टाचार किये और उसका जश्न भी मनाया। मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के पहले उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों के लिए ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट के लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह तंज कसा। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें ... Read more