Tag: जयपुर Congress
मदन दिलावर का डोटासरा के हमले पर पलटवार, कहा – समीक्षा से कांग्रेस के अन्याय की हकीकत आएगी सामने
जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के मुद्दे पर सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के बार बार हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फिर से पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। दिलावर ने कहा है कि पिछली सरकार ने बिना किसी नीति एवं रणनीति के बिना जनता का हित देखें हिंदी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में रूपांतरित कर दिया गया। एक भी स्कूल नया नहीं खोला। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कुछ भागों में तो हिंदी माध्यम में पढ़ने वालो के लिए विशेष ... Read more
इंग्लिश स्कूलों पर जनविरोधी निर्णय लिया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, भाजपा को शोषित बच्चों के शिक्षा हासिल कर बराबरी से परेशानी : डोटासरा
जयपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए सरकार की गठित मंत्रिमंडलीय सबकमेटी पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा नेताओं को तकलीफ इस बात से है कि कमजोर, शोषित और पीड़ितों के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल कर के कहीं इनकी बराबरी न कर लें। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूपांतरण की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का निर्णय दर्शाता है कि इनका विजन प्रदेश को पीछे धकेलने और निजी अंग्रेजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने का है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब-मध्यम वर्ग और अभावग्रस्त तबके के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल ... Read more
कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर
जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा है कि कमजोर, शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर, पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बना कर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया। ... Read more