Author: admin
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान बना कचरा घर
जमवारामगढ़। जयपुर-जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर फोरलेन सड़क मार्ग और बस स्टेंड के पास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ के खेल मैदान को बस स्टेंडवासी कचरागाह के रूप में काम लेते है। फोरलेन से सटे इलाके में सब्जी की दुकान तथा ठेले है। खराब सामान और कचरे को उठाकर विद्यालय खेल मैदान परिसर में फेंक रहे है। विद्यालय की दिवार बस स्टेंड तिराहे से लेकर पोस्ट आफिस कार्यालय के सामने तक है। विद्यालय की पुरानी दिवार जर्जर होकर गिर गई है। बस स्टेंड से लेकर पंचायत समिति के मुख्यद्वार संख्या एक तो अधिकांश दिवार गिर चुकी है। पंचायत समिति और थडी ... Read more
शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों ... Read more
केजरीवाल की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय, कांग्रेस को जीरो सीट : आठवले
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से हटाने के लिए काम करेगी व कांग्रेस को दिल्ली में पुन: जीरो सीट पर फिर से समेटने का काम करेगी। आठवले ने दावा किया की दिल्ली में एतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा शेष सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। आरपीआई नेता ने दावा ... Read more
पंचायती राज संस्थाओं का होगा पुनर्गठन, सरकार ने मंत्रिमण्डलीय उप समिति का किया गठन
जयपुर। राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के लिए एक मंत्रिमण्डलीय उप समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण और समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री की अनुमति से गठित इस समिति के संयोजक मदन दिलावर, मंत्री, विद्यालयी शिक्षा विभाग होंगे। समिति के अन्य सदस्य में गजेन्द्र सिंह, मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अविनाश गहलोत, मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा, मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा जवाहर सिंह बेढम, राज्य मंत्री, गृह विभाग शामिल हैं। समिति को यह अधिकार भी दिया गया है कि यदि प्रस्ताव मानदंडों के अनुसार ... Read more
राहगीरों पर आफत, कीचड़ बना राह में रोड़ा
पनवाड़। क्षेत्र की हरिगढ़ ग्राम पंचायत के बोरदा गांव में पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे निकलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे सड़क टूटकर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, सड़क के दोनों ओर कंटीली झाड़ियां उगी हुई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। इस बारे में ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन को ... Read more
30 दिन में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता अपलोड नहीं की तो लगेगी पैनल्टी
कोटा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना न होने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने 30 दिन का समय देते हुए स्कूलों को चेताया कि निर्धारित दिनों में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता व संबंधित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। यदि, निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाई जाएगी। …तो स्कूलों पर लगेगी पैनल्टी: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आवश्यक सूचना सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने के दिशा निदेर्शों की अनुपालना नहीं किए जाने पर सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन ... Read more
यातायात पुलिस ने कार्यक्रम कर लोगों को किया जागरूक
जयपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर के निर्देशन में यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न चौराहों-तिराहों सांगानेर सर्किल, कुम्भा मार्ग, सांगानेर बाजार, तरूण छाया नगर, एसएल कट, वैशाली नगर, पीतल फैक्ट्री, गुर्जर की थड़ी, किसान धर्मकाटा और 200 फीट चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों वाले पम्पलेट-पोस्टर बांटे गए। पुलिस निरीक्षक यातायात (पश्चिम ) संजय पूनिया ने बताया कि शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थीयों को यातायात और सड़क-सुरक्षा की जानकारी दी गई। जीरोवन ... Read more
मदन दिलावर का डोटासरा के हमले पर पलटवार, कहा – समीक्षा से कांग्रेस के अन्याय की हकीकत आएगी सामने
जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के मुद्दे पर सरकार और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के बार बार हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फिर से पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। दिलावर ने कहा है कि पिछली सरकार ने बिना किसी नीति एवं रणनीति के बिना जनता का हित देखें हिंदी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में रूपांतरित कर दिया गया। एक भी स्कूल नया नहीं खोला। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कुछ भागों में तो हिंदी माध्यम में पढ़ने वालो के लिए विशेष ... Read more
भरोसे और सुरक्षा के प्रतीक बने बीआईएस के मानक : गोदारा
जयपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस ) ने 78वें स्थापना दिवस पर “मानक महोत्सव” का आयोजन होटल द ललित में किया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बीआईएस गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मानकीकरण के लिए एक राष्ट्रीय शक्ति बन चुका है। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागी : बीआईएस राजस्थान के निदेशक कनिका कलिया ने कार्यक्रम का स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि बीआईएस ने अब तक 2700 से अधिक उत्पाद मान्यता लाइसेंस जारी किए हैं। मुख्य बातें : – तकनीकी सत्र: उद्योग जगत से आए प्रतिनिधियों के लिए ... Read more
परीक्षा से पहले ही बंद कर दी फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं
कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित राजकीय महाविद्यालयों में परीक्षा से पहले ही बीए प्रथम वर्ष की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। जबकि, सेमेस्टर परीक्षाएं सिर पर हैं और 30 से 40 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। इसके बावजूद कक्षाएं संचालित नहीं करवाई जा रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम बिगड़ने का डर सताने लगा है। दरअसल, राजसेस कॉलेजों में बीए फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर में कॉलेज प्रशासन द्वारा 90 दिन ही कक्षाएं संचालित किए जाने के नियमों का हवाला देकर शिक्षकों को कक्षाएं न लेने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में विद्या संबल शिक्षकों द्वारा कक्षाएं ... Read more