पिछले साल का रिजल्ट (BSEB Result 2023)
वर्ष 2023 की बात करें तो 10वीं की परीक्षा में 81.04 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे और करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 13, 05,203 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। बता दें, इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए 1694781 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें लड़कियों की संख्या 872194 थी और लड़कों की संख्या 822587।
यह भी पढ़ें
बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
बिहार बोर्ड के टॉपर को दिया जाने वाला इनाम
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं टॉपर को इनाम देकर सम्मानित किया जाता है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र या छात्रा को 1 लाक रुपये कैश प्राइज मिलता है। इसी के साथ 1 लैपटॉप, मेडल, प्रशस्ति पत्र और ई-बुक रीडर दिया जाता है।
रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा (BSEB 10th Results 2024) का परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्श को फॉलो करें-
- रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपना रोल नंबर और कोड डालें
- इसके बाद कैप्चा कोड डालें
- इसके बाद रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें और 10वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें
