छात्रों ने कहा सिलेबस के बाहर से थे सवाल (Assam Board Exams Maths Paper)
बता दें कि असम राज्य के कुछ हिस्सों में छात्रों ने यह आरोप लगाया कि गणित के पेपर (Assam Board Exams Maths Paper) में कुछ सवाल सिलेबस से बाहर से आए थे, जिस वजह से उन्हें 100 में से 25 अंक गंवाने पड़ सकते हैं। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री (Education Minister) ने मीडिया में विभागीय जांच शुरू करने की बात कही है और कहा कि रिपोर्ट मिलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
SEBA को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा? (Assam Education Minister 2024)
शिक्षा मंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (SEBA) को इस मामले की जांच का निर्देश दिया है। यदि आरोप सही निकलते हैं तो प्रत्येक छात्र को 25 अंक मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी। इस परीक्षा में कुल 4,25,965 छात्र शामिल हुए थे।
