open-button

परीक्षा सेंटर पर समय से पहुंचें

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है उसमें साफतौर पर कहा गया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा जो परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पूर्व सेंटर पर पहुंचना होगा। सभी केंद्रों का गेट एक घंटा पूर्व ही बंद कर दिया जाएगा।

तीन स्तर में होगी जांच, फिर मिलेगी एंट्री

इस गाइडलाइन्स के तहत परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से नियम के पालन होंगे। परीक्षार्थियों को तीन स्तरीय जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल सकेगा, जिसमें बॉयोमैट्रिक और फोटो आधार कार्ड मिलान आदि शामिल है। परीक्षा फॉर्म में सिग्नेचर और फोटो धुंधली न हो परीक्षार्थी इसकी पुष्टि सेंटर पर पहुंचकर अधीक्षक से कर लें।

जरूरी वेबसाइट नोट कर लें

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र व अन्य संबंधित जानकारी के लिए नीचे दी गई ये दोनों वेबसाइट नोट कर लें-

दो पालियों में होगी BPSC TRE 3.O

बता दें कि बिहार भर्ती शिक्षक परीक्षा 15 मार्च को होनी है। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।

By

Leave a Reply