HP TET 2023: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की बड़ी खबर! 26 नवंबर से होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

BPSC TRE Bharti 2023: चयनित शिक्षक इस दिन तक करें ज्वाइन

नई दिल्ली:

BPSC TRE Bharti 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2024 का पहला खेप पूरा हो चुका है. शिक्षकों को ऑफर लेटर मिल चुका और टीचरों ने आवंटित स्कूलों में अपना स्थान भी ग्रहण कर लिया है. वहीं कई शिक्षकों ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है, जिससे परेशान होकर बिहार शिक्षा विभाग ने बीपीएससी नव चयनित शिक्षकों को अल्टीमेटम जारी किया है. अल्टीमेटम में शिक्षा विभाग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित शिक्षकों को 30 नवंबर तक ज्वाइन करने को कहा है. विभाग ने अल्टीमेटम वैसे स्कूल टीचरों को दिया है, जो पहले से किसी सरकारी नौकरी में नहीं थे. विभाग ने नव नियुक्त शिक्षकों को कल यानी 30 नवंबर शाम 5 बजे तक समय दिया है. ऐसा नहीं करने वाले टीचरों की स्वीकृत बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी और माना जाएगा कि वे शिक्षक पद के लिए इच्छुक नहीं है. 

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply