Category: राजस्थान

देव नारायण योजना के पशु पालकों को शहर में लाकर बेचना पड़ रहा दूध

कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से बंधा धर्मपुरा में पशु पालकों के लिए विकसित की गई देव नारायण आवासीय योजना में लगाए गए डेयरी प्लांट का स्थानीय पशु पालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डेयरी में बाहर से दूर लिया जा रहा है और योजना के पशु पालकों को शहर में लाकर दूध बेचना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री  शांति धारीवाल के प्रयासों से बंधा धर्मपुरा में देव नारायण आवासीय योजना विकसित की गई थी। जिसमें शहर में बाड़े बनाकर व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रह रहे पशु पालकों ... Read more

फ्रेशर पार्टी में दिखा डांस का जलवा

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन, बनी पार्क में आज शनिवार को फ्रेसर्स पार्टी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गर्ल्स की ओर से रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावत, विशेष अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा के ओएसडी प्रोफेसर राजेश शर्मा और गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जनक सिंह मीणा, पारीक प्रबंध कार्यकारणी के अध्यक्ष बजरंग लाल पारीक सचिन लक्ष्मीकांत पारीक और कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला दुबे ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके ... Read more

मानसून सीजन में करीब 7 करोड़ पेड़ लगाने का दावा

जयपुर। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में सभी विभागों, नगरीय निकायों, प्राइवेट कंपनियों और जनसहयोग से प्रदेशभर में करीब सात करोड़ पेड लगाए जाने का दावा किया गया है। सबसे ज्यादा वृक्षारोपण वन विभाग, शिक्षा विभाग और राज्य नरेगा विभाग ने लगाए हैं। इन तीनों विभागों ने करीब पौने पांच करोड़ पेड़ लगाए हैं। वहीं, सरकारी कागजों की इस रिपोर्ट का असर अब देखना बाकी है। इतना वृक्षारोपण होने के बाद इनका सरवाइवल प्रतिशत अगले कुछ महीनों में देखने के बाद हकीकत पता चलेगी। राज्य सरकार ने हाल ही में प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगे पौधों की रिपोर्ट ... Read more

जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को लालसोट पंचायत समिति की कांकरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कांकरिया गांव के राजस्व मानचित्र को दुरुस्त करवाने, श्मशान घाट में टीन शेड एवं एवं अन्य सुविधाएं विकसित करवाने की मांग की। इसी प्रकार नई सड़कों का निर्माण, स्कूल में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने, आम रास्तों को दुरुस्त करवाने एवं खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, बिजली ... Read more

68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

दौसा। लालसोट की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता 2024 द्वितीय समूह (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग ) का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी सभापति नगर परिषद् लालसोट ने कहा कि खेलों में व्यक्तिगत हार जीत नहीं रहती, हार का दु:ख तथा जीत की खुशी साथी खिलाड़ियों में बंट जाती है क्योंकि कोई भी खेल अकेले नहीं खेला जा सकता, टीम के साथ खेलकर हमें सहयोग से काम करने की आदत पड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ... Read more

काव्या राठौड़ ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते

जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 68वीं एसजीएफआई जयपुर जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप अंडर 14 वर्ग 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 19 सितम्बर को राजधानी जयपुर के तिलक नगर स्थित अष्टा स्केटिंग एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक शाहिद मोहम्मद ने बताया कि अष्टा स्केटिंग एकेडमी और जयपुर स्केटिंग क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। वहीं, जयपुर स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा खुशी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिता ... Read more

यह नया कश्मीर, अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों से मुक्ति दिलाना मेरा मिशन : मोदी 

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अंतिम मिशन केंद्र शासित प्रदेश को तीन परिवारों- अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की राजनीतिक जागीरदारी से पूरी तरह मुक्ति दिलाना है। मोदी ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम सोनवार में खचाखच भरी जनसभा में यह बात कही। मोदी ने कहा कि यह नया कश्मीर है। हमारा प्रयास जम्मू-कश्मीर की प्रगति और विकास है। मैं देख सकता हूं कि मेरे भाई-बहन स्वागत है पीएम के नारे लगा रहे हैं। मोदी ने कहा कि ... Read more

इजरायल ने स्कूल पर की बमबारी, 8 लोगों की मौत

गाजा। पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शुजाय्या में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले इब्न अल-हेथम स्कूल पर बमबारी की। गाजा सिविल डिफेंस ने एक में कहा कि हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों के शव बरामद किए हैं। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले से स्कूल के प्रांगण में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली ... Read more

भारत विकास परिषद हमीर शाखा ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या पर विशाल रैली    

सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद् हम्मीर शाखा द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आज विशाल कन्या भ्रूण हत्या रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में मां सरस्वती के आगे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं रीजन सचिव (संपर्क) दिनेश कुमार गर्ग एवं प्रधानाचार्य निरू गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह प्रभारी राहुल चौधरी एवं शाखा सचिव कपिल जैन ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रीजन सचिव संपर्क दिनेश गर्ग एवं शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने ... Read more

IITian देने में राजस्थान फिर टॉप पर, IIT मद्रास की जेईई एडवांस्ड-2024 फाइनल रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जयपुर। राजस्थान एक बार फिर आईआईटी में सबसे ज्यादा एडमिशन देने वाले राज्य के रूप में सामने आया है। यह खुलासा जेईई-एडवांस्ड-2024 के आगेर्नाइजिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी-मद्रास  ने जॉइन्ट इम्प्लिमेंशन समोइटी की 1199 पेजों की परीक्षा एवं परिणाम के संबंध में जारी डिटेल रिपोर्ट में हुआ है। आईआईटी दिल्ली जोन से सर्वाधिक 4152  स्टूडेंट्स इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं। आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। ऐसे में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में ... Read more