Category: राजस्थान

गुजरात में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाओं के साथ आये दिन यौन शोषण तथा दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ होता है कि राज्य में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में यौनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं से महिलाओं के लिए राज्य में असुरक्षा माहौल और बढ़ गया है लेकिन सरकार इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के कई आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित बताए जा रहे हैं। स्कूलों में ... Read more

मीडिया और आध्यात्मिकता के बीच संबंध पर आयोजित होगा सम्मेलन, केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे शामिल

जयपुर। ब्रह्माकुमारीज राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का मीडिया विंग 26 से 30 सितंबर तक राजस्थान के माउंट आबू स्थित अंतरराष्ट्रीय  मुख्यालय में “स्वस्थ और खुशहाल समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण – मीडिया की भूमिका” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस आध्यात्मिक सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी) जितिन प्रसाद और केंद्रीय राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण) डॉ. एल. मुरुगन विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश से सांसद कृष्ण ... Read more

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड: CET परीक्षा अब 22 अक्टूबर से

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से सीईटी परीक्षा में बदलाव किया है, जिसके अनुसार अब 25 और 26 अक्टूबर को सरकारी स्कूलों के शैक्षिक सम्मेलन के चलते यह परीक्षा नहीं होगी। चयन बोर्ड 22 से 24 अक्टूबर तक सीईटी परीक्षा करवाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक होनी थी, जो सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के सम्मेलन से टकरा रही थी। असर खबर काइस मामले को दैनिक नवज्योति ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की सीईटी परीक्षा में शिक्षकों के सम्मेलन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ... Read more

ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत

छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more

कैलिफोर्निया में छात्रों के स्कूल में स्मार्टफोन पर लगा बैन

लॉस ऐन्जेलिस। कैलिफोर्निया ने स्कूलों में छात्रों के स्मार्टफोन का प्रयोग करने पर बैन लगाने के लिए एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि नया कानून छात्रों को स्कूल में पढ़ाई, सामाजिक विकास और उनके सामने की दुनिया पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। फोन प्रतिबंध नीतियों के कई आलोचकों ने कहा कि मोबाइल पर बैन लगाना छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन ऐसा करने से पढ़ाई का सारा भार शिक्षकों पर होगा। इसके अलावा इस नियम से छात्रों के लिए आपातकालीन स्थिति में मदद मांगने में परेशानी आ ... Read more

38वां तीन दिवसीय गुरमत समागम 27 सितंबर से होगा शुरू, तैयारियां चल रही जोराें पर

जयपुर। हीदा की मोरी गुरुद्वारे में 27 सितंबर को भव्य 38वां गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा की ओर से होने जा रहा है। इस समागम में जयपुर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, यूपी और दुबई से भी श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आएंगे। यह धार्मिक आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा प्रबंधक कमेटी, खालसा यूथ विंग, हीदा की मोरी और जयपुर शहर की साध संगत के सहयोग से 27, 28, 29  सितम्बर को होगा। गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कीर्तन दरबार सजेंगे। 28 सितंबर दोपहर 1 बजे अमृतसर से पंज प्यारे आकर अमृत संचार कराएंगे। ... Read more

सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा जैन समाज हैं सेवा में अग्रणी

जयपुर। जैन धर्म में क्षमा याचना का बहुत बड़ा महत्व है। क्षमा मांगने एवं क्षमा करने से आपसी सम्बन्धों में मधुरता आती है। क्षमा याचना से मानसिक शांति मिलती है। आध्यात्मिक विकास में मदद मिलती है। समाज में सदभावना फैलती है। ये विचार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने महावीर स्कूल में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में आयोजित सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक क्षमापना समारोह में व्यक्त किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, सहायता, मानव व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जैन समाज की प्रशंसा की। उन्होंने सभी मुनिराजों को नमन वन्दन करते ... Read more

पढ़ाई के साथ छात्रों का सर्वांगिण विकास पर फोकस

जयपुर। श्रूसबरी इंटरनेशनल स्कूल इंडिया ने जयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पढ़ाई के साथ छात्रों का सर्वांगिण विकास पर विशेषज्ञों ने फोकस किया। इस दौरान संस्थान के पूर्व छात्रों में सर चार्ल्स डार्विन सहित बड़ी संख्या में बेहद सम्मानित लोग शामिल है। जल्द ही इस संस्थान की ओर से भारतीय छात्रों के लिए सम्पूर्ण-व्यक्ति शिक्षा का अपना विशिष्ट मॉडल- फ़्लोरिएट पेश किया जाएगा।  श्रूसबरी इंटरनेशनल स्कूल इंडिया के संस्थापक एवं मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अभिषेक मोहन गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों को डिजाइन एवं तकनीक, विज्ञान या खगोल विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षा दी ... Read more

छात्रों ने प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर कोडिंग के जरिए सॉल्यूशंस को किया डिजाइन 

जयपुर। जेईसीआरसी में 2 दिवसीय हैकाथॉन एसआईएच- 24 हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें और 36 घंटों तक चलने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के प्रीलिम्स राउंड में 2000 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया तथा सरकार द्वारा दिए गए प्रोब्लम स्टेटमेंट्स पर अपनी कोडिंग क्षमता का इस्तेमाल कर इनके सॉल्यूशंस डिजाइन किए। टॉप तीन टीमों को 21 हजार, 11 हजार, 5 हजार एवं उनके अलावा 10 सांत्वना राशि पुरस्कृत की जाएगा।  हैकाथॉन का शुभारंभ असिस्टेंट इनोवेशन डायरेक्टर, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल एंड एआईसीटीई, सेंटर इंचार्ज ऑफ जयपुर इनोवेशन अटल अकादमी दीपन साहू द्वारा किया गया। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी वाइस ... Read more

सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल

भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more