Category: उत्तराखंड
UKPSC FRO Recruitment 2021: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर 40 वैकेंसी, 31 अगस्त तक आवेदन का मौका
नई दिल्ली. UKPSC FRO Recruitment 2021 40 post: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य में 40 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जानी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि यूकेपीएससी की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 40 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2021 यानी आज से शुरू हो गई ... Read more
UKPSC Recruitment 2021: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 224 वैकेंसी
नई दिल्ली. UKPSC Recruitment 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जिनमें पुलिस उपाधिक्षक व वित्त अधिकारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी यूकेपीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in के जरिए 30 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 224 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभी आयोग ने इस भर्ती परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की है. अभ्यर्थी आयोग की ... Read more
उत्तराखंड : टिहरी में इंसानों और तेंदुओं के बीच बना तालमेल, जानिए कैसे कम हुए खूनी संघर्ष
टिहरी गढ़वाल. गुलदार यानी तेंदुए और आदमी के बीच संघर्ष की घटनाएं पहाड़ों में लगातार बढ़ीं तो इनकी रोकथाम के लिए वन विभाग ने एक पहल की थी. लिविंग विद लेपर्ड प्रोग्राम को शुरू किए चार साल हो चुके हैं और अब इसका असर देखने को मिल रहा है. टिहरी क्षेत्र में 2017 में शुरू किए गए इस प्रोग्राम से गुलदार और आदमी के बीच संघर्ष की घटनाओं में कमी तो देखी ही गई है, लोगों में भी अवेयरनेस देखी जा रही है. टिहरी ज़िले में वन विभाग ने अपने इस कार्यक्रम के बारे में कुछ आंकड़े साझा किए हैं, ... Read more
Success Story: नाकामयाबी के तानों से गई डिप्रेशन में, फिर पहले अटेम्प्ट में बनीं PCS
नई दिल्ली. Success Story: सक्सेस स्टोरी में आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की DSP ओशिन जोशी की. आइये जानते हैं ओशिन जोशी के संघर्ष की कहानी, उन्हीं की जुबानी. उन्होंने Electronic and Communication में B.Tech किया. इसके बाद लगा कि मैनेजमेंट फील्ड में जाना चाहिए. CAT का एग्जाम दिया और फेल हो गईं. इसके बाद आर्मी, एयरफोर्स और बैंक आदि के करीब 20 एग्जाम दिए, लेकिन हर जगह फेल हुई. लोगों से नाकामयाबी के ताने सुन-सुनकर डिप्रेशन में चली गईं. लेकिन हार नहीं मानी. और वापसी की तो पहले ही प्रयास में PCS क्लियर किया और DSP बन गईं. ... Read more
Sarkari Naukri 2021: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
UKSSSC Recruitment 2021. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission) ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए 6 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 423 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. UKSSSC Recruitment 2021: रिक्त पदों का विवरणजारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तराखंड पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत अनुश्रवण सहायक के 8 पद, प्रयोगशाला सहायक के 7 पद, रेशम विभाग के अंतर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक के 2 पद, विभिन्न निगमों/ निकायों/ पंचायतों के अंतर्गत ... Read more
जागेश्वर धाम में सांसद की बदसलूकी से BJP झाड़ रही पल्ला, घेरने में जुटी कांग्रेस
अल्मोड़ा. पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश की आंवला सीट से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप उत्तराखंड स्थित जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने आये थे. इस दौरान तय समय समाप्त होने पर मंदिर से बाहर आने को लेकर प्रबंधक और सांसद के बीच बहस हुई तो सासंद गांली गलौज पर उतर आये थे. इसके बाद कांग्रेस ने 24 घंटे का उपवास किया, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुजारियों के समर्थन में मौन व्रत रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सांसद की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं, अल्मोड़ा की एसडीएम मोनिका के मुताबिक कश्यप और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. अब ... Read more
School Re-open : आधी-अधूरी तैयारी से क्यों खुले स्कूल? हाई कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से मांगा पूरा ब्योरा
नैनीताल. उत्तराखंड में आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोले जाने के मामले पर हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. कोर्ट ने सरकार को 17 अगस्त तक शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने का आदेश दिया. कोर्ट ने पूछा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्कूल खोले हैं, तो बच्चों की सुरक्षा और उनके जीवन की रक्षा के लिए सरकार ने क्या तैयारी और इंतज़ाम किए गए. हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से यह भी कहा कि ये पॉलिसी मैटर है और कोर्ट के साथ ही अन्य संस्थान भी तो खुल रहे ... Read more
बतौर CM पुष्कर सिंह धामी के 30 दिन, ऐसे रहे 30 बड़े वादे, ऐलान और फैसले
देहरादून. कथित ‘संवैधानिक संकट’ के चलते तीरथ सिंह रावत की जगह उत्तराखंंड के मुख्यमंत्री के रूप में 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी ने कुर्सी संभाली थी. अपेक्षाकृत युवा धामी के नाम की घोषणा के साथ ही राज्य भाजपा के दिग्गज नेताओं में एक हलचल दिखी थी और धामी के सामने चुनौती थी कि वो सबको साध सकें. बहरहाल, एक महीना पूरा करते हुए धामी ने न केवल अपनी कुशलता पार्टी और सरकार को साधने में दिखाई बल्कि जनता को लुभाने में भी वह पीछे नहीं रहे. आगामी साल में विधानसभा चुनावों का उन्होंने पूरा खयाल रखते हुए कई लुभावनी ... Read more
Uttarakhand Weather : 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में कई रास्ते ठप
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी समेत राज्य के छह ज़िलों में गुरुवार दिन तक भारी बारिश के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों से जुड़े कई विभागों को अलर्ट किया है. देहरादून में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. इधर, पहाड़ों में बारिश के चलते बने हालात अब भी मुश्किलों की वजह बने हुए हैं. कम से कम 30 संपर्क रास्ते बाधित बताए जा रहे हैं तो मसूरी से देहरादून का रास्ता भी बार बार प्रभावित हो रहा है. जानिए मौसम का हाल कैसा है और ... Read more
Dehradun News : इन सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों को मिला नोटिस, जानिए क्यों
देहरादून. उत्तराखंड सरकार प्रदेश के स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन और अनुशासन के भले ही लाख दावे करे लेकिन टीचरों का रवैया कुछ और ही कहानी कहता है. देहरादून के स्कूलों में इन दिनों जब शिक्षा विभाग के अधिकारी अचानक चेकिंग के लिए पहुंच रहे हैं तो खामियों की भरमार मिल रही हैं. किसी स्कूल में छात्रों की संख्या व टीचरों की उपस्थिति को लेकर तो किसी में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर नियमों की अवहेलना पाई गई तो कहीं शासन के निर्देशों की अवमानना. सहसपुर, सेलाकुई के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है. इन प्राचार्यों से ... Read more