Category: उत्तराखंड
CBSE 10th Result : देहरादून रीजन के ज्यादातर स्टूडेंट्स खुश, नंबरों से नाखुश छात्रों के लिए होगा विकल्प
देहरादून. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया, तो अधिकतर छात्रों में उत्साह और नंबरों से संतुष्टि देखी गई, लेकिन कुछ छात्र अपने रिज़ल्ट को लेकर मायूस भी दिखे. लेकिन इन छात्रों के लिए भी सीबीएसई ने बाकायदा परीक्षाएं करवाने का रास्ता निकाल लिया है. हालांकि पूरे उत्तराखंड में इस बार रिज़ल्ट बहुत बेहतर रहा है. देहरादून रीजन का रिज़ल्ट 99.23 फीसदी रहा क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी बोर्ड एग्जाम नहीं कराए गए थे, सीबीएसई ने 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल एग्ज़ाम के अंको के फार्मूले के आधार पर ... Read more
CBSE 10th Result 2021: देहरादून रीजन का ऐसा रहा सीबीएसई का 10 का रिजल्ट,पढ़ें डिटेल
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी बोर्ड एग्जाम नहीं कराए गए थे, सीबीएसई ने 10वीं 11वीं और 12वीं के इंटरनल एग्जाम के अंकों के फाॅर्मूले के आधार पर इस बार रिजल्ट घोषित किए हैं. रिजल्ट की घोषणा के बाद दसवीं के छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. देहरादून रीजन का रिजल्ट 99.23 फीसदी रहा. तो वही 10वीं में ऋषिकेश की छात्रा राशि अरोड़ा ने 99.60 अंक हासिल किए हैं. राशि ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं. इसके साथ ही कुमाऊं ... Read more
उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पर्यटकों या बाहरियों के लिए ये हैं नये नियम
देहरादून. उत्तराखंड में कोविड 19 को लेकर पाबंदियों और राहतों का ब्योरा जारी करते हुए बताया गया कि आने वाले हफ्ते में प्रतिबंधों को लेकर तकबरीबन पिछले हफ्ते जैसी व्यवस्था जारी रहेगी. राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने ये आदेश जारी किए हैं, जिनके मुताबिक 10 अगस्त की सुबह तक के लिए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया गया है. इन आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो लोग पर्यटन या अन्य कारणों से उत्तराखंड पहुंचेंगे, उनके लिए किस तरह के नियम लागू किए जाएंगे. रेल, एयर या सड़क मार्ग से उत्तराखंड पहुंचने वाले उन लोगों को ... Read more
हाई कोर्ट में याचिका, ‘अधूरी तैयारी के साथ खुले उत्तराखंड में स्कूल’, इधर पहले दिन रौनक कम
नैनीताल/देहरादून. प्रदेश भर में अगस्त महीने के पहले वर्किंग डे से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए तो राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में एक चुनौती भी पहुंच गई. एक जनहित याचिका में उत्तराखंड सरकार के इस फैसले पर आपत्ति लेते हुए कहा गया कि सैनेटाइज़र और अन्य सुविधाओं के बगैर आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोल दिए गए हैं. वहीं राज्य भर में स्कूल खुलने के पहले दिन बहुत कम स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे. कहीं 2 तो कहीं 5 बच्चे स्कूल पहुंचते दिखे, हालांकि अधिकांश ने अरसे बाद खुले स्कूलों ... Read more
उत्तराखंड: स्कूल खोलने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, याचिका पर 4 अगस्त को होगी सुनवाई
नैनीताल. उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) ने छह से बारह तक की कक्षाओं के लिए विद्यालयों को खोलने (Open Schools) के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता को सोमवार को अपनी याचिका में संशोधन करने को कहा है. इस याचिका पर अब चार अगस्त को सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार (Alok Kumar) की पीठ ने पाया कि विद्यालयों को खोलने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) को इस याचिका में सटीक ढंग से चुनौती नहीं दी गयी है. अदालत ने कहा कि यह याचिका 29 ... Read more
उत्तराखंड में आज से खुले 9वीं से लेकर 12वीं तक के क्लास, कोविड की चुनौती बरकरार
देहरादून. कोविड संक्रमण के खतरे के बीच उत्तराखंड में तीन महीने बाद एक बार फिर से क्लास 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोल दिए गए. जबकि, 6वीं से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए 16 अगस्त से स्कूल खोलने की बात कही गई है. हालांकि, कई प्राइवेट स्कूलों ने आज भी स्कूल नहीं खोले. बच्चों को स्कूल आने के लिए फोर्स नहीं किया जाएगा. अभिभावकों की सहमति पर ही बच्चे स्कूल आ पाएंगे. इस बीच सभी प्राइवेट और निजी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेगी. पहले दिन कम संख्या में स्टूडेंट स्कूल पहुंचे. उत्तराखंड ... Read more
उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, सिर्फ 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्र ही कर सकेंगे पढ़ाई
देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल (School) दो अगस्त को और कक्षा छठीं से आठवीं के 16 अगस्त को फिर से खुलेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. राज्य में स्कूल कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण लंबे समय से बंद हैं. राज्य सरकार की ओर से इस आशय का एक आदेश जारी कर कहा गया है कि यह सभी बोर्डिंग, डे बोर्डिंग सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के अनुसार सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने परिसर को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें और प्रवेश द्वारों पर ... Read more
देहरादून: ट्रक से स्मैक तस्करी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश, 2 तस्कर गिरफ्तार
देहरादून. देहरादून (Dehradun) में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक से स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दोनों आरोपियों से पुलिस को करीब 30 लाख की स्मैक (Smack) भी बरामद हुई है, जिसको दोनों आरोपी किच्छा और बरेली से खरीद कर देहरादून बेचने के लिए ला रहे थे. पुलिस से मिली सूचना के तहत आरोपी जाहिद हसन ने ट्रक केवल इसलिए खरीदा है कि उससे वो अलग- अलग राज्यों में जाकर स्मैक की तस्करी करे. जिसमें देर रात मुखबिर की ... Read more
School Reopening : उत्तराखंड में बच्चों को बिना लंच बॉक्स के जाना होगा स्कूल, मानने होंगे ये नियम
नई दिल्ली. उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने राज्य में कक्षा 9 से 12 और कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए अलग – अलग डेट से स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि इस दौरान स्कूल आने वाले स्टूडेंट अपने साथ लंच बॉक्स नहीं ला सकेंगे. इसके अलावा खाद्यान्न भोजन सामाग्री वितरण पहले की तरह जारी रहेगी जबकि पके भोजन पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक रहेगी. शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी करके बताया है कि सोमवार 2 अगस्त 2021 से 9 से 12 के छात्रों के लिए और कक्षा 6-8 के ... Read more
School Reopening : उत्तराखंड में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, करना होगा इन नियमों का पालन
नई दिल्ली. उत्तराखंड में कोरोना महामारी के कारण बंद पड़े नौवीं से 12वीं और छठवीं से आठवीं तक के स्कूल अगस्त में खुल जाएंगे. प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. जारी किए गए आदेश के अनुसार, छठवीं से आठवीं तक के स्कूल 16 अगस्त से और नौवीं से 12वीं तक के स्कूल दो अगस्त से खुलेंगे. इसी क्रम में शिक्षा विभाग स्कूलों को खोलने को लेकर एक एसओपी भी जारी किया है. एसओपी में कहा गया है कि स्कूल खोले जाने से पहले सभी कक्षाओं, लैब और लाइब्रेरी सहित वे सभी स्थान सैनिटाइज किए जाएंगे ... Read more