Category: उत्तराखंड
MBPG कॉलेज में लगीं 5 सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, फ्री में निकाल सकेंगी पैड
हल्द्वानी. कई बार स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्राओं के अचानक पीरियड्स शुरू होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या सेनेटरी पैड की होती है. इस समस्या को देखते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है. यदि किसी भी छात्रा को पीरियड्स के समय सेनेटरी पैड चाहिए होंगे, तो वो यहां से आसानी से ले पाएगी. इसे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल द्वारा लगाया गया है. इस मशीन से लड़कियां एक सेनेटरी पैड निशुल्क निकाल सकती हैं. पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गौरव सम्मल द्वारा एमबीपीजी ... Read more
Dehradun News : देहरादून के सरकारी स्कूलों में मिलेगी दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएं, 3 करोड़ का फंड हुआ अलॉट
देहरादून : देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अब ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करते नहीं दिखाई देंगे. डीएम सविन बंसल ने स्कूलों की तस्वीरों को बदलने की नई पहल शुरु की है. जिसके तहत स्कूलों में बच्चों को दिल्ली-मुंबई जैसी सुविधाएं मिलेंगी. क्लास में ब्लैकबोर्ड के जगह अब डिजिटल स्क्रीन भी नज़र आएगी. इसके अलावा क्लास1 से 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल में ही झूले लगाए जाएंगे और स्कूल की दीवारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. गौरतलब है कि डीएम सविन बंसल अपने तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. लोकल18 ने देहरादून के डीएम सविन बंसल ... Read more
देहरादून में साइकिलिंग का बढ़ता क्रेज, 9 लाख तक की साइकिल मिल जाएगी
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइकिल का क्रेज बहुत पुराना है. पुराने जमाने में दून में साइकिल ही यातायात का जरिया था. साइकिल का आम आदमी से रोजमर्रा का जुड़ाव था. राज्य गठन के बाद इसमें लगातार गिरावट देखी गई लेकिन कोरोना काल के बाद साइकिल की मांग में भारी उछाल देखने को मिला. यहां तीन दर्जन से अधिक साइकिल एसोसिएशन हैं. राजधानी के आउटर इलाकों में आज भी अधिकांश लोग साइकिल का यूज करते हैं. कई लोग शौकिया तो कई व्यावसायिक तौर पर साइकिल का उपयोग करते हैं. स्कूली बच्चों में साइकिलिंग का जोश पहले की तरह ही ... Read more
Dehradun News : खेल का रोमांच और स्वच्छता का संकल्प, स्टेडियम से बच्चों ने दिया ये संदेश; पढ़ें पूरी खबर
देहरादून : देहरादून के जिला खेल कार्यालय ने अनूठे तरीके से खिलाड़ियों को स्वच्छता का महत्व सिखाया. परेड ग्राउंड स्थित खेल परिसर में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत जनपद स्तरीय बास्केटबॉल और वॉलीबॉल समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. इस रोमांचक आयोजन में जिले भर के स्कूलों से आए छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने न सिर्फ मैदान पर जोरदार प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता की शपथ भी ली. खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया. खेल के साथ स्वच्छता का ... Read more
बागेश्वर के टीचर ने शौक में लगाए कीवी के पौधे, आज बन गया फलों का बगीचा
बागेश्वर. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लोग अब फलों के उत्पादन पर भी ध्यान दे रहे हैं. शहरों में पहाड़ी फलों की अच्छी डिमांड है. बागेश्वर जिले में स्थित कांडा निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार ने कीवी उत्पादन में अपना हाथ आजमाया. उनका यह प्रयास सफल रहा. वर्तमान में उन्होंने 10 नाली भूमि पर कीवी का बगीचा तैयार कर दिया. कुछ ही समय में यह बगीचा कीवी का फल भी देने लग जाएगा. देवेंद्र कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं. करीब 6 साल पहले उन्होंने ... Read more
ब्रह्मांड के रहस्य जानने में है इंट्रेस्ट, एस्ट्रोवर्स कंपनी फ्री में करा रही है सोलर ऑब्जर्वेशन
नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों नंदा देवी महोत्सव चल रहा है. इस दौरान नगर के मल्लीताल फ्लैट्स में मेला चल रहा है जहां तमाम तरह के उत्पादों की दुकानें लगी हुई हैं. इस मेले में नैनीताल की एस्ट्रोवर्स नाम की एक कंपनी मेले में आए लोगों को ब्रह्माण्ड की जानकारी दे रही है. इसके अलावा कई ऐसे उत्पाद भी बेच रही है जो ब्रह्माण्ड को समझने में मदद करेंगे. उनके द्वारा निःशुल्क लोगों को सोलर ऑब्जर्वेशन भी करवाया जा रहा है. कंपनी से जुड़े रूपिन ने लोकल 18 से खास बातचीत के दौरान बताया कि इस ... Read more
एंटी ड्रग कैंपेन चला रहे देहरादून के ये युवा, स्कूली बच्चों को कर रहे हैं जागरूक
देहरादून. आज के दौर में युवा पीढ़ी नशे के दलदल में डूबती जा रही है. वहीं नशा तस्करों का नेटवर्क भी फैलता जा रहा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी युवा पीढ़ी नशे की आदि हो गई है, ऐसे में देहरादून के क़ई देवभूमि से युवा नशे को खत्म करने के लिए एंटी ड्रग कैंपेन चला रहे हैं. ये युवा योग, इंजीनियरिंग और बिजनेस सेक्टर से जुड़े हुए हैं. ये युवा स्कूलों में इस अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करते हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के समाजसेवी और देवभूमि युवा संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने लोकल 18 ... Read more
मंदिर में चढ़े फूल-नारियल का ऐसा उपयोग, देखकर मन खुश हो जाएगा
नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों नंदा देवी महोत्सव की धूम है. नयना देवी मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में नारियल और फूल मां को अर्पित किए जा रहे हैं. नैनीताल की कुछ महिलाओं को इन नारियलों और फूलों से घरेलू और होम डेकोर प्रोडक्ट बनाने का आइडिया आया. जिसके बाद उन्होंने काम शुरू किया और अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. दरअसल नैनीताल के चेली आर्ट महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन दिनों मंदिर में भगवान को चढ़े फूलों और नारियलों से चिड़िया के आर्टिफिशियल घोंसले, फ्लावर पॉट समेत कई तरह के ... Read more
भारत-पाक जंग के योद्धा की ये कैसी विदाई? मजबूरन केबल ट्रॉली से अंतिम यात्रा
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते नदी-नाले सब उफान पर हैं. लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते रानीबाग के दानीजाला गांव में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए केबल ट्रॉली से लेकर जाना पड़ा. गुरुवार शाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतिभाग करने वाले वीर योद्धा गोपाल जंग बस्नेत का निधन हो गया. गोपाल जंग रानीबाग के दानीजाला गांव में रहते थे. लंबे समय से बीमारी से परेशान गोपाल का 78 साल की उम्र में ... Read more
नंबर मांगने पर कॉलेज में लड़की के साथियों ने लड़के को जमकर पीटा, दोनों ने दी ये सफाई
हल्द्वानी: एमबीपीजी कालेज चुनावी रंग में रंग चुका है और संभावित दावेदार प्रचार में जुटे हुए हैं. कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही छात्र-छात्राओं के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई है. परिसर में सोमवार को चुनावी कैंपेन के दौरान छात्र-छात्रा के बीच मोबाइल नंबर मांगने पर विवाद हो गया है. बवाल इतना बढ़ गया कि कालेज के प्राक्टर बोर्ड के सदस्यों ने मौके पर आकर मामला शांत कराया. सोमवार को चुनावी कैंपन के दौरान छात्रा से उसका फोन नंबर मांगना स्नातक के एक छात्र को भारी पड़ गया. छात्रा ने पहले उसे जमकर ... Read more