Category: Uncategorized
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से, थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, जानिए लेटेस्ट अपडेट
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2024 की लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली है. सीबीएसई ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2024 अगले महीने से शुरू होने वाली हैं. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2024 1 जनवरी से शुरू होंगी. दोनों ही कक्षाओं की प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी, जो ... Read more
पारंपरिक खिलौनों और लोरियों के ज़रिए क्यों ज़रूरी छोटे बच्चों की पढ़ाई? महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया
बच्चों की शिक्षा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नई दिल्ली: अमृतकाल की आंगनवाड़ी कार्यक्रम में बोलते हुए महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि देश में पारंपरिक खिलौनों के जरिए छोटे बच्चों की पढ़ाई क्यों जरूरी है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब आकांक्षीय जिलों को चिन्हित किया तो उनकी विशेष चिंता महिलाओं और बच्चों की दृष्टि से थी. 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो सरकार को 30 साल के अंतराल के बाद नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट तैयार शुरू किया था. पीएम मोदी ने तब कहा कि आखिर क्यों बच्चे के पहले ... Read more
बायजू का संकट गहराया, संस्थापक ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए घर रखा गिरवी : रिपोर्ट
ऋण पर ब्याज भुगतान में चूक को लेकर लेनदारों के साथ कानूनी लड़ाई में भी फंसा हुआ है… बायजू (Byjus)का संकट और गहरा गया है. मामले से परिचित लोगों के अनुसार, एडटेक टाइटन बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अपने घर के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले घर को भी गिरवी रख दिया है. बायजू कंपनी इस समय नकदी संकट से जूझ रही है. इस संकट से उबरने के लिए बायजू रवींद्रन ने अपना घर तक गिरवी रख दिया है. यह भी पढ़ें घर, संपत्ति गिरवी रखीब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ... Read more
इज़रायल ने WHO को 24 घंटे में गाजा गोदाम खाली करने के लिए कहने से इनकार किया
प्रतीकात्मक तस्वीर इजरायली सेना ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन को दक्षिणी गाजा में एक सहायता गोदाम को 24 घंटे के भीतर खाली करने के लिए कहने से इनकार कर दिया. फिलीस्तीनी नागरिक मामलों के लिए जिम्मेदार इजरायली रक्षा मंत्रालय निकाय, सीओजीएटी ने एक्स पर कहा, “सच्चाई यह है कि हमने आपसे गोदामों को खाली करने के लिए नहीं कहा था और हमने संबंधित यूएन प्रतिनिधियों को यह स्पष्ट (और लिखित रूप में) भी किया था.” इसमें आगे कहा गया, “UN के एक अधिकारी से हम कम से कम अधिक सटीक होने की उम्मीद करेंगे.” यह भी पढ़ें डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ... Read more
Watch : चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में भारी बारिश, ढह गई सड़कें
यह गड्ढा इतना बड़ा है कि बारिश के कारण बहकर आने वाले पानी के साथ एक के बाद एक कई चीजें इसमें समाती जा रही हैं. वहीं कुछ लोग यह दृश्य देखते नजर आते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं. Hang tight for another day everyone🙏
Even if the rain stops, recovery is going to take a while. #ChennaiRains2023#Michaungpic.twitter.com/QsnkuxuXx3
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 4, 2023 दक्षिण चेन्नई में पोएस गार्डन प्रमुख इलाका है और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता यहां अपने निवास वेदा निलयम में रहती थीं. लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में ... Read more
उत्तरी गाजा में दो स्कूलों पर इजरायली हवाई हमले, 50 की मौत: रिपोर्ट
इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह रिपोर्ट पर गौर कर रहे हैं. (फाइल) नई दिल्ली : इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में सोमवार को गाजा गाजा पट्टी के उत्तर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले दो स्कूलों पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं. एक आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है. यह हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल दक्षिणी इलाकों पर बम बरसा रहा था और इजरायल के सैनिक और टैंक उस इलाके में हमास के आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे थे. यह ... Read more
पूर्वी राजस्थान में नहीं चला पायलट का जादू? कांग्रेस को 8 जिलों की गुर्जर बहुल 10 सीटों का हुआ नुकसान
पूर्वी राजस्थान के आठ जिलों –अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में कांग्रेस की सीट इस विधानसभा चुनाव में 29 से घटकर 19 रह गईं, जबकि भाजपा को 14 सीट का फायदा हुआ और उसे कुल 42 में से 20 सीटें हासिल हुईं. साल 2018 में कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान में 42 में से 29 सीट जीती थीं जबकि भाजपा को छह सीट मिली थीं. इस क्षेत्र की कई सीटों पर गुर्जर मतदाताओं को निर्णायक माना जाता है. गुर्जर समुदाय से आने वाले पायलट 2018 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे और तब उन्होंने चुनाव में पार्टी की ... Read more
मिजोरम चुनाव: MNF के 11 में से नौ मंत्री जेडपीएम उम्मीदवारों से हारे
जोरमथांगा सरकार में दो राज्य मंत्रियों समेत 12 मंत्री थे. खास बातें जेडपीएम ने 40 सदस्यीय सदन में 27 सीट हासिल कीं
जोरमथांगा सरकार में दो राज्य मंत्रियों समेत 12 मंत्री थे
मिजोरम के उपमुख्यमंत्री तानलुइया भी चुनाव हार गए आइजोल: विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मिजोरम के 11 मंत्रियों में से नौ अपनी सीट बरकरार रखने में विफल रहे और उन्हें जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा. भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसके ... Read more
Cyclone Michaung : चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 3 लोगों की मौत; IMD ने जारी की चेतावनी
‘मिगजॉम’ का क्या है मतलब?
‘मिगजॉम’ नाम म्यांमार ने दिया है. ‘मिगजॉम’ का मतलब ‘ताकत और लचीलापन’ होता है. यह 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा और हिंद महासागर में बनने वाला छठा साइक्लोन है. Chennai MeT Department issues thunderstorm nowcast warning in Tamil Nadu for the next three hours: IMD pic.twitter.com/mBy8HoiZsy
— ANI (@ANI) December 4, 2023 ‘मिगजॉम’ की पोजिशन अभी क्या है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने बताया कि इस समय तूफान ‘मिगजॉम’ बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर है. यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मंगलवार दोपहर तक इसके दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी ... Read more
VIDEO: जब बह गईं पार्किंग में खड़ी कारें, चक्रवात मिगज़ॉम के चलते चेन्नई में आई बाढ़ में
तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के अन्य जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश का प्रकोप जारी रहा, और चक्रवात मिगज़ॉम (Cyclone Michaung) के संभावित रूप से मंगलवार को तट से टकराने के बाद तबाही बढ़ जाने की आशंका है. सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों और कई आवासीय इलाकों में ढेरों पानी भर गया और स्थानीय निकायों के कर्मचारी पानी निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर बहुत ज़्यादा पानी भर चुका है, और बहते हुए पानी ... Read more