Category: Uncategorized

गाजा : इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए 23 फिलिस्तीनी

गाजा: फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 22 फिलिस्तीनी मारे गए. गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने बुधवार को उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया. बसल ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने इजरायली हमलों के बाद स्कूल से सात शव और 25 घायल व्यक्तियों को बरामद किया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. स्थानीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट में आग लग गई और बमबारी में कुछ शव क्षत-विक्षत ... Read more

नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को 'भारत रत्न' मिले : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बेगूसराय: बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच नाराजगी के कयासों को लेकर बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया. बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. इसे लेकर किसी ... Read more

49 साल पहले यूपी के मेले में बिछड़ी गई थी फूला देवी, हेडमास्टर ने मदद की तो मिला बिछड़ा परिवार

आजमगढ़: मेले में लापता हुई महिला को आजमगढ़ पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया है. जानकारी के मुताबिक 8 वर्ष की उम्र में महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लापता हुई थी और महिला का परिवार मऊ और आजमगढ़ में रहता है. आजमगढ़ पुलिस ने 49 सालों से अपने परिवार से जुदा हुई लड़की को मिलवाने का काम किया है. महिला जब गायब हुई थी, तब वह सिर्फ 8 साल की थी. हालांकि, जब वह गायब हुई थी तब उसे केवल अपने गाँव च्यूंटीडाडं जिला आजमगढ़ ही पता था. इस गांव का नाम उसके जहन में 49 सालों का होने तक भी ... Read more

2 साल की लाडो ने जीता लोगों का दिल, एक सांस में बता डाले फैमिली मेंबर से लेकर गांव तक का नाम, देखें क्यूट वीडियो

Cute Baby Girl Video: दो से तीन साल की उम्र में जहां बच्चे अपना नाम तक नहीं बोल पाते हैं, वहां इस क्यूट बच्ची ने अपने पूरे खानदान से लेकर पूरे गांव, कस्बे, तहसील और जिला तक का नाम बता डाला. इस उम्र में आप और हम यह भी नहीं जानते थे कि खुद का कोई नाम भी होता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जब इस बच्ची से बारी-बारी घरवालों, जगह और स्कूल का नाम पूछा गया, तो उसने फटाफट सब बता डाला. इस वायरल वीडियो में बच्ची का क्यूट अंदाज और इसकी नॉलेज लोगों को खूब ... Read more

देशभर में क्रिसमस की धूम: रोशनी से जगमगाए चर्च, बधाई संदेशों के साथ सब बोल रहे मैरी क्रिसमस

नई दिल्ली: क्रिसमस का असर भारत के भी कई शहरों में साफतौर पर देखा जा सकता है. क्रिसमस के मौके पर जगह-जगह लाइटों से शानदार सजावट की गई है और इस वजह से शहरों की खूबसूरती भी बढ़ गई है. इस दौरान जगह-जगह चर्च और मार्केट्स भी सजे हुए नजर आए और इस वजह से लोगों में भी क्रिसमस का खासा उत्साह नजर आया. तो चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि लोगों ने किस तरह से क्रिसमस ईव का जश्न मनाया और इसे एन्जॉय किया.  यह रांची की तस्वीर है और इस तस्वीर में एक चर्च नज़र आ रहा ... Read more

दिमाग घुमा कर रख देने वाली इस पहेली को अगर आपने हल कर दिया, तो समझिए आप सच में एक ब्रेन टीज़र चैंपियन हैं

Brain Teaser: हममें से बहुत से लोगों के लिए, मैथ्स एक डरावना सब्जेक्ट था, जिससे स्कूल के दिनों में हम डरा करते थे. जटिल समीकरणों और अंतहीन सूत्रों ने हममें से ज्यादातर को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर दिया. लेकिन जब गणित-आधारित ब्रेन टीज़र की बात आती है, तो पासा पलट जाता है. ये पहेलियां, अपने दिलचस्प मोड़ों के साथ, हमारी जिज्ञासा को लुभाने का एक तरीका है. अगर आप ऐसी चुनौतियों के फैन हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक मज़ेदार गिफ्ट है. ब्रेनी बिट्स हब नामक यूजर द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक ब्रेन टीज़र ने ... Read more

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में विश्व प्रसिद्ध 'जश्न चिल्ला-ए-कलां' का आयोजन, शून्य से भी कम तापमान में पहुंचे लोग

जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के गुलमर्ग में शून्य से भी कम तापमान में विश्व प्रसिद्ध ‘जश्न चिल्ला-ए-कलां’ का आयोजन किया गया. ठंड के बावजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए. बारामूला के जिला प्रशासन, छात्र और सेना के संयुक्त सहयोग और प्रयासों से गुलमर्ग में ‘जश्न चिल्ला-ए-कलां’ का आयोजन किया गया. इस भव्य समारोह में संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे इस स्थान को देख सकें। पूरे भारत से पर्यटक यहां आकर इसका आनंद लेते हैं. इस कार्यक्रम में नवगठित औद्योगिक सहकारी समितियों के लिए ... Read more

UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली: UGC NET December 2024 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार खत्म हो चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 24 दिसंबर को यूजीसी नेट यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सत्र की नेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का ... Read more

भरतनाट्यम को नए आयाम दे रही हैं आरोही मुंशी, देश विदेश में दे चुकी हैं प्रस्तुतियां

मध्य प्रदेश में जन्मीं आरोही मुंशी भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं. आरोही के परिवार में कला और संस्कृति की परंपरा रही है. उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के तहत अपनी मां और गुरु डॉक्टर लता मुंशी से भरतनाट्यम का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया है. आरोही ने भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर तक की पढाई की है.उन्होंने परंपरागत नृत्य शैलियों को आधुनिक भारतीय कला के साथ जोड़ते हुए कई नई कोरियोग्राफी पेश की है. इनमें प्रमुख रूप से सैयद हैदर रजा की पेंटिंग्स को खयाल और ध्रुपद के साथ भरतनाट्यम में रूपांतरित करना शामिल है. देश और दुनिया में दे चुकी ... Read more

Live Updates: बसपा-कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, अल्लू अर्जुन से लेकर सभी बड़ी खबरों के जानिए अपडेट

Live Updates: बाबा साहब को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्म है. कांग्रेस और बसपा ने आज भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन का एलान कर रखा है. अमित शाह टिप्पणी विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है. वहीं कांग्रेस ने भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. वहीं अल्लू अर्जुन को पुलिस ने एक बार फिर समन जारी किया है. बीएमसी ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. वायु प्रदूषण से निपटने में विफल रहने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को फटकार लगाने के बाद, नागरिक निकाय ... Read more