Category: Uncategorized
क्या है 5वीं और 8वीं क्लास के लिए नो डिटेंशन पॉलिसी, इसे खत्म करने से क्या पड़ेगा असर? आपके हर सवाल के जवाब
नई दिल्ली: 5वीं और 8वीं क्लास में फेल होने वाले बच्चों को अब अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ (No Detention Policy) खत्म कर दी है. पहले इस नियम के तहत फेल होने वाले छात्रों को दूसरी क्लास में प्रमोट कर दिया जाता था. नए नियम के तहत अब उनको फेल ही माना जायेगा. पास होने के लिए उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी. जब तक वे पास नहीं होते, तब तक उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा. हालांकि, स्कूल ऐसे छात्रों को निकाल नहीं कर सकते हैं. केंद्र सरकार की नई पॉलिसी ... Read more
आखिर कहां जा रहा है बांग्लादेश? स्वतंत्रता सेनानियों से ये कैसा सलूक
नई दिल्ली: बांग्लादेश (Bangladesh) में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से ही कट्टरपंथी हावी हैं. हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों के बाद अब बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों को भी निशाना बनाया जा रहा है. बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल हई कानू (Abdul Hai Kanu) को कोमिला में कथित तौर पर गले में जूतों की माला डालकर अपमानित किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसके बाद कानू छिप गए हैं. इस घटना ने उन सरकारी दावों की भी पोल खोल दी है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि ... Read more
रूटीन वैक्सीनेशन ऑटिज्म का शीघ्र पता लगाने में हो सकता है सहायक, जानें 2 साल के भीतर कौन से लक्षण दिखते हैं
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के एक बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा कि हेल्थ वर्कर रूटीन वैक्सीनेशन के दौरान ऑटिज्म के लक्षणों की पहचान कर सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एम्स दिल्ली के बाल रोग विभाग के चाइल्ड न्यूरोलॉजी डिवीजन की प्रोफेसर और फैकल्टी-इन-चार्ज डॉ. शेफाली गुलाटी ने बताया कि ऑटिज्म क्या है और इसे कैसे शुरुआती दौर में पहचाना जा सकता है. गुलाटी ने कहा, “ऑटिज्म एक न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर है, जिसमें सामाजिक कमियों और बोलने में परेशानी के साथ-साथ कुछ परेशानी और बिहेवियर शामिल हैं.” उन्होंने कहा कि यह स्थिति “रुचि के कुछ निश्चित ... Read more
Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबल, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें
Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबल नई दिल्ली: Haryana Board HBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड, गुजरात बोर्ड, यूपी बोर्ड समेत सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 डेटशीट जारी कर दी है. वहीं हरियाणा बोर्ड के लाखों छात्रों को एचबीएसई डेटशीट 2025 का इंतजार है. सूत्रों की मानें तो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 को जारी करेगा. बोर्ड द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट 2025 किसी भी वक्त जारी की जा सकती ... Read more
Exclusive : जज ने सुनाई 2 वकीलों की रोचक कहानी, उनमें से एक राष्ट्रपति बने तो दूसरे CJI
नई दिल्ली: जज आम तौर पर सार्वजनिक रूप से अपनी निजी भावनाओं का प्रदर्शन नहीं करते, लेकिन एक दुर्लभ दृश्य तब देखने को मिली जब सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना (Justice BV Nagarathna) ने अपने माता-पिता को याद किया. उन्होंने अपने पिता भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ईएस वेंकटरमैया के लिए अपनी मां के आजीवन समर्थन को याद किया. इस दौरान उन्होंने बामुश्किल अपने आंसू रोके. जस्टिस नागरत्ना देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं. उन्होंने बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया. प्रतिष्ठित लॉ स्कूल चीफ जस्टिस वेंकटरमैया ... Read more
आर्टिफिशियल हार्ट वाले कुछ लोगों में हार्ट मसल्स फेल होने के बाद भी हो सकती हैं पुनर्जीवित : शोध
Heart Muscle Regeneration: एक इंटरनेशनल रिसर्च टीम ने अपनी रिसर्च में पाया कि आर्टिफिशियल हार्ट वाले कुछ लोगों में हार्ट मसल्स फेल होने के बाद भी काम कर सकती है. अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना कॉलेज ऑफ मेडिसिन टक्सन के सरवर हार्ट सेंटर के एक फिजिशियन साइंटिस्ट के को-लीडरशिप वाली टीम ने पाया कि आर्टिफिशियल हार्ट के रोगियों का एक सब-ग्रुप कार्डिएक की मांसपेशियों को दोबारा एक्टिव कर सका. यह शोध इलाज के नए तरीकों के द्वार खोल सकता है और शायद किसी दिन हार्ट फेल को भी ठीक कर सकता है. हार्ट फेल का कोई इलाज नहीं है, हालांकि ... Read more
नींबू का रस निचोड़ने के बाद उसे फेंकें नहीं, इन 5 बेहतरीन तरीकों से करें इस्तेमाल, घर के काम होंगे आसान
How to Use Lemon Peel: ईमानदारी से कहें तो हममें से ज्यादातर लोग नींबू का रस निचोड़कर बाकी को बिना सोचे-समझे फेंक देते हैं, लेकिन यहां चाय-नींबू के छिलके उतने ही लाजवाब हैं जितने कि आपके पसंदीदा गूदे. वे ताजगी, स्वाद और अनंत संभावनाओं से भरे हुए हैं. साथ ही, नींबू पूरे साल हमारे किचन में एक जरूरी चीज है, तो क्यों न हम उनसे हमारे लिए और ज्यादा मेहनत करवाएं? चाहे आप DIY क्वीन हों, साफ-सफाई के दीवाने हों या फिर कोई ऐसा व्यक्ति जो उस जायके से भरपूर नहीं हो सकता, नींबू के छिलके के ये हैक्स आपके ... Read more
अदरक छीलने के 3 सबसे आसान तरीके, मिनटों में हो जाएगी सारी अदरक एकदम साफ
Ways To Peel Ginger: अदरक छीलना कई लोगों के लिए मुश्किल काम होता है. Adarak Cheelne Ka Tarika: अदरक हमारे किचन में एक स्वादिष्ट और जरूरी चीज है. इसका उपयोग न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है, लेकिन अदरक छीलना कई लोगों के लिए मुश्किल और समय लेने वाला काम हो सकता है. अगर आप भी अदरक छीलने में समय बर्बाद करते हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे अदरक छीलने के 3 सबसे आसान तरीके, जिससे आपका काम मिनटों में हो जाएगा. यह भी पढ़ें: क्या चीज़ से ... Read more
महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय CM फडणवीस के पास; शिंदे को तीन मिनिस्ट्री
मुंबई: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, जबकि अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, गृह विभाग उन्हें नहीं दिया गया, जिसे वह कथित तौर पर चाह रहे थे. वहीं, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा ... Read more
मां की मौत को खड़े होकर देखने का आज भी है अमिताभ बच्चन को अफसोस, याद किया दिल कचोटने वाला किस्सा, कहा- 'वो जा रही थी…'
इंडियन सिनेमा के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी बहुत चर्चा में रहते हैं. पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन खुद की और फैमिली के बारे में कई पर्सनल बातें शेयर करते रहते हैं. कभी केबीसी तो कभी सोशल मीडिया पर बिग बी अपनी जिंदगी के खास पलों को याद कर भावुक होते नजर आते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपनी मां तेजी बच्चन को याद किया है. बिग बी ने आज मां तेजी की 17वीं पुण्यतिथि पर एक तस्वीर शेयर की है. बता दें, तेजी बच्चन ... Read more