Category: Uncategorized
Cyclone Dana: तूफान का सामना करने के लिए बंगाल और ओडिशा में युद्धस्तर पर तैयारी
नई दिल्ली: Cyclone Dana: गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से निपटने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल जोरदार तैयारियां कर ली गई हैं. तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया गया है. प्रभावित इलाके से गुजरने वाली 150 से अधिक ट्रेनें रद कर दी गई हैं. भारतीय तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर है. उसने चक्रवाती तूफान दाना के कारण पैदा होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अपने जहाज और प्लेन तैनात कर दिए हैं. बंगाल की खाड़ी में उठ ... Read more
Cyclone Dana: 200 ट्रेनें रद्द-स्कूलें बंद, भारी बारिश और 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बढ़ी बंगाल और ओडिशा की टेंशन
गंभीर चक्रवात में बदल सकता है दाना मौसम विभाग के आज शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी पर स्थित अवदाब का क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान 7 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है. यह पारादीप (ओडिशा) से करीब 690 किमी दक्षिणपूर्व, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 740 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है. इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर तक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. Deep Depression over eastcentral Bay of Bengal (Cyclone ... Read more
बेंगलुरु : सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक की मौत, करीब 15 लोग मलबे में दबे
बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाबूसापल्या में भारी बारिश के बीच मंगलवार को एक निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत ढह जाने के कारण कई मजदूरों के वहां फंस जाने की आशंका है. साथ ही इस घटना में 1 मजदूर की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब शहर में भारी बारिश जारी है. आपातकालीन विभाग के दो बचाव वाहन को राहत कार्य में लगाए गए हैं. बचाव दल पूर्वी बेंगलुरु के बाबुसापाल्या पहुंच गए हैं. यहां मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं. अब तक तीन लोगों को बचाया ... Read more
रतन टाटा की विनम्रता और याददाश्त का मैं कायल, NDTV वर्ल्ड समिट में कुणाल ने सुनाई उनसे मुलाकात की कहानी
NDTV वर्ल्ड समिट में देश-विदेश के दिग्गज पहुंचे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल ने इस समिट में रतन टाटा से अपनी मुलाकात को याद किया. कुणाल ने बताया, ‘मेरी रतन टाटा से पहली बार 2014 में मुलाकात हुई थी. मैं उनसे दक्षिण मुंबई के उनके ऑफिस में मिला था. इस दौरान हमारी छोटी सी ही बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारा आइडिया पसंद आया और मैं तुम्हारी कंपनी में इंवेस्ट करना चाहता हूं. वह रतन टाटा थे, वे ये भी कह सकते थे कि मैं तुम्हारी कंपनी में इंवेस्ट करूंगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कहा. मैं ... Read more
रोम का पार्टनर, सोना, 0-9…Uk के इतिहासकार विलियम डेलरिंपल ने भारत को लेकर किया बड़ा दावा
250 ईसा पूर्व में अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और उनके शासनकाल में आप देखते हैं कि प्रचारकों को आधुनिक लीबिया तक के क्षेत्र में भेजा जा रहा है. आप बौद्ध धर्म को दक्षिण की ओर फैलते हुए भी देखते हैं. तब अशोक ने अपने पुत्र महिंदा को श्रीलंका भेजा. हमने हाल ही में मध्य श्रीलंका में राज गलाह की पहाड़ी पर महिंदा का मूल स्तूप खोजा है, जिस पर ब्राह्मी लिपि में उनका नाम लिखा है.समय के साथ श्रीलंका बौद्ध गतिविधि का केंद्र बन गया और यहां से बर्मा, थाईलैंड, मलेशिया तक पहुंचा.इतिहासकार प्लिनी (Pliny) ने रोमन इलाकों से ... Read more
दिल्ली के रोहिणी में धमाका, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के पास रविवार सुबह धमाका हुआ है. इसेक बाद घटनास्थल पर धुएं के गुब्बार भी नजर आए. धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उन्हें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. डीसीपी ने कही ये बात डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है और ... Read more
'संसाधनों पर पहला हक आदिवासियों का…', राहुल गांधी ने झारखंड में किया चुनावी शंखनाद
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने CM हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की. साथ ही उन्होंने संविधान सम्मान सम्मेलन भी भाग लिया. राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है. उन्होंने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया है. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा ... Read more
कहीं आप नार्सिसिस्ट तो नहीं, आत्ममुग्धता से करियर में तरक्की पक्की लेकिन रिश्ते निभाना मुश्किल
मुझे ये सब कुछ आता है, मैं उससे बेहतर हूं…मैं तो कभी हार ही नहीं सकता/सकती…अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीन मानें आप नार्सिसिज्म के शिकार हैं. ‘मैं ही मैं दूसरा कोई नहीं’ सोच शख्स के करियर को ऊंचाइयों पर तो पहुंचा सकती है लेकिन रिश्तों के मामले में उसे पछाड़ सकती है. हिंदी में इसे आत्ममुग्धता कहते हैं. आयुष निदेशालय दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसएजी) और इहबास इकाई के प्रभारी डॉक्टर अशोक शर्मा ने इससे जुड़े बड़े दिलचस्प फैक्ट्स शेयर किए हैं. नार्सिसिज्म या आत्ममुग्धता किसी को भी हो सकती है. स्कूल जाता बच्चा, दफ्तर में ... Read more
वाह रे बिहार! स्कूल में बच्चों को ये क्या पढ़ा रहे, अब क्या सिर्फ शराब के उदाहरण ही बचे हैं
बिहार के स्कूल में बच्चों को दारू की शिक्षा. पटना: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में आखिर ये हो क्या रहा है. जहां दारू को हाथ लगाना भी मना है, वहां जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत हो गई और अब स्कूली छात्रों को शराब के उदाहरण (Bihar School Liquor Example) दिए जाने का मामला सामने आया है. सवाल ये है कि नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में आखिर कोई टीचर पूरे होशों हवास में इस तरह की बातें कैसे सिखा सकता है. ये मामला मोतिहारी के ढाका प्रखंड का है. जमुआ स्कूल में छात्रों को हिंदी ... Read more
2 साल बाद सत्येंद्र जैन जेल से रिहा, बोले- केजरीवाल के काम रुकवाने के लिए किया गया था अरेस्ट
नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत अन्य AAP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सत्येन्द्र जैन की तिहाड़ जेल से रिहाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि नेता तो बहुत हैं. इस देश में पार्टियों की भी कोई कमी नहीं है? लेकिन हमें ... Read more