Category: Uncategorized
नातिन नव्या नंदा को सफल होता देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कमेंट कर कहा- मुझे तुम पर गर्व है…
नाव्या नंदा नवेली (Navya Naveli Nanda) की पोस्ट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने किया कमेंट खास बातें नव्या नंदा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल
अमिताभ बच्चन ने कमेंट कर की तारीफ
आरा हेल्थ की फाउंडर हैं नव्या नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को लेकर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं. बीते दिनों वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती भी नजर आईं थीं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. इसके अलावा वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस को सोच में डाल ... Read more
राहुल गांधी का ट्वीट- चीन की हरकतों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी
राहुल गांधी ने करगिल दिवस पर किया ट्वीट नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि सीमा पर चीन की हरकतों से कैसे निपटा जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी. राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए. आज उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी.” कांग्रेस नेता ... Read more
Kargil Vijay Diwas Today : शहीद कैप्टन मनोज पांडे के पिता ने सुनाई दुर्गम चोटियों पर चुनौतीपूर्ण जंग की दास्तां
Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा है. लखनऊ: Kargil Vijay Diwas News: कारगिल पर दुश्मन पर विजय की दास्तां आज भी हमारी जुबान पर हैं औऱ 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Victory) पर देश शहीद जवानों को याद कर उन्हें नमन कर रहा है. कारगिल के इन्हीं नायकों (Kargil Heroes) में यूपी के कैप्टन मनोज पांडे (Captaim Manoj Pandey) भी थे, जिन्होंने दुर्गम चोटियों पर दुश्मन के दांत खट्टे किए थे. कैप्टन मनोज पांडे के पिता गोपीचंद पांडे ने अपने जांबाज बेटे की वीरता की याद करते हुए कहा ... Read more
ममता बनर्जी रख सकती हैं दिल्ली में ‘टी पार्टी’, 2024 चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूती देने की तैयारी
(फाइल फोटो) कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई जीत से उत्साहित तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अब दिल्ली का रुख कर रही हैं. अप्रैल-मई में हुए चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह ममता बनर्जी की पहली दिल्ली यात्रा है. उनका उद्देश्य 2024 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की प्रक्रिया शुरू करना है. यह भी पढ़ें ममता बनर्जी के 28 जुलाई को दोपहर तीन बजे विपक्षी नेताओं के लिए चाय पार्टी की मेजबानी करने की उम्मीद है. यह कार्यक्रम तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी ... Read more
संसद मॉनसून सत्र Live Updates:पेगासस मु्द्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
संसद का मॉनसून सत्र अब तक हंगामे के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है (फाइल फोटो) नई दिल्ली: Parliament Monsoon Session Live Update: संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही बुरी तरह बाधित हुई है.आज जब संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 और फिर दोपहर दो बजे और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी. दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी मामले के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां ... Read more
येदियुरप्पा की कुर्सी जाने की अटकलों पर संशय बरकरार, कर्नाटक के मंत्री ने दिल्ली में डाला डेरा
बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म (फाइल फोटो) नई दिल्ली/बेंगलुरु,: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि, उनके इस्तीफे पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है. सीएम की कुर्सी जाने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने रविवार को संकेत दिया कि वह कब तक सत्ता में रहेंगे इसकी गारंटी नहीं है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के रूप में दो साल पूरे होने पर येदियुरप्पा सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं. येदियुरप्पा की कुर्सी जाने के कयासों के बीच, कर्नाटक के एक मंत्री ... Read more
Bihar: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, हंगामेदार रहने के आसार
बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा पटना: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र (Monsoon session of the Bihar Assembly) सोमवार से शुरू होगा और इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि विपक्षी दलों ने ईंधन, रसोई गैस, खाद एवं सरसों तेल की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयारी की है. मॉनसून सत्र (Monsoon Session) 30 जुलाई तक चलेगा. इसी तरह, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 (Bihar Special Armed Police Bill 2021) को लेकर भी राज्य सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग होगी, जिसे विधानसभा के पिछले बजट सत्र के दौरान ... Read more
तेलंगाना के रामप्पा मंदिर को UNESCO ने धरोहर स्थल माना, PM मोदी ने दी बधाई
रामप्पा मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था. नई दिल्ली: तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित रामप्पा मंदिर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता दी है. यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने रविवार को दी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि यूनेस्को ने तेलंगाना के वारंगल के पालमपेट में स्थित रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता दी है.’ उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र, खासकर, तेलंगाना के लोगों की ओर से, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके मार्गदर्शन और ... Read more
तनाव बढ़ने के साथ पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमा पर तैनात की सेना
इस बीच, अमेरिका और नाटो सैनिकों अफगानिस्तान से वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने की ओर है. अहमद ने कहा कि आतंरिक मंत्रालय के तहत कार्यरत एफसी बलूचिस्तान और अन्य मिलिशिया को सीमा पर गश्त के कार्य से वापस बुला लिया गया है. उन्होंने बताया, ‘‘ अर्धसैनिक बलों को वापस बुलाने के बाद अब नियमित सेना के सैनिक सीमा पर तैनात है.” अहमद के मुताबिक यह फैसला सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर लिया गया है. तालिबान हमलों को खदेड़ने के लिए अमेरिका ने फिर शुरू किए अफगानिस्तान में हवाई हमले: पेंटागन सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार ने ... Read more
Tokyo Olympic:भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर दर्ज की पहली जीत
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया नई दिल्ली: India Men’s Hockey Team : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है. भारतीय टीम ने पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड (NewZealand) को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की. भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोलकर भारत को न्यूजीलैंड पर यह बढ़त दिलाई. भारत एक समय न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना चुका था, लेकिन आखिरी वक्त में न्यूजीलैंड ने एक गोलकर धड़कनें बढ़ा दीं. लेकिन भारत रक्षा पंक्ति ने दमदार प्रदर्शन कर किसी भी उलटफेर की संभावना को ... Read more