Category: Uncategorized
45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री गया है पोलैंड, जानें कितने गहरे हैं दोनों देशों के संबंध
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर बुधवार सुबह रवाना हुए.सबसे पहले वो पोलैंड जाएंगे.वहां से वो 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा पर जाएंगे.पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है.वहीं यह राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा होगी.इससे पहले पीएम मोदी जुलाई के दूसरे हफ्ते में रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर गए थे.आइए जानते हैं कि कितने मजबूत हैं भारत और पोलैंड के संबंध. क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोलैंड का राजधानी वार्सा में राष्ट्रपति आंद्रेज ... Read more
भारत बंद के दौरान आखिर इतना क्यों ट्रेंड कर रहे हैं चिराग पासवान?
देशभर में आज भारत बंद किया गया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC-ST आरक्षण में क्रिमीलेयर और उपवर्गीकरण करने के फैसले के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति ने 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया है. इसी बीच चिराग पासवान सोशल मीडिया पर एकदम से ट्रेंड करने लगे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चिराग पासवान भी भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “दलित को घोड़ी पर नहीं बैठने देते, मंदिर में घुसने नहीं देते, आज भी भेदभाव हो रहा है तो क्रिमी लेयर कैसे बना सकते हैं.” चिराग पासवान ने कहा, “आज के ... Read more
Bharat Bandh Today Live: दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं, सभी 700 बाजार खुले, राजस्थान में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद
देशव्यापी भारत बंद का दिल्ली में कोई असर नहीं होगा. व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( सीटीआई ) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि हमने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, कनोट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, आदि 100 से ज्यादा बाजारों के एसोसिएशन्स से मामले पर चर्चा की. सभी का कहना है कि भारत बंद को लेकर किसी ने भी व्यापारी संगठनों से न ही संपर्क किया है और ना ही समर्थन मांगा है. इसलिए दिल्ली के सभी ... Read more
बदलापुर मामले में 11 घंटे तक थाने में इंतजार करते रहे पेरेंट्स, फिर दर्ज हुई FIR
नई दिल्ली : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे के एक स्कूल में यौन शोषण का शिकार नर्सरी की छात्रा के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें इस भयानक अपराध के बारे में उस वक्त पता चला जब नर्सरी की एक अन्य छात्रा के माता-पिता ने उन्हें इस बारे में बताया और कहा कि वे इसे लेकर मामला दर्ज कराएंगे. उनकी बच्ची का भी यौन शोषण किया गया था. इस मामले में ठाणे के बदलापुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता अपनी बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर गए, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई. ... Read more
Benefits of having plants in the office: एम्प्लॉइज की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए ऑफिस में लगाएं पौधे, मिलेंगे और भी कई गजब के फायदे
Benefits of having plants in the office: पौधे लगाना पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी कई मायनों में जरूरी है. पौधे लगाने से आपके ऑफिस को एक साथ कई तरह के फायदे मिलेंगे. ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर हवा की गुणवत्ता को सुधारने तक में पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. स्टडी में पाया गया है कि ऑफिस में पौधे लगाने से एम्प्लॉइज की प्रोडक्टिविटी में भी इजाफा होता है. पौधे लगाने से ऑफिस एम्प्लॉइज को एक साथ बहुत सारे फायदे मिलेंगे. ऑफिस में पौधे लगाने के फायदे (Benefits of having plants in the office) ... Read more
रक्षाबंधन पर गोरखनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी, दर्शन-पूजन कर लिए आशीर्वाद
गोरखपुर (यूपी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रक्षा बंधन के दिन दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. जहां शाम के 4 बजे के करीब वो गोरखनाथ मंदिर भी पहुंचे. यहां उन्होंने महायोगी गुरू गोरखनाथ बाबा और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के दर्शन पूजन किए. सीएम योगी दौरे के दूसरे दिन 20 अगस्त को ‘रोड टू स्कूल’ के पहले प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ करेंगे. इससे परिषदीय विद्यालयों के 17781 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 परिषदीय विद्यालयों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट) को शामिल किया गया है. प्राथमिक शिक्षा के ... Read more
कुछ इस अंदाज में पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन सभी देशवासी हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.” दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया.#PMModi | #Rakhi | #RakshaBandhan pic.twitter.com/H7l3aLDnXK ... Read more
भारत के सभी आंकड़े काफी मजबूत, 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार: गीता गोपीनाथ
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath ) ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के सभी आंकड़े काफी मजबूत हैं, जो दिखाते हैं कि बड़े स्तर पर पब्लिक निवेश हुआ है और इससे देश की विकास दर को सहारा मिल रहा है.उन्होंने कहा कि भारत को सुधारों को जारी रखना चाहिए, जिससे विकास की गति बनी रहे और रोजगार के नए अवसर पैदा होते रहे. गीता गोपीनाथ ने आगे कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, लेकिन विकास रोजगार युक्त होना चाहिए, जिससे सभी ... Read more
कश्मीर की घाटियों में सूखे मेवे का ठेला लगाने को मजबूर PHD स्कॉलर, आपबीती सुन लोगों के आंखों में आए आंसू
पीएचडी स्कॉलर लगा रहा ड्राई फ्रूट्स का ठेला, दिल छू लेगी कहानी भारतीय माता-पिता अपने कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई में लगा देते हैं. पैरेंट्स इस उम्मीद में रहते हैं कि बेहतर शिक्षा मिलने के बाद उनका बच्चा अपने पांव पर खड़ा होकर आगे जा कर पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा. कई बार ये सारी उम्मीदें बुरी तरह चकनाचूर हो जाती है. उच्च शिक्षा और कई डिग्रियां हासिल करने के बावजूद भी कई बार लोग बेरोजगार ही रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही शख्स की कहानी वायरल हो रही ... Read more
US: बेटी के कॉलेज जा रहे भारतीय मूल के परिवार की कार दुर्घटना में मौत, 3 की गई जान
सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40), और उनकी 17 वर्षीय बेटी आन्द्रिल लिएंडर के निवासी थे. बुधवार को लैम्पस काउंटी के पास सुबह 5.45 बजे इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे के समय गाड़ी में उनका 14 वर्षीय बेटा आदिरयान नहीं था और अब वो दुनिया में अकेले रह गया है. दुखी लड़के की आर्थिक मदद के लिए GoFundMe ने एक पेज बनाया था. जिसमें ... Read more