Category: Uncategorized
NIRF Ranking 2024: भारत में टॉप यूनिवर्सिटी-कॉलेज की लिस्ट जारी, आईआईटी मद्रास देश का बेस्ट संस्थान, जानिए इंजीनियरिंग-मेडिकल के लिए बेस्ट कॉलेज की लिस्ट
नई दिल्ली: NIRF Ranking 2024 And Top University-College List: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज, 12 अगस्त को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 जारी कर दी है. यह लिस्ट 13 विभिन्न श्रेणियों में जारी की गई है. ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास टॉप पर है, दूसरे स्थान पर आईआईएससी बेंगलुरु और तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में भी आईआईटी मद्रास शीर्ष पर है, आईआईटी दिल्ली दूसरे और तीसरे नंबर पर आईआईटी बांबे है. मेडिकल कैटेगरी में एम्स दिल्ली टॉप पर है, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (PGIMER, Chandigarh) दूसरे स्थान पर है और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है. ... Read more
NIRF Rankings 2024 की घोषणा आज दोपहर 3 बजे, देश के टॉप वन एनआईटी और IIT यूनिवर्सिटी-कॉलेज की नई लिस्ट यहां
नई दिल्ली: NIRF Ranking 2024: शिक्षा मंत्रालय, आज एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 यानी नेशनल इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क (NIRF Rankings 2024) की घोषणा करेगा. मंत्रालय द्वारा आज यानी 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे देश के टॉप वन इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट सहित अन्य विषयों के कॉलेज और यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की जाएगी. एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 को स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org के माध्यम से चेक कर सकेंगे. बता दें कि हर साल यह लिस्साट जारी की जाती है. साल 2023 में एनआईआरएफ रैंकिंग में 8,688 संस्थानों को रजिस्टर्ड किया गया था. पिछले साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ओवरऑल कैटेगरी में ... Read more
CM केजरीवाल की गैर मौजूदगी में मनीष सिसोदिया करेंगे विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (‘आप’) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में हैं, उनके करीबी विश्वासपात्र और पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की कमान संभाली है. सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सिसोदिया आज पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे. हरियाणा में विधानसभा चुनाव, जहां आप ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, इस साल के अंत में होने वाले हैं, ... Read more
क्लास में बैग से तमंचा निकाल कर दोस्तों को दिखा रहा था 8वीं का छात्र, सहमे बच्चों ने टीचर को बताया और फिर…
बागपत में उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा में छात्र से 12 बोर का तमंचा बरामद किए जाने के बाद स्कूल परिसर में सनसनी फैल गई. स्कूल की टीजर ने बच्चे से तमंचा लेते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपित छात्र से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की है कि वह किस वह से स्कूल में तमंचा लेकर आया. पुलिस ने छात्र के पिता से भी पूछताछ की है. दरअसल, यह घटना छपरौली कस्बे की है. यहां रहने वाले 12 साल ... Read more
बांग्लादेश: अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस ने अल्पसंख्यकों पर ‘जघन्य’ हमलों की निंदा की
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को हिंसा प्रभावित देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा करते हुए इन्हें ‘‘जघन्य” करार दिया और युवाओं से सभी हिंदू, ईसाई और बौद्ध परिवारों की रक्षा करने का आग्रह किया. हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में दो हिंदू संगठनों – बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद – के अनुसार, पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों को 52 जिलों में हमलों की कम से कम 205 घटनाओं का सामना ... Read more
डियर मैडम… मैं नहीं आऊंगा… स्टूडेंट ने छुट्टी के लिए प्रिंसिपल को लिखा ऐसा लेटर, आखिरी लाइन पढ़कर, कंट्रोल नहीं होगी हंसी
स्कूली बच्चे का Leave Application वायरल कई बच्चों को स्कूल जाना बेहद पसंद होता है. दोस्तों से मिलने और स्कूल में पढ़ाई करने के लिए ये बच्चे हमेशा एक्साइटेड रहते हैं और कभी भी स्कूल मिस नहीं करना चाहते हैं. वहीं कुछ बच्चे स्कूल जाना पसंद नहीं करते हैं और रोज ही स्कूल के लिए तैयार होने में नाटक करते हैं. सातवीं क्लास के एक बच्चे का प्रिंसिपल को लिखा गया लीव एप्लीकेशन (Leave Application) लेटर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एप्लीकेशन में बच्चा स्कूल आने से साफ तौर पर मना कर रहा है. ... Read more
Independence Day 2024: बच्चा-बच्चा करेगा देशभक्ति का गुणगान, 15 अगस्त के लिए उन्हें सिखाएं ये 5 आसान कविताएं
Independence Day 2024 Poem: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर देशवासी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है. इसी दिन भारत देश को ब्रिटिश हुकूमत से लंबी लड़ाई के बाद आजादी (Independence) मिली थी और 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र देश बन गया था. इसी के उपलक्ष में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और स्कूल, कॉलेज, संस्थान, सोसायटी या कैंपस में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर स्कूल (School) या सोसाइटी में आपके बच्चों को किसी कार्यक्रम में भाग लेना है और आप उन्हें देशभक्ति की ... Read more
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने की तैयारी में विपक्ष? जानिए संविधान में ऐसा करने के क्या हैं नियम
Opposition preparing to remove Vice President : विपक्षी दल उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को पद से ‘हटाने’ के लिए उनके खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 67 के तहत प्रस्ताव लाने की खातिर नोटिस देने पर विचार कर रहे हैं. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि नोटिस के समय पर चर्चा की जानी है और निर्णय लिया जाना है. सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पारित होने की संभावना नहीं है, फिर भी यह राज्यसभा अध्यक्ष के ‘‘स्पष्ट रूप से और लगातार पक्षपातपूर्ण” दृष्टिकोण को उजागर करने वाला एक बयान होगा. क्या है संविधान में ... Read more
अमिताभ बच्चन की पत्नी होना जया के लिए गौरव की बात, ऐसी आपत्ति उन्हें क्यों : संजय निरुपम
मुंबई: राज्यसभा में शुक्रवार को जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच उस समय तीखी बहस देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ के बात करने के अंदाज पर सवाल उठा दिया. इस मसले पर राजनीति तेज हो चुकी है. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने सदन में पुराने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री के व्यवहार की आलोचना की है. क्या है पूरा मामला? निरुपम ने कहा, “जया जी देश की सीनियर सिटीजन और वरिष्ठ अभिनेत्री हैं. हम सब उनका बड़ा आदर करते हैं. उन्हें जया अमिताभ बच्चन बुलाने ... Read more
बुर्का, बिंदी, तिलक पर सुप्रीम कोर्ट ने जमकर सुनाया…जानिए क्या है मामला
Supreme Court on Burqa Ban : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के प्राइवेट कॉलेज के सर्कुलर पर आंशिक रूप से रोक लगाते हुए कहा कि छात्राओं को यह चयन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह क्या पहनें. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि शैक्षिक संस्थान छात्राओं पर अपनी पसंद को नहीं थोप सकते. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने ‘एनजी आचार्य और डीके मराठे कॉलेज’ चलाने वाली ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ को नोटिस जारी किया और 18 नवंबर तक उससे जवाब तलब किया है. पीठ ने मुस्लिम छात्रों के लिए ‘ड्रेस कोड’ को ... Read more