Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश विधासभा में किसी बात पर भिड़े डॉक्टर रागिनी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को सपा विधायक डॉक्टर रागिनी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक में मजकर बहस हुई. सपा विधायक ने जौनपुर के मेडिकल कॉलेज की बदहाली और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल पूछा था.इसके जबाव में पाठक ने कहा कि जौनपुर का मेडिकल कॉलेज सपा की सरकार में बनना शुरू हुआ था. उसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ था. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार की जांच करवा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उनके इस जवाब पर सपा के विधायकों ने हंगामा कर दिया. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने किसी को भी बोलने की ... Read more

कश्मीर में चल रही लू: स्कूल भी बंद,आखिर धरती का स्वर्ग क्यों इतना तप रहा?

नई दिल्ली: धरती का स्वर्ग कहा जाना वाला जम्मू कश्मीर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. ऊपर से लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. आलम ये है कि कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर बीते 25 साल में जुलाई महीने का सबसे अधिक तापमान रविवार को दर्ज किया गया. गर्मी को देखते कश्मीर के स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. एक तरफ जहां देश भर कई हिस्सों में बारिश ने हालत खराब कर रखी है. वहीं कश्मीर इस मौसम में भी गर्मी का सितम झेल रहा है. ... Read more

समझ नहीं आ रहा मौसम का मिजाज, राजस्‍थान में भारी बारिश का अलर्ट तो कश्‍मीर में चल रही हीटवेव

नई दिल्‍ली : देश में मॉनसून (Monsoon 2024) के कारण कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है.मौसम विभाग ने आज भी कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) दी है, इनमें राजस्‍थान (Rajasthan) सहित कई राज्‍य शामिल हैं. हालांकि इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. जहां पर बेहद कम बारिश के लिए पहचाने जाने वाले राजस्‍थान को मॉनसून जमकर भिगो रहा है तो अपने ठंडे मौसम के लिए मशहूर कश्‍मीर में हीटवेव चल रही है. इसके कारण कश्‍मीर के स्‍थानीय लोग परेशान हैं.  कश्मीर भीषण गर्मी की चपेट में है और ... Read more

बच्चों ने बजाई ढोलक तो जमकर नाचे मास्टर जी, पहाड़ी गाने पर डांस करते शख्स का वीडियो देख लोगों ने ली मौज

स्कूल का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में क्लास रूम, बेंच, बोर्ड, पढ़ाई-लिखाई और टीचर्स की सख्ती का ख्याल आता है. कम से कम 90 के दशक के बच्चों के लिए तो स्कूल का मतलब लगभग यही है. हालांकि, मौजूदा दौर की कहानी थोड़ी अलग है. अब स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, योग और नृत्य-संगीत जैसी चीजों को भी तवज्जो दी जाती है. ऐसे ही एक मॉडर्न क्लास रूम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स के सुर और ताल पर शिक्षक झूमते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ... Read more

नहीं मानी बात… तो गुस्साई अंग्रेजी की मैडम ने 15 बच्चों के बालों पर चला दी कैंची

बाद में शिक्षिका ने अपनी गलती मानते हुए बच्चों के माता-पिता से माफी मांगी खम्मम: तेलंगाना में एक अंग्रेजी शिक्षिका ने स्कूल के कई छात्रों के बाल काट दिए. ये घटना खम्मम जिले के कल्लूरु मंडल के पेरुवमचा हाई स्कूल की हैं. जानकारी के अनुसार शिक्षिका ने स्कूल के छात्रों को लंबे बाल कटवाने को कहा था. लेकिन बच्चों ने इनकी बात नहीं मानी. ऐसे में शिरीषा ने बच्चों के बालों पर कैंची चल दी. शिरीषा ने कुल 15 बच्चों के बाल काटे. वहीं मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ... Read more

राहुल गांधी ने मुलाकात के एक दिन बाद सुल्तानपुर के मोची रामचैत को भेजी सिलाई मशीन

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मोची रामचैत से मुलाकात करने के बाद एक दिन बाद शनिवार को उसे जूते सिलने की मशीन भेज दी. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए रामचैत को सिलाई मशीन देने की जानकारी दी. जूते सिलने की मशीन पाकर रामचैत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, “जननायक राहुल गांधी जी कल सुल्तानपुर (यूपी) में मोची रामचैत जी से मिले थे, उनके काम की बारीकियों को समझा था. अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन ... Read more

दिल्ली में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत, कई इलाकों में भरा पानी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में मानसूनी बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यातायात प्रभावित हुआ है और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. शनिवार को हुई बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में भारी जल भराव हो गया. इससे आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. जल भराव की वजह से कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा. सड़कों पर भरे पानी की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है. आम लोगों का गंतव्य तक पहुंचना ... Read more

इजरायल ने फिलिस्तीन के एक स्कूल पर किया एयर स्ट्राइक, हमले में 30 की मौत, 100 से अधिक घायल

नई दिल्ली: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गाजा के दीर-अल-बलाह में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास कमांड सेंटर पर हमला किया था. जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों पर हमला हुआ हैं, उनमें से ज्यादातर लोग विस्थापित होकर आए थे. इज़रायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने “मध्य गाजा में खदीजा स्कूल परिसर के अंदर हमास कमांड और कमांड सेंटर को निशाना बनाया था. बयान में कहा गया है कि स्कूल का इस्तेमाल ... Read more

रणबीर कपूर के 10वीं के बोर्ड के एग्जाम में कितने थे मार्क्स, जिसे सुनकर कपूर फैमिली ने सोचा हमारे घर जीनियस पैदा हुआ है

रणबीर कपूर ने बताए अपने 10वीं के मार्क्स नई दिल्ली: “पीपल बाय WTF” के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट निखिल कामथ ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ गहरी बातचीत की. अपनी वर्सेटिलिटी और चार्म के लिए जाने जाने वाले रणबीर कपूर ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की, साथ ही निखिल कामथ के साथ अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और हैरान करने वाली समानताओं को शेयर किया है. इसी एपिसोड में जब उनसे स्कूल और कॉलेज के दिनों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने 10वीं के मार्क्स और उस पर फैमिली के रिएक्शन के बारे में ... Read more

कांवड़ यात्रा के बीच गाजियाबाद में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद में 29 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जारी किए हैं. जिले में पहले ही 22 अगस्त से यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान लागू कर दिया था. पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अतिरिक्त संख्या पर पुलिस बल कांवड़ मार्ग पर तैनात किए गए हैं. श्रावण मास 22 जुलाई से प्रारंभ होने तथा मुख्य जलाभिषेक शिवरात्रि 2 अगस्त को होने के कारण गाजियाबाद सीमा से होकर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों ... Read more