Category: Uncategorized
देश के इन राज्यों में जबरदस्त बारिश का अनुमान, जानिए आज कहां-कहां है रेड और ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने जहां पर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं पर राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही आंधी और बिजली ... Read more
आज सुप्रीम कोर्ट में किन अहम मामलों की होगी सुनवाई? देखें पूरी लिस्ट
यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश मे कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नाम लिखे जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान NGO एसोशिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, अपूर्वानंद और महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करते हुए इन सरकारों के आदेश पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कावड़ियों को शाकाहारी भोजन मिले और हाइजिन स्टैंडर्ड भी कायम रहे, ऑथोरिटीज ये सुनिश्चित कर सकती हैं. इसको लेकर ‘सक्षम ऑथोरिटी’ फ़ूड सेफ्टी ... Read more
बारिश में 'डूबी' मुंबई, हिमाचल में फटा बादल… मॉनसून ने कहीं रूलाया कहीं दी राहत, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून का असर दिखने लगा है. दिल्ली-लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली में गुरुवार (25 जुलाई) की सुबह हुई बारिश से उमस से राहत मिली. जबकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में बारिश आफत बनकर बरसी है. यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बारिश इतनी ज्यादा तेज रही है कि पुणे की करीब 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है. पुणे शहर की 4 अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं, ऐसा ही हाल वडोदरा, सूरत, ... Read more
Mumbai Pune Rain Live: पुणे में भारी बारिश,15 सोसाइटियों में पानी, स्कूल बंद, करंट से 3 की मौत, मुंबई भी बेहाल
मुंबई: मुंबई फिर पानी-पानी है. सुबह-सुबह सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति है. चेंबूर की सड़कें नाले में बदली दिखाई दे रही हैं. मुंबई की सात झीलों में से एक विहार झील ओवरफ्लो हो चुकी है. मीठी नदी उफन रही है. पुणे की हालत और बुरी है. कई सोसाइटियों में पानी घुस गया है. स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं. यह बारिश जानलेवा भी साबित हो रही है.पुणे में करंट से 3 लोगों की मौत हो चुकी है. जुलाई के महीने में महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है.मुंबई में तो जुलाई का महीना बारिश के नए रेकॉर्ड के ... Read more
Kargil Vijay Diwas Speech: कारगिल विजय दिवस पर बच्चे स्कूल में दे सकते हैं यह भाषण
Kargil Vijay Diwas 2024: भारत ने 26 जुलाई, 1999 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए कारगिल में विजय पताका फहराया था. इसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई के दिन भारत कारगिल विजय दिवस मनाता है. यह दिन उन सैनिकों की बहादुरी को समर्पित है जिन्होंने भारत को जीत दिलाई थी, साथ ही यह उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. कारगिल दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी व गैर-सरकारी शैक्षिक और अन्य संस्थानों में समारोह आयोजित किए जाते हैं. स्कूल की बात करें तो इस दिन ... Read more
शिकायतों को लेकर ऑटो यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात
नई दिल्ली: दिल्ली के ऑटो यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सचिवालय में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की. इस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री के समक्ष अपने कई मुद्दे रखे. इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार शुरू से ही ऑटो चालकों के साथ खड़ी रही है और उनके हितों को प्राथमिकता देती आई है. उन्होंने कहा कि, पिछले नौ सालों में सरकार ने ऑटो चालकों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए उनको कई राहतें देने का काम किया है. सरकार आगे भी ऑटो चालकों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हितों को प्राथमिकता देती ... Read more
बच्चे की फोटो स्कूल के फेसबुक पेज पर होने का उसकी गोपनीयता के लिए क्या मतलब?
प्रायमरी या हाईस्कूलों की वेबसाइटें देखें तो आम तौर पर उनमें हंसते-मुस्कराते हुए बच्चों की तस्वीरें दिखाई देती हैं. छात्र-छात्राओं की फोटो का उपयोग सार्वजनिक रूप से स्कूल की ओर से समाचार पत्रों में, सोशल मीडिया पर और सालाना रिपोर्ट जैसे अन्य स्कूल के प्रकाशनों में भी किया जाता है. बच्चों के माता-पिता यह उम्मीद करते हैं कि स्कूल और शिक्षा विभाग ने ऐसा करने के लिए गहन जांच और मूल्यांकन किया है. कुछ हद तक यह सच है, लेकिन हाल ही में एआई के डर से जहां बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग डेटा सेट में बच्चों की छवियों का उपयोग ... Read more
जमीन पर लेटकर बिताई रातें, पड़ोसी के Wi-Fi से की पढ़ाई, अब पहुंचा IIT, फिजिक्स वाला के साथ मां-बेटे का Video वायरल
पूरी मेहनत और इमानदारी से किया हुआ काम जरूर सफलता के रास्ते खोल देता है. हमारे देश में कई होनहार बच्चों ने इस बात को साबित किया है और मुश्किल दौर से गुजर कर भी सफलता पाई है. एक ऐसे ही होनहार स्टूडेंट का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. अलख पांडे ने फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आईआईटी पास करने वाले एक छात्र के साथ खाना खाते और उसकी मां से बात करते नजर आ रहे हैं. फिजिक्स वाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो ने लोगों ... Read more
बजट में दिल्ली का नहीं हुआ 'इंक्रिमेंट'! जानिए 1168 करोड़ मिलने से क्यों खफा आतिशी
नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पसंद नहीं आया. आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी इस बजट को देखकर केंद्र की मोदी सरकार पर भड़क उठीं. इसके बाद आतिशी ने केंद्र की सरकार पर दिल्ली से भेदभाव करने समेत कई आरोप जड़ दिये. उनका कहना है कि मोदी सरकार के बजट में दिल्ली की जनता को ‘जीरो’ मिला है. बजट में दिल्ली के साथ फिर धोखा हुआ है, केंद्रीय करों के उसके हिस्से के रूप में एक पैसा नहीं दिया गया है. क्या बजट में वाकई दिल्ली का ‘इंक्रिमेंट’ नहीं हुआ है! हालांकि, ... Read more
आतंकियों की मदद करने पर J&K सरकार ने 2 कांस्टेबल समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में मंगलवार को चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. इनमें दो पुलिस कांस्टेबल, स्कूल शिक्षा विभाग में एक कनिष्ठ सहायक और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में एक ग्राम स्तरीय कर्मचारी शामिल है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन कर्मचारियों की गतिविधियां कानून-प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के प्रतिकूल संज्ञान में आई थीं. जांच में यह पाया गया कि वे राज्य के हितों के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल थे, जो आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को प्रमाणित करता है. पुलवामा जिले ... Read more