Category: Uncategorized

दिल्ली-NCR में हवा बिगड़ने पर ग्रैप-4 लागू, जानिए क्या-क्या लगी पाबंदियां

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता से जुड़े केंद्र सरकार के आयोग ने बुधवार को प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप-4 लागू) के चौथे चरण के तहत पाबंदियां लगाने का आदेश दिया. धीमी हवाओं, कम तापमान और कोहरे की स्थिति के कारण क्षेत्र में प्रदूषक जमा हो गए, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार शाम छह बजे बढ़कर 396 हो गया, जो मंगलवार को 275 था. भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान ने पूर्वानुमान जताया है कि एक्यूआई जल्द ही 400 अंक को पार कर सकता ... Read more

School Winter Vacation 2025: घने कोहरे और हाड़ कंपकंपाती ठंड में दिल्ली में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर

School Winter Vacation 2025: घने कोहरे और हाड़ कंपकंपाती ठंड में दिल्ली में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर नई दिल्ली: Delhi’s School Winter Vacation 2025: राजधानी दिल्ली में 20-25 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज, 15 जनवरी को दिल्ली का ठंड से बुरा हाल है और ऐसे मौसम में भी नन्हें-मुन्हें बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है. दिल्ली सरकार के सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने के आदेश के बाद भी दिल्ली के कई निजी स्कूल में 6 और 9 जनवरी से रेगुलर कक्षाएं हो रही हैं. लोहड़ी और मकर संक्रांति पर भी स्कूल खुले रहें और हर दिन की ... Read more

जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने बनाया नया दल, किस दिशा में जाएगी पंजाब की अकाली राजनीति

नई दिल्ली: जेल में रहकर लोकसभा का चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी बनाई है. इसका ऐलान मंगलवार को मुक्तसर के माघी मेले में किया गया. इस नई पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है. देशद्रोह के आरोपी अमृतपाल को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. वो अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. पार्टी का संचालन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. इस सम्मेलन में पार्टी ने 15 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया है. इसे श्री मुक्तसर साहिब घोषणा नाम दिया गया है. अकाली दल (वारिस पंजाब ... Read more

Bihar DElEd 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई, 27 फरवरी को होगी परीक्षा 

नई दिल्ली: Bihar DElEd 2025 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DELED) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार डीएलएड 2025 आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर भर सकते हैं. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और जाति प्रमाणपत्रों को अपलोड करना होगा. जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस, बैकवार्ड क्लास और एक्सट्रीमली बैकवॉर्ड क्लास के उम्मीदवारों को 960 रुपये देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 के लिए 760 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. बिहार डीएलएड 2025 रजिस्ट्रेशन ... Read more

इजरायल ने गाजा में पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्‍म कर दिया : मलाला यूसुफजई

इस्लामाबाद: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्‍मानित मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने रविवार को कहा कि वह गाजा में इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगी. मलाला पाकिस्तान द्वारा आयोजित मुस्लिम देशों में लड़कियों की शिक्षा पर आयोजित एक वैश्विक शिखर सम्मेलन में बोल रही थीं. इसमें दर्जनों देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान मलाला ने कहा कि  उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “गाजा में, इजरायल ने पूरी शिक्षा प्रणाली को खत्‍म कर दिया है.” नागरिकों पर अंधाधुंध हमला किया गया: मलाला  मलाला ने कहा, “उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों पर बमबारी ... Read more

महाकुंभ 2025: क्या आप 10-12 घंटे खड़े रह सकते हैं? मिलिए इन बाबा से जो छह साल से खड़े हैं!

नई दिल्ली: अदालतों में किसी छोटी-मोटी गलती पर कोर्ट के उठने तक खड़े रहने की सजा दी जाती है. इसी तरह स्कूलों में टीचर उद्दंड छात्रों को पूरे पीरियड में खड़े रहने की सजा दे देते हैं. यह सजा पाने वाले एक से तीन-चार घंटे तक खड़े रहने के बाद पस्त हो जाते हैं और अपने कान पकड़ते हैं. यदि आपको 24 घंटे तक खड़ा रखा जाए तो क्या होगा? लेकिन महाकुंभ के तप और आस्था के रंग अपने प्रण पर अटल एक ऐसे महाराज आए हैं जो पिछले छह साल से लगातार खड़े हैं. प्रयागराज में महाकुंभ मेले में ... Read more

Sugar Sweetened Beverages: डायबिटीज को न्योता देते हैं बाजार में मौजूद मीठे एनर्जी ड्रिंक्स, रिसर्च में आए चौंकाने वाले नतीजे, पीने से पहले जान लीजिए

Sugar Sweetened Beverages: खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए आप जो एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, क्या वो सेहत के लिए फायदेमंद है. सिर्फ एनर्जी ड्रिंक ही नहीं बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद फ्रूट जूस, शरबत जैसी चीजें क्या सेहत के लिए फायदेमंद हैं. खासतौर से जब उनके कंटेंट में शक्कर भी शामिल हो तब. नेचर मेडिसिन नाम की मैगजीन में छपी ताजा रिपोर्ट में इस बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिस में शुगर स्वीटन्ड बेवरेजेस का टाइप 2 डाइबिटीज और कार्डियो वस्कुलर डिजीज पर असर देखा गया है. ऐसे प्रोडक्ट का ग्लोबल इंपैक्ट जानने के लिए 184 देशों से डाटा ... Read more

बिजनेस मैन निर्वाण बिड़ला को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? वायरल तस्वीर ने मचाया हंगामा

नई दिल्ली: अमीषा पटेल और निर्वाण बिड़ला के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले साल नवंबर में शुरू हुईं जब उन्होंने दुबई से उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की. यह तस्वीर कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई और नेटिजन्स ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में बिड़ला ने ऐसी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और खुलासा किया कि वे सिर्फ ‘फैमिली फ्रेंड’ हैं. हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत के दौरान निर्वाण बिड़ला ने अमीषा पटेल के साथ अपने अफेयर के ... Read more

प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्राओं की उतरवाई शर्ट , कहा- घर कैसे भी जाओ, हमें उससे कोई मतलब नहीं

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई है. 10वीं की छात्राओं के पेपर खत्म होने के बाद ‘पेन डे’ मनाने के दौरान प्रिंसिपल ने गुस्से में आकर छात्राओं की कथित तौर पर शर्ट उतरवा दी और उन्हें सिर्फ ब्लेजर पहनकर घर भेज दिया. इस घटना की जानकारी जब छात्राओं के परिजनों को हुई, तो वे काफी आक्रोशित हो गए और धनबाद के डीसी कार्यालय पहुंचे. उन्होंने इस कृत्य के लिए प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जांच कमेटी बनाई गई घटना के बाद डीसी माधवी मिश्रा ने मामले की जांच का आदेश ... Read more

भारत के पहले रोबोटिक सिस्टम ने 286 किलोमीटर की दूरी से की टेलीसर्जरी

नई दिल्ली: मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्र ने टेलीसर्जरी के जरिए 286 किलोमीटर की दूरी से दो ‘रोबोटिक कार्डियक सर्जरी’ सफलतापूर्वक पूरी की है. डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने गुरुग्राम से मणिपाल अस्पताल जयपुर तक एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया. टेलीरोबोटिक-असिस्टेड इंटरनल मैमरी आर्टरी हार्वेस्टिंग प्रक्रिया को दूर से ही सफलतापूर्वक केवल 58 मिनट में पूरा किया गया. सर्जरी ने केवल 35-40 मिलीसेकंड (एक सेकंड का 20वां हिस्सा) की कम देरी के साथ असाधारण सटीकता का प्रदर्शन किया. इस ग्राउंडब्रेकिंग प्रक्रिया के बाद एक दूसरी वर्ल्ड-फर्स्ट, रोबोटिक बीटिंग हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक ... Read more