Tag: top news

महाकुंभ 2025: क्या आप 10-12 घंटे खड़े रह सकते हैं? मिलिए इन बाबा से जो छह साल से खड़े हैं!

नई दिल्ली: अदालतों में किसी छोटी-मोटी गलती पर कोर्ट के उठने तक खड़े रहने की सजा दी जाती है. इसी तरह स्कूलों में टीचर उद्दंड छात्रों को पूरे पीरियड में खड़े रहने की सजा दे देते हैं. यह सजा पाने वाले एक से तीन-चार घंटे तक खड़े रहने के बाद पस्त हो जाते हैं और अपने कान पकड़ते हैं. यदि आपको 24 घंटे तक खड़ा रखा जाए तो क्या होगा? लेकिन महाकुंभ के तप और आस्था के रंग अपने प्रण पर अटल एक ऐसे महाराज आए हैं जो पिछले छह साल से लगातार खड़े हैं. प्रयागराज में महाकुंभ मेले में ... Read more

स्कूल में बच्चों का टेबल-कुर्सियों पर बैठना ठीक, लेकिन फर्श सेहत के लिए फायदेमंद

जयपुर। आधुनिक युग में लगभग हर स्कूल में बच्चे कुर्सी-टेबल पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन ये सुविधाएं कई बार बच्चों की सेहत पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डालती है। बच्चों का स्कूलों में टेबल-कुर्सी पर बैठकर पढ़ना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है या फर्श पर बैठकर पढ़ने को लेकर चिकित्सकों का कहना हैंकि बच्चों का जमीन पर बैठना उनके जोड़ों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालता है। यह उनकी उम्र, बैठने का समय, तरीका और शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करता है। ज्वाइंट्स की लंबी उम्र के लिए फायदेमंद: डॉ. ... Read more

हजारों युवाओं को मिलेगी नियुक्तियां और नई भर्तियों की सौगात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार का एक साल पूरा होने से पहले करीब 25 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 51 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रहे हैं। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने में ये नियुक्तियां एवं विज्ञप्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और सुराज संकल्प की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। सीएम ने हाल ही में समीक्षा बैठक में सभी विभागों को जारी भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर युवाओं को शीघ्र नियुक्तियां देने एवं नई भर्तियां निकालने पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद अब राज्य ... Read more

कार्यक्रमों में हर साल हजारों की तादाद में नए कलाकार होते हैं तैयार

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में हर साल हजारों की तादाद में कलाकार अपना टैलेंट दिखाने के साथ कुछ नया सीखते है। केन्द्र कला के विभिन्न स्तंभों यथा रंगमंच, साहित्य, संगीत और दृश्य कला से जुड़े कार्यक्रम करता है। जनवरी 2024 से अब तक की बात करें तो केन्द्र की ओर से विभिन्न कार्यशालाओं, नाट्य और संगीत महोत्सव व प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें करीब 700 कलाकारों ने विभिन्न कलाओं की बारीकियां सीखी है। एक नजर इस साल जेकेके के इवेंट्स पर     6 से 13 फरवरी तक आयोजित म्यूजिक आफ  स्ट्रींग शास्त्रीय वर्कशॉप में पं. चंद्र मोहन भट्ट व पं. ... Read more

सड़क सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी में विभाग, उपकरणों की होगी खरीद

जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर अब कवायद तेज कर दी है। प्रदेश में पुलिस के संसाधन मजबूत कर प्रवर्तन कार्यों को बढ़ावा देने, चिकित्सा संसाधनों को भी रोड सेफ्टी फंड से मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए परिवहन विभाग ने शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा विभाग को करीब 100 करोड़ फंड दिया है। प्रदेश में पुलिस अब प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही हादसे होने की स्थिति में मरीज को बेसिक लाइफ सपोर्ट देने और घायलों की तत्परता से मदद करेगी। वहीं प्रदेश के ट्रॉमा सेंटर्स के संसाधनों को सुधारा जाएगा।  परिवहन एवं सड़क ... Read more

प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के हाल-बे-हाल शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित

जयपुर। प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के हाल-बे-हाल होते जा रहे हैं जबकि राज्य सरकार की ओर से संस्कृत शिक्षा में सुधार के कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं कर पा रही है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा अब जानकर 19 साल के बाद भर्ती की कवायद शुरू हुई, जिसको इस शैक्षणिक सत्र में पूरी होने की उम्मीद है। दरअसल, विश्व संस्कृत दिवस सोमवार (19 अगस्त) को मनाया जाएगा। नए कॉलेजों में 222 पद सृजित संस्कृत शिक्षा विभाग में विगत 5 वर्षो में प्रदेश में 21 नवीन राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोले गए ... Read more

स्कूली बच्चों और युवाओं में तेजी से फैल रही तंबाकू की लत

जयपुर। तंबाकू के सेवन से मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओरल कैंसर के कारणों में लगभग 80 फीसदी वजह तंबाकू के सेवन को माना गया है। ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के अनुसार प्रदेश में 13 से 15 साल के बच्चे जो तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, उनमें से 93.8 प्रतिशत स्कूलों में तंबाकू उत्पादों का सेवन करते है। करीब 16.3 प्रतिशत किशोर तंबाकू उत्पादों का सेवन किसी न किसी रूप में कर चुकें हैं। इस दौरान पाया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 12.1 प्रतिशत यूजर है, वहीं शहरी क्षेत्र में इसका ... Read more

अभिभावकों को फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई का इंतजार

जयपुर। देश में शिक्षा इंसान की जिंदगी का बहुत बड़ा अंग बन गया है, जिसके संरक्षण को लेकर ना केवल केंद्र सरकार बल्कि राजस्थान सरकार भी विभिन्न तरह के कानून लेकर आई, जिसमें एक कानून यह था कि शिक्षा व्यावसाय का केंद्र नहीं बल्कि सेवा का केंद्र बनकर रहेगी, जो भी स्कूलों का संचालन करेगा, उसे स्कूल से किसी भी प्रॉफिट कमाने का अधिकार नहीं रहेगा। स्कूलों का संचालन नो-प्रॉफिट नो-लॉस के आधार पर किया जाएगा, किंतु विगत कुछ वर्षों से स्कूलों का संचालन केवल प्रॉफिट कमाने के आधार पर किया जा रहा है। हर साल निजी स्कूल संचालक मनमाने ... Read more

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की समझाइश के बाद लगभग एक सप्ताह से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल रविवार शाम को समाप्त हो गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रविवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए। हालांकि हड़ताल जारी रहने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसके पूर्व सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बकरा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।  उल्लेखनीय है कि ... Read more

अजमेर के एमके एकेडमी की मान्यता रद्द

जयपुर। अजमेर के चांचियावास स्थिति एमके एकेडमी स्कूल में अनाचार पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काट देने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर सैकेंडरी तक की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं इस छात्रा को ओपन स्कूल में एग्जाम दिलाकर उसका सत्र बचाने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल अजमेर के चांचियावास में स्थित एमके स्कूल ने पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काटकर दे दी। इसे राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्कूल प्रबंधन को शुक्रवार को अपनी बात रखने के लिए जयपुर ... Read more