Category: Uncategorized

FGES दौरे से फिनलैंड-भारत शिक्षा संबंधों में आएगी और मजबूती 

FGES दौरे से फिनलैंड-भारत शिक्षा संबंधों में आएगी और मजबूती  नई दिल्ली: Finland-India Education Ties: फ़िनिश ग्लोबल एजुकेशन सॉल्यूशंस (FGES) की भारत यात्रा शुरू हो गई है, जो दो सप्ताह तक चलेगी. फिनलैंड के दूतावास को 29 जनवरी से शुरू होने वाली फिनिश ग्लोबल एजुकेशन सॉल्यूशंस की भारत यात्रा की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इस यात्रा का उद्देश्य फिनलैंड और भारत में शिक्षा हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत करना है. भारत की एक प्रमुख एडटेक कंपनी (EdTech company) एफजीईएस और स्टोन्स2माइलस्टोन्स (Stones2Milestones) के बीच हालिया औपचारिक साझेदारी हुई है.    एफजीईएस इस दौरान चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, ... Read more

बीमार बच्चे के छुट्टी लेने से नाराज हुई प्रिसिंपल, जा पहुंचीं उसके घर, कही ऐसी बात कि मां के उड़ गए होश

छुट्टी लेने पर बच्चे से प्रिंसिपल ने कह दी ये बड़ी बात चीन के एक स्कूल प्रिंसिपल ने एक छात्र के घर जाकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. यह घटना तब सामने आई जब बीमारी के कारण सुबह छुट्टी लेने वाले लड़के को प्रिंसिपल ने बाहर खेलते हुए पाया. हैनान प्रांत में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चे के स्कूल न आने पर चिंता व्यक्त की और परिवार से मिलने का फैसला किया. बच्चे के घर पहुंचने पर, वह हैरान हो गईं और बच्चे के मां से ऊंचे आवाज में बात करने लगी. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ... Read more

जानिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के बारे में, जो बन सकती हैं अगली मुख्यमंत्री

मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज ED के सामने पेश होंगे. अगर वे गिरफ्तार हुए उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को राज्य की कमान दी जाएगी. दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हेमंत सोरेन ने विधायकों की बैठक में गिरफ्तारी की सूरत में पत्नी को कमान देने की जानकारी दी है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : इस महीने की शुरुआत में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी ऐसा ही दावा किया था, लेकिन खुद मुख्यमंत्री ने इसे खारिज कर दिया था. उस समय शिबू सोरेन ने निकट भविष्य में अपनी पत्नी के चुनाव ... Read more

IP University पीजी एडमिशन, 15 पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से मिलेगा दाखिला, डिटेल यहां देखें

IP University में 15 पीजी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर से मिलेगा दाखिला नई दिल्ली: IP University PG Admission 2024-2025: राजधानी दिल्ली की जानी-मानी यूनिवर्सिटी गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होने वाली है. इसी बीच आईपी यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा ऐलान किया है कि वह इस साल पोस्ट ग्रेजुएट के 15 प्रोग्रामों में छात्रों को दाखिला सीयूईटी स्कोर के आधार पर भी देगा. पिछले साल की तरह इस बार भी दाख़िले के लिए सीयूईटी स्कोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं ( CUET) के बाद दूसरी प्राथमिकता होगी. ... Read more

“फिर हमारी बच्चियां भी लहंगा में आएंगी”: बीजेपी विधायक ने राजस्थान में हिजाब विवाद को जन्म दिया

भाजपा के बाल मुकुंद आचार्य ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वाल्ड सिटी के गंगापोल इलाके में सरकारी स्कूल का दौरा किया था, जहां उन्होंने ड्रेस कोड पर सवाल उठाया था.आज विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कहा कि जयपुर के हवा महल के विधायक ने स्कूल में कुछ छात्राओं से पूछा कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना है. एक छात्रा ने कहा, “उन्होंने हमसे धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा और जब कुछ लड़कियां चुप रहीं, तो उन्होंने कहा कि क्या छात्राओं को ऐसा करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में ... Read more

Uttarakhand : खरगे आज देहरादून से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत

खरगे की जनसभा रेसकोर्स इलाके के बन्नू स्कूल मैदान में होगी. देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को यानी आज यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि खरगे पूरे देश का भ्रमण कर रहे है और ‘‘हम आभारी हैं कि उन्होंने बदलाव के आह्वान के लिए उत्तराखंड को चुना.” यह भी पढ़ें उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब न्याय है. पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम इसका ... Read more

मेधावी निशानेबाज प्रीति रजक बनीं भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार

नई दिल्ली: हवलदार प्रीति रजक, ट्रैप शूटर को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया है. Qसूबेदार प्रीति रजक अब भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं. उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का असाधारण प्रदर्शन है. सूबेदार प्रीति रजक ट्रैप शूटिंग में अपने सिद्ध प्रदर्शन के आधार पर 22 दिसंबर 2022 को सैन्य पुलिस कोर में भारतीय सेना में शामिल हुईं. वह शूटिंग अनुशासन में हवलदार के रूप में भारतीय सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी हैं. यह भी पढ़ें  21 सितंबर-01 अक्टूबर 2023 को हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेल 2022 के दौरान, सूबेदार प्रीति रजक ने ट्रैप महिला ... Read more

1फरवरी से भारत रंग महोत्सव का होगा आयोजन, महाराष्ट्र के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने आज दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 25वें वर्ष की घोषणा की . यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक होने वाला है . देश के 15 शहरों में फैले इस 21-दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में 150 से अधिक प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और मास्टरक्लास शामिल होंगे . इस वर्ष भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. यह भी पढ़ें “वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम” है टैगलाइन इस प्रेस वार्ता को एनएसडी सोसाइटी के अध्यक्ष परेश रावल, भारंगम के रंगदूत पंकज त्रिपाठी, एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी, ... Read more

दिल्ली: National Voters Day पर 400 बच्चों ने निकाली रैली, मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

इस कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया था. नई दिल्ली: दिल्ली के जिला शाहदरा में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) 2024 के अवसर पर, जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं में जागृति लाने के लिए समारोह का आयोजन किया. इस समारोह का मुख्य उद्देश्य चुनावी जागरूकता के साथ साथ नव नामांकित 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करना था. यह भी पढ़ें समारोह में चुनाव आयोग का आदर्श वाक्य है ‘कोई भी मतदाता पीछे न छूटे’ और राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम ‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करता हूं’ पर ... Read more

बिहार में नौकरशाहों के बीच शीतयुद्ध, माने सर्दी में भी गर्मी का एहसास!

हाड़ कंपा देने वाले सर्द मौसम के बीच बिहार में हर तरफ गर्माहट दिख रही है. राजनीति की तो बात ही छोड़िए. इसका पारा तो सालोंभर चढ़ा रहता है. इन दिनों लोकतंत्र के एक और स्तंभ, नौकरशाही का तापमान भी नए रिकॉर्ड बना रहा है. हालात ऐसे हैं कि आजकल लोग अलाव कम जला रहे, सुलगती खबरों का मजा ज्यादा ले रहे हैं. और तो और, लोगों ने लाफ्टर शो देखना भी कम कर दिया है! बात ही कुछ ऐसी है. रह-रहकर कुछ न कुछ अजीबोगरीब हो जाता है. कुछ दिनों पहले आपने रणजी मैच की खबर देखी होगी. मुंबई ... Read more