Tag: hijab
“फिर हमारी बच्चियां भी लहंगा में आएंगी”: बीजेपी विधायक ने राजस्थान में हिजाब विवाद को जन्म दिया
भाजपा के बाल मुकुंद आचार्य ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वाल्ड सिटी के गंगापोल इलाके में सरकारी स्कूल का दौरा किया था, जहां उन्होंने ड्रेस कोड पर सवाल उठाया था.आज विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कहा कि जयपुर के हवा महल के विधायक ने स्कूल में कुछ छात्राओं से पूछा कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना है. एक छात्रा ने कहा, “उन्होंने हमसे धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा और जब कुछ लड़कियां चुप रहीं, तो उन्होंने कहा कि क्या छात्राओं को ऐसा करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में ... Read more
कर्नाटक में हिजाब पर फिर उपजा विवाद
कुछ दिन पूर्व मुस्लिम बहुल इलाके में एक समारोह में बोलते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह घोषणा की कि स्कूलों में मुस्लिम छात्राओं पर कक्षा में हिजाब पहन कर आने पर पाबन्दी को हटाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे इस संबंध में सरकारी अधिसूचना शीघ्र जारी कर दें। अगले दिन उनकी यह खबर अखबारों की सुर्खियों में थी। इसको लेकर राजनीतिक तथा सामाजिक हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया हुई। शाम होते-होते मुख्यमंत्री की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है। ... Read more
ईरान में पर्दा बवाल: 22 साल की महिला की मौत पर आक्रोश, महिलाओं ने जलाए हिजाब, काटे बाल
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमीनी को हिरासत में लिए जाने के बाद वे कोमा में चली गई थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, माहसा अमीनी की मौत के बाद कई महिलाओं ने हिजाब उताकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. महसा अमिनी की मौत ने पूरे तेहरान को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है. बड़ी संख्या में महिलाएं देश के ‘ड्रेस कोड’ कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. सोशल मीडिया पर की गई कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि, ... Read more
‘…कुरान में जो कुछ है वह अनिवार्य है’, हिजाब के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सलमान खुर्शीद ने SC में कहा
सलमान खुर्शीद ने बुर्का, हिजाब और जिलबाब की तस्वीरों को दिखाकर उनके बीच के अंतर को अदालत को बताया नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हिजाब मामले में सुनवाई के दौरान वकील सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा कि इस्लाम में अनिवार्य और गैर-अनिवार्य जैसी कोई बात नहीं है. कुरान में जो कुछ है वह अनिवार्य है और पैगंबर ने जो व्याख्या की है वह भी अनिवार्य है. खुर्शीद ने बुर्का, हिजाब और जिलबाब की तस्वीरों को दिखाकर उनके बीच के अंतर को अदालत को बताया. खुर्शीद ने अदालत में कहा कि संस्कृति महत्वपूर्ण है क्योंकि संस्कृति पहचान की ओर ... Read more