Category: Uncategorized
पश्चिम बंगाल में ‘न्याय यात्रा’ को लेकर अधीर रंजन ने लगाए आरोप तो टीएमसी ने बताया भाजपा का एजेंट
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”कुछ स्थानों पर परीक्षाओं का हवाला देते हुए हमें जनसभाएं करने की मंजूरी नहीं मिल रही है और हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम सहित पूर्वोत्तर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अब हम टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.” अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”हमें सिलीगुड़ी में जनसभा करने की मंजूरी नहीं दी गयी. हम राज्य सरकार से बेहतर सहयोग की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कोई (बात) नहीं, कुछ बदलावों को छोड़कर यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम ... Read more
Republic day 2024 : NCC कैंप में नॉर्थ ईस्ट का पहला ‘ऑल गर्ल बैंड’ गणतंत्र दिवस परेड में हो रहा शामिल
‘कदम कदम बढ़ाए जाए’, ‘ताकत वतन की हमसे है’,’ विजय भारत’, ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘आए वतन’, ‘जय हो’, जैसे देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देगा. NCC Republic-Day camp : देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड NCC कैंप में नॉर्थ ईस्ट से आया छात्राओं का बैंड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. आपको बता दें कि पहली बार, उत्तर पूर्व की 45 लड़कियों का एक बैंड राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग ले रहा है. 13-15 साल की लड़कियां, पूरे देश में एनसीसी की पहुंच को उजागर करते ... Read more
Top 11 Happy Republic Day 2024 Wishes : इन 11 संदेशों के जरिए अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
परेड के अलावा, गणतंत्र दिवस कई अन्य तरीकों से भी मनाया जाता है, जैसे स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण आदि. लोग देश के प्रति अपना प्यार और गौरव व्यक्त करने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शुभकामनाएं भी भेजते हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर 20 ऐसे विशेज की लिस्ट दे रहे हैं जिसे आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और कलीग्स को भेज सकते हैं. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं संदेश 1- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का ... Read more
VIDEO : जयपुर में PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की ‘चाय पर चर्चा’, राम मंदिर की रेप्लिका की गिफ्ट
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले. इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर पहुंचे और उसके बारे में जाना. इस दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को राम मंदिर का रेप्लिका भी भेंट की. साथ ही दोनों नेताओं ने साथ में जयपुर की प्रसिद्ध चाय पी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति को चाय की खासियत बताते भी नजर आएं. फ्रांस के राष्ट्रपति ... Read more
कर्पूरी ठाकुर: मसीहा अति पिछड़ों के,आरक्षण दिया सर्वर्णों को !
मशहूर शायर मुनव्वर ख़ान ग़ाफ़िल का एक शेर है- जीते-जी क़द्र बशर की नहीं होती साहब, याद आएगी तुम्हें मेरी वफ़ा मेरे बाद …कुछ ऐसी ही शख्सियत थी बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे जन नायक कर्पूरी ठाकुर की. वो ऐसे दूरदर्शी नेता थे जो समय से आगे की सोच लेते थे. तभी तो उनके शरीर छोड़ने के चार दशक बाद देश के PM नरेन्द्र मोदी और बिहार के CM नीतीश कुमार ने वे फैसले लिए जिसकी बुनियाद कर्पूरी बाबू ने ही रखी थी…पिछड़ों की सियासत के इस युग में कोई सवर्णों के आरक्षण के बारे में सोचता है तो ... Read more
Delhi: सीनियर्स से पीटे जाने के बाद जान गंवाने वाला छात्र बनना चाहता था फाइटर पायलट : परिवार
लड़के ने इलाज के दौरान 20 जनवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया था. नई दिल्ली: दिल्ली के एक स्कूल में अपने वरिष्ठों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के कुछ दिनों बाद अस्पताल में जान गंवाने वाले 12 वर्षीय स्कूली छात्र के परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़का फाइटर पायलट बनना चाहता था. यह घटना 11 जनवरी को उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में हुई थी. लड़के ने 20 जनवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया. यह भी पढ़ें बच्चे के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ... Read more
US: भारतीय अमेरिकी दंपति को जबरन मजदूरी कराने के मामले में 20 साल की सजा
दंपति ने पढ़ाई का लालच देकर यूएस बुलाकर लड़के से जबरन कराई मजदूरी. नई दिल्ली: अमेरिका के वर्जीनिया में एक भारतीय अमेरिकी कपल को अपने दूर के रिश्तेदार से जबरदस्ती मजदूरी कराने के इल्जाम में 20 साल की सजा सुनाई गई है. वर्जीनिया में संघीय अदालत ने बताया कि दोनों अपने दूर के रिश्तेदार से जबरन गैस स्टेशन और किराने की दुकान में काम करवाते थे. वर्जीनिया में भारतीय अमेरिकी कपल हरमनप्रीत सिंह और कुलबीर सिंह को अदालत द्वारा 20 साल की सजा सुनाई गई है. यह भी पढ़ें मामले में सामने आया है कि दोनों अपने रिश्तेदार से किराने ... Read more
ये हैं नेटफ्लिक्स 2023 की मोस्ट वॉच वेब सीरीज, एक की कहानी ने तो दहला दिया था दिल
द रेलवे मैन आर माधवन, जूही चावला के अभिनय वाली वेब सीरीज द रेलवे मैन ने बीते साल 2023 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. नेटफ्लिक्स के मुताबिक इस वेब सीरीज को भारत के साथ साथ दुनिया के 35 देशों में काफी पसंद किया गया था. इस वेब सीरीज की कहानी भोपाल गैस लीक कांड पर आधारित थी. इसमें दिखाया गया है कि कैसे जहरीली गैस के रिसाव के बाद रेलवे कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरे लोगों को बचाया. राणा नायडू
नेटफ्लिक्स पर आई ये ड्रामा वेबसीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई है. नेटफ्लिक्स ने ... Read more
मथुरा में भगवान कृष्ण ने राम रूप में दिए दर्शन, राममय हुई कृष्ण की नगरी, मंदिरों में हुई भव्य सजावट
लोग-बाग बरबस ही कह रहे हैं कि प्रभु श्रीराम के आगमन ने छोटे व्यापारियों की जनवरी माह में ही दिवाली करा दी है. मिट्टी के दीपक, आकर्षक लाइटिंग की झालरें, झंडियां आदि की खूब बिक्री हुई है. बाजार में दो दिन से ग्राहकों की खूब भीड़ दिखी. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान व वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण ने सोमवार को प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन दिए. भगवान कृष्ण ने बांसुरी के साथ-साथ धनुष बाण भी धारण कर रखे थे. यह अद्भुत दृश्य देख श्रद्धालु खुद को अभिभूत अनुभव कर रहे थे. श्रीकृष्ण ... Read more
Ram Mandir Pran Pratishtha : मोबाइल पर कर सकेंगे लाइव स्ट्रीम, जानें- कब, कहां और कैसे देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण
अयोध्या के राम मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कई माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा. नई दिल्ली: Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार, 22 जनवरी को होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. आप इस कार्यक्रम को लाइव (Ram Mandir Pran Pratishtha Live Stream) अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों और स्कूलों ... Read more