Category: Uncategorized
अमेरिका में आज से 'ट्रंप युग', 100 बड़े आदेश तैयार, हिट लिस्ट पर ये मुद्दे; ऐसा रहा है पूरा सफर
पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान दो जानलेवा हमलों से बचने के बाद भी ट्रंप (78) मैदान में मजबूती से डटे रहे और अब अमेरिकी मतदाताओं ने उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया है. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी और उसकी उम्मीदवार कमला हैरिस के कई समर्थकों के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया, जो पहली बार किसी महिला के राष्ट्रपति बनने का ख्वाब देख रहे थे. ट्रंप अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले सबसे उम्रदराज शख्स वो अब अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं. 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पद ... Read more
मस्क, जकरबर्ग, टिकटॉक CEO और पूर्व राष्ट्रपति, ट्रंप की शपथ में कहां कौन बैठेगा? जानिए
वॉशिंगटन: अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की ताजपोशी के लिए मंच सजा हुआ है. वॉशिंगटन में पड़ रही जबर्दस्त ठंड में माहौल गर्म है. कुछ देर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेहमानों और ट्रंप के अजीजों के बैठने का क्रम कई चीजों का संकेत देगा. कौन कहां बैठेगा यह बताएगा कि ट्रंप काल में चीजें किस तरफ दिख सकती हैं. अमेरिकी टीवी चैनल CNN के मुताबिक ट्रंप से जीवनदान पाने वाली चीनी कंपनी TikTok के CEO शाउ जी च्यू (Shou Zi Chew) भी ट्रंप के शपथग्रहण में मौजूद रहेंगे. CNN ने ... Read more
कस्टडी पर सुनवाई के बीच SC ने अतुल सुभाष के 4 साल के बेटे को बुलाया, VC पर सुनी उसकी बातें
नई दिल्ली: इंजीनियर अतुल सुभाष की मां की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अतुल के बेटे को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया. कोर्ट ने अतुल सुभाष के 4 साल के बेटे को आधे घंटे के अंदर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखना चाहा. इसके बाद बच्चे को वीसी के जरिए पेश किया गया. अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उसकी मां अंजू देवी ने कोर्ट से अपने पोते को खुद को सौंपने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और उसके परिवार ने अतुल को झूठे केस में ... Read more
ट्रंप शपथग्रहण के बाद ले सकते हैं ये 5 बड़े फैसले, दुनिया को चौंकाएंगे
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं. ऐसे में सबकी नजरें अब इस पर टिकी हुई हैं कि वह सत्ता संभालने के बाद क्या बड़े आदेश सबसे पहले देंगे. ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ऐसे एक्जीक्यूटिव आदेश देने जा रहे हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा. पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुछ फैसलों का पलटने का दावा भी उन्होंने किया है. विक्ट्री रैली में दिये भाषण में ट्रंप ने संकेत भी दिये कि उनका फोकस किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा रहेगा. शपथ ग्रहण की पूर्व ... Read more
NDTV Exclusive Interview : आवारा, मवाली, महा-मवाली… जूना अखाड़े के महंत ने 'IIT बाबा' को क्या-क्या कह डाला
नई दिल्ली: जूना अखाड़े के महंत करणपुरी महाराज ने NDTV इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अभय सिंह को निकालने की वजह बताई. जूना अखाड़े के सचिव महंत डॉ. करणपुरी महाराज ने कहा है कि IIT बाबा कोई साधु नहीं था. IIT वाला बाबा अखाड़े का नहीं था. वो मवाली था. जगह- जगह रुकता और खाता था. कहीं भी टीवी पर कुछ बोलता था.वो बहुत गलत व्यक्ति था, उसे मार कर निकाल दिया.वो अखाड़े को बदनाम कर रहा था. उन्होंने आगे बताया कि IIT बाबा यहां घूमते हुए आया था, वो किसी के माध्यम से अखाड़े में नहीं आया था. ... Read more
रील लाइफ के दौर में रीयल लाइफ पर काम करते ये बच्चे
डॉक्यूमेंट्री बनाते, सेक्स एजुकेशन पर बात करते यह बच्चे दिल्ली या मुंबई के स्कूली छात्र नही हैं, नानकमत्ता स्थित नानकमत्ता पब्लिक स्कूल में यह सब बेहतरीन स्कूल प्रबंधन के कारण सम्भव हो रहा है. देश के उच्च संस्थानों से पढ़कर मिली सीख को अपने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को देने का ऐसा उदाहरण शायद ही हमने कहीं देखा हो. मेक्सिको में नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के बच्चों की बनाई डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी हुई है. नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चों ने मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री ‘थारू इको वीव्स’ तैयार की है. खास बात यह है कि डॉक्यूमेंट्री की डबिंग स्पेनिश भाषा ... Read more
Myntra Right To Fashion Sale: 55% तक की छूट पर खरीदें Tommy Hilfiger के स्टाइलिश बैकपैक्स
बैकपैक्स अब सिर्फ साधारण बैग्स नहीं रहे, बल्कि एक जरूरी स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं. चाहे आप काम पर जा रहे हों, वीकेंड की छुट्टी पर, या जिम, एक विश्वसनीय और फैशनेबल बैकपैक होना जरूरी है. इस साल, Myntra Right to Fashion Sale आपके लिए Tommy Hilfiger बैकपैक्स का एक सिलेक्टेड कलेक्शन लेकर आया है, जो बेजोड़ क्वालिटी, स्टाइल और सस्ती कीमतों का वादा करता है. 55% तक की छूट के साथ, यह अपने कलेक्शन को अपग्रेड करने का परफेक्ट मौका है. इस सेल को एक्सप्लोर करें और उन बैकपैक्स को खोजें जो स्टाइल और फंक्शनेलिटी का बेहतरीन मिश्रण हैं. ... Read more
महाराष्ट्र बोर्ड ऐन वक्त पर 10वीं और 12वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड क्यों बदल रहा है?
मुंबई: महाराष्ट्र में HSC और SSC एग्जाम हॉल टिकट में कास्ट कैटेगरी सिस्टम शुरू करने के कारण महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद अब बोर्ड ने नए हॉल टिकट जारी करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के इस फैसले पर एजुकेशन एक्टिविस्ट प्रशांत साठे ने कहा, ‘हॉल टिकट में बच्चों की कास्ट बताया जाना एक बेहद ही वाहियात फैसला है. इससे छात्रों को कोई मदद नहीं मिल रही है. बल्कि इसकी वजह से युवाओं के बीच कास्ट को लेकर जहर घुलेगा.’ बोर्ड के ... Read more
निशांत कुमार कौन हैं? क्या नीतीश कुमार की जगह लेंगे? जानिए बिहार में क्या है चर्चा
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे चुनावी साल कहें तो गलत नहीं होगा. यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल चुनाव अभियान में लगे हुए हैं. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अभी ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra) पर हैं. मुख्य विपक्षी दल आरजेडी आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है. इसमें वो तेजस्वी यादव को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. बीजेपी तो लगातार चुनाव की तैयारी कर ही रही है और प्रशांत किशोर छात्रों के जरिए ‘कमाल’ करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में एक बयान बिहार में चर्चा का विषय बना ... Read more
NDTV Exclusive: PM मोदी का 'विजन 2047' पूरा करने में AI कैसे करेगा मदद, वित्त आयोग के पूर्व चेयरमैन एनके सिंह ने समझाया
‘दुनिया के लिए AI का मतलब है आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, लेकिन मैं मानता हूं कि AI का मतलब है अमेरिकन-इंडियन. अमेरिका इंडिया, ये स्परिट है और वही तो नई दुनिया का AI पावर है. यही AI स्परिट भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात पिछले साल सितंबर में न्यू यॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुई कही थी. दरअसल AI वह जादू है, जो आम आदमी के जीवन से लेकर जियो पॉलिटिक्स तक बदल रहा है. दुनिया के बड़े मुल्क AI पावर को मुट्ठी में करने की जुगत में लगे हैं. भारत भी ... Read more