प्रश्न. सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब आएग?
उत्तर: अब तक, सीबीएसई अधिकारियों ने कक्षा 10 और 12 की टर्म 2 परीक्षा के परिणामों के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा की जाएगी आपको बता दिया जाएगा, इसलिए सलाह दी जाती है कि NDTV के साथ बने रहें.
प्रश्न. छात्र अपना टर्म 2 कक्षा 10, 12 रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
उत्तर: कक्षा 10 और कक्षा 12 टर्म 2 नतीजे देखने के लिए, छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, या cbse.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, रिजल्ट से संबंधित अपडेट सीबीएसई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट – @cbseindia29 पर भी उपलब्ध कराया जाता है.
प्रश्न. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए किन मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: छात्रों के पास डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट या फिर उमंग ऐप के माध्यम से अपने सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट देखने का विकल्प उपलब्ध है. दोनों ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. छात्रों को लॉग इन करने और अपने स्कोर कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे.
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: Parikshasangam.cbse.gov.in से भी चेक कर सकते हैं सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट
प्रश्न: IVRS के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम की जांच करें
उत्तर: जिन छात्रों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए सीबीएसई एक इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (interactive voice response system) (आईवीआरएस) के माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराएगा. इसके माध्यम से छात्र उस नंबर पर कॉल कर सकते हैं और अपना परिणाम पूछ सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा होने से पहले इस नंबर को सार्वजनिक किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: जल्द आएगा सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022, इन जगहों पर जारी होंगे नतीजे
प्रश्न: सीबीएसई टर्म 2 एग्जाम डेट?
उत्तर: इस साल, कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई के बीच ली गई थी.
प्रश्न: इस वर्ष दोनों टर्म की परीक्षाओं में क्या अंतर था?
उत्तर: इस साल, बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष को दो भागों में विभाजित किया – टर्म 1 और टर्म 2. दोनों टर्म परीक्षाएं इस साल ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थी. दोनों टर्म में अंतर यह था कि टर्म 1 प्रश्न प्रकृति में वस्तुनिष्ठ (Objective) थे और छात्रों को उनके उत्तर भरने के लिए एक ओएमआर शीट दी गई थी. हालांकि, टर्म 2 के प्रश्न सब्जेक्टिव प्रकृति के थे.
प्रश्न: सीबीएसई 2022 बोर्ड परीक्षा परिणाम में दोनों टर्म का वेटेज क्या है?
उत्तर: अभी तक, सीबीएसई बोर्ड ने परिणामों की दोनों टर्म के वेटेज पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि, टर्म 2 रिजल्ट घोषित होने के बाद एक समग्र मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी. मूल्यांकन मानदंड और वेटेज की घोषणा केवल परिणाम के घोषणा के दौरान की जाएगी.
