CBSE की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की फेक डेटशीट WhatsApp पर हो रही वायरल, बोर्ड ने बताई सच्चाई 

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी

नई दिल्ली:

CBSE Board Class 10th, 12th Exam 2024 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं 2024 शुरू होने वाली. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं. सीबीएसई की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों ही कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं गुरुवार, 15 फरवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड आज यानी 31 जनवरी को जारी किया जा सकता है, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. बोर्ड पहले ही स्कूलों को बच्चों की रोल नंबर की लिस्ट शेयर कर चुका है. स्कूल अधिकारी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने पर उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई द्वारा आज एडमिट कार्ड जारी करने की बात इसलिए की जा रही है बीते वर्षों में  सीबीएसई जनवरी के अंतिम हफ्तों में एडमिट कार्ड जारी करता रहा है. पिछले दो साल से सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं.

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply