CBSE Board Exam: CBSE बोर्ड की मार्किंग स्कीम में हुआ बदलाव, यहां देखें डिटेल्स | CBSE Board Exam 2023-24 changed marking scheme new marking scheme | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 07, 2023 02:23:56 pm

CBSE Board Exam 2023-24: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन (Assessment) स्कीम में बदलाव किया है। इसका मकसद लर्निंग पर अधिक फोकस होना चाहिए जिससे बच्चे की क्रिएटिव और क्रिटिकल थिंकिंग को और अधिक बढ़ाया जा सके।

CBSE Board changed marking scheme

CBSE Board Exam 2023-24: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन (Assessment) स्कीम में बदलाव किया है. ये बदलाव अगले साल की परीक्षा यानी एकेडमिक ईयर 2024 के लिए ही है। इसके तहत एग्जाम में अब मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन की संख्या बढ़ाई जाएगी और लांग तथा शॉर्ट क्वेश्चन आंसर को कम वेटेज दिया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) के अनुरूप कक्षा 9, 10, 11 और 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन और मूल्यांकन स्कीम में बदलाव की घोषणा की। ये बदलाव केवल इस साल तक ही रहने की संभावना है। इसके बाद नेशनल NCF के मुताबिक पैटर्न को फिर से डिजाइन किया जा सकता है। संशोधित योजना के अनुसार,लघु और दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्नों के लिए वेटेज कम कर दिया गया है।