CBSE Class 12th Results 2021: 12वीं की परीक्षा में 99.37 फीसदी छात्र हुए सफल, केंद्रीय विद्यालय के नतीजे 100% रहे
नई दिल्ली:
CBSE Class 12th Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित दिया है. छात्र . इस साल 99.37% छात्र पास हुए हैं.आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. जिसमें 99.67% लड़कियां और 99.13% लड़के सफल हुए हैं वहीं, केंद्रीय विद्यालय के नतीजे 100% रहे है.
बता दें, इस साल 70,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने इस वर्ष 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. (डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक)
