CBSE Exam 2023: सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम जुलाई में होगी आयोजित | CBSE Compartment Exam 2023 Class 10, 12 supplementary exams to be | Patrika News

नई दिल्लीPublished: May 13, 2023 02:49:34 pm

CBSE Compartment Exam 2023: क्लास 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। डेट शीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। इस साल 10वीं क्लास के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी।

 

,

CBSE Compartment Exam 2023 to be held in July

CBSE Compartment Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई 2023 में सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। क्लास 10, 12 की कंपार्टमेंट या पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। डेट शीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी और सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी। इस साल 10वीं क्लास के छात्रों को पूरक परीक्षा में 2 विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री परीक्षा के तहत 1 विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। आपको बता दे बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा मिलने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। पूरक (supplementary) परीक्षा मुख्य परीक्षा 2023 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

By admin

Leave a Reply