Last Updated:
Dehradun Latest News: विकासनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रोजाना डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं. नगर पालिका ने इस समस्या से निपटने के लिए लावारिस कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी शुरू की है. अब तक 1154 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है.
देहरादून: राजधानी के कई इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. विकासनगर शहर और आसपास के क्षेत्र के लोग रोजाना इसकी वजह से परेशान हैं. आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. यहां तक कि सड़कों पर वाहन से चलना भी खतरों से खाली नहीं है. सड़कों पर निकलते ही कुत्तों का झुंड वाहनों के पीछे पड़ जाता है.
नगर पालिका शुरू करी पहल
ऐसे में नगर पालिका विकासनगर ने एक पहल छेड़ी है जिसके तहत लावारिश कुत्तों का टिकाकरण और उनकी बढ़ती तादाद में कमी लाने के लिए नसबंदी की जा रही है. अभी तक कुल 1154 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है और 100 से अधिक कुत्तों की नसबंदी अभी बाकी है. जिनकी नसबंदी हो चुकी है, उनके कान में कट लगाया जा रहा है ताकि उनकी पहचान आसानी से की जा सके.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
