Delhi Gangrape: अब जनता की अदालत में किरण नेगी का परिवार, अब तक नहीं मिला इंसाफ


सतेंद्र बर्त्वाल
देहरादून. 
दिल्ली में हुई उत्तराखंड की बेटी किरण के साथ दरिंदगी और हत्या मामले में जहां सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पुनर्विचार याचिका को ख़ारिज कर दिया है, तो वहीं परिजन अब क्यूरेटिव पिटीशन से पहले जनता की अदालत में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने जा रहे हैं. इस मुहिम में वे 9 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर भारी संख्या में जनता से पहुंचने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी उनका साथ दें ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके.

बता दें कि फरवरी 2012 की एक शाम दिल्ली में 19 साल की किरण नेगी ऑफिस से घर जा रही थी. तभी तीन दरिंदों ने उसे कार में अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया और हैवानियत की सभी हदें पार कर दी. कार में रखे औजारों से उसे पीटा, निजी अंगों के साथ बर्बरता की और शरीर को सिगरेट से दागा और इसके बाद आरोपियों ने लड़की की आंखों में तेजाब डालकर उसे मार डाला था. दरिंदगी का शिकार हुई किरण के परिजनों ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है लेकिन हाईकोर्ट से जिन आरोपियों को मौत की सजा हुई, सुप्रीम कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया.

जिसके बाद पुनर्विचार याचिका भी ख़ारिज हो गई लेकिन अब परिजन क्यूरेटिव पिटीशन की तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को जनता से जंतर मंतर आने की अपील की है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • अम्मी-मदर, अब्बू-फादर… इंग्लिश की स्कूली किताब पर देहरादून में बवाल, जानें क्या है मामला

  • Char Dham Yatra: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलिकॉप्टर की सुविधा

    Char Dham Yatra: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलिकॉप्टर की सुविधा

  • चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे..., हम उन पर चिपक जाएंगे

    चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे…, हम उन पर चिपक जाएंगे

  • 63 करोड़ की लागत से बने इस हॉस्पिटल में नहीं आता कोई मरीज, जानिए क्यों बना सफेद हाथी?

    63 करोड़ की लागत से बने इस हॉस्पिटल में नहीं आता कोई मरीज, जानिए क्यों बना सफेद हाथी?

  • Dehradun News: अब आप भी कर सकते है मानसखंड झांकी का दीदार, देहरादून में उमड़ी भीड़, हर कोई लेने लगा सेल्फी

    Dehradun News: अब आप भी कर सकते है मानसखंड झांकी का दीदार, देहरादून में उमड़ी भीड़, हर कोई लेने लगा सेल्फी

  • Dehradun News: देहरादून की इस दुकान का जूस पीने दूर-दूर से आतें है लोग, आप भी करें ट्राई

    Dehradun News: देहरादून की इस दुकान का जूस पीने दूर-दूर से आतें है लोग, आप भी करें ट्राई

  • PHOTOS: बर्ड वाचिंग से टेंशन फुर्र! टिहरी झील के पास करें पंछियों का दीदार, तिवाड़ की बनी नई पहचान

    PHOTOS: बर्ड वाचिंग से टेंशन फुर्र! टिहरी झील के पास करें पंछियों का दीदार, तिवाड़ की बनी नई पहचान

  • Delhi Dehradun Expressway: द‍िसंबर से देहरादून नहीं होगा दूर, द‍िल्‍ली से 210 km का सफर अब महज ढाई घंटे में होगा तय

    Delhi Dehradun Expressway: द‍िसंबर से देहरादून नहीं होगा दूर, द‍िल्‍ली से 210 km का सफर अब महज ढाई घंटे में होगा तय

  • 'बिरयानी मैन' की बिरयानी का स्वाद सबसे हटके, एक बार खाएंगे तो बार-बार आएंगे, स्‍टूडेंट्स के लिए खास ऑफर

    ‘बिरयानी मैन’ की बिरयानी का स्वाद सबसे हटके, एक बार खाएंगे तो बार-बार आएंगे, स्‍टूडेंट्स के लिए खास ऑफर

  • इस वर्ष पूरा हो जाएगा दिल्‍ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे

    इस वर्ष पूरा हो जाएगा दिल्‍ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे

  • Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

    Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

उत्तराखंड

नम आंखों से आज भी किरण की मां कह रही हैं कि जिनको सबूतों के आधार पर छोड़ा गया है, वो अगर आरोपी नहीं हैं तो कौन हैं आरोपी? उनको पकड़ने में पुलिस क्यों ठोस कदम नहीं उठा रही है? किरण की माँ शांति देवी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी दोषी नहीं हैं, तो पुलिस अब दोषियों को क्यों नहीं पकड़ रही है.

देहरादून के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर किरण के पिता कुंवर सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के लोग उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में होने वाले आन्दोलन से जुड़ें, जिससे देश के सर्वोच्च न्यायालय के सामने उनकी क्यूरेटिव पिटीशन पर ठोस कार्रवाई हो.

किरण को न्याय दिलाने के लिए अब देहरादून के तमाम संगठनों ने एक होकर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं और आम जनता से भी अपील कर रहे इस अभियान में उनका साथ दें. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से भी अपील की है कि वो भी इस मामले में केंद्र सरकार से बातचीत करें.

वहीं इस पूरे मामले में शुरू से लड़ाई लड़ रही एनजीओ संचालिका योगिता भयाना ने कई सवाल उठाये हैं और जनता से अपील की है कि जनता उनकी मुहिम से जुड़े ताकि बेटी को इंसाफ मिल सके. 11 साल बाद जहां सुप्रीम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से किरण नेगी के माता पिता ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई है. देखना होगा कि क्या यह मुहिम किरण को न्याय दिला पाएगी.

Tags: Dehradun news, Delhi, Gangrape, Uttrakhand

By admin

Leave a Reply