नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल आए है। इस बार इस लिस्ट में दिल्ली के बड़े अस्पताल गुरू तेग बहादूर अस्पताल, जेटीबी अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल समेत कई नाम शामिल है।
धमकी भरे कॉल और मेल आने के बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली में 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल आए थे। और जयपुर की 68 स्कूलोें में भी 13 मई को इसी प्रकार के मेल आए थे।
