नई दिल्लीPublished: Apr 24, 2023 03:48:44 pm
DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए है। आपको बता दें कि DMVS एक पूर्णकालिक लेकिन वर्चुअल स्कूल है। जो स्टूडेंट्स दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे dmvs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DMVS Admission 2023
DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए है। जो स्टूडेंट्स दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे dmvs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि DMVS एक पूर्णकालिक लेकिन वर्चुअल स्कूल है। यह दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित किया जाता है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 13-18 वर्ष की आयु के छात्र DMVS कक्षा 9 प्रवेश 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्रों का चयन ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा। आपको बता दे की दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) की स्थापना दिल्ली सरकार की स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस पहल के तहत की गई थी। यह दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से संबद्ध है और इसका प्रमाणन CBSE और भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के बराबर मान्य है।

