script

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कालेजों के लिए दिल्ली सरकार ने पहली तिमाही में 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिन कॉलेजों के लिए रुपये दिए गए है उनमे फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदि शामिल हैं।

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कालेजों के लिए दिल्ली सरकार ने पहली तिमाही में 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने साझा किया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के आने के बाद से इन कालेजों को दिए जाने वाले बजट में 300 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी हुई है जो शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। दिल्ली सरकार ने पहली तिमाही में 100 करोड़ रुपये, दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज के लिए जिनमे आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, डॉ भीम राव आंबेडकर कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ,इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply