EWS श्रेणी के स्‍टूडेंट्स को दाखिला न देने पर दिल्‍ली सरकार की सख्‍त कार्रवाई, स्‍कूल की मान्‍यता वापस ली

EWS श्रेणी में स्‍टूडेंट्स को दाखिला न देने के मामले में दिल्‍ली सरकार ने सख्‍त कार्रवाई की है

नई दिल्‍ली :

दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में स्‍टूडेंट्स को दाखिला न देने के मामले में एक स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसकी मान्‍यता रद्द कर दी है. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एससी/एसटी कल्याण समिति की सिफारिश पर जेडी टाइटलर स्कूल की मान्यता वापस ले ली है.अधिकारियों ने बताया कि जेडी टाइटलर स्कूल को 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए किसी भी छात्र को दाखिला नहीं देने और स्कूल के संचालन तक कर्मचारियों के वेतन और बकाया का भुगतान करने के लिए कहा गया है. स्कूल के अधिकारियों से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply