HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक | HBSE 10th Result 2023 HBSE 10th Result update download link | Patrika News

HBSE 10th Result 2023: आज हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) आज हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल कुल 2,96,329 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को RESULTHB10 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें इस बार हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 5 लाख 59 हजार 730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें हाईस्कूल के कुल 2,96,329 छात्र व इंटरमीडिएट के कुल 2,63,409 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

By admin

Leave a Reply