नई दिल्लीPublished: Apr 18, 2023 01:45:10 pm
IIT परिषद की बैठक दो साल में हो रही है। इस तरह की पिछली बैठक फरवरी 2021 में कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित की गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) में फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, छात्र कल्याण और रिक्त शिक्षक पदों पर चर्चा होने की संभावना है।
IIT परिषद की बैठक दो साल में हो रही है। इस तरह की पिछली बैठक फरवरी 2021 में कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित की गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) में फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, छात्र कल्याण और रिक्त शिक्षक पदों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व वाली परिषद आईआईटी में प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण मामलों को देखती है। इसमें सभी 23 आईआईटी के निदेशक और अध्यक्ष और संसद के सदस्य शामिल हैं। इस बैठक में स्टूडेंट्स का सुसाइड करना, स्टूडेंट्स का डिप्रेशन में जाना मुख्य रूप से चर्चा का विषय होगा। इसके अलावा IIT परिषद की बैठक में आईआईटी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए पिछले दो वर्षों में किए गए प्रयासों की समीक्षा भी करने की संभावना है।

