नई दिल्लीPublished: Apr 18, 2023 06:00:15 pm
KVS Admission 2023: देश और विदेशों में स्थित 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। 1200 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के छात्रों की इसके बाद स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की पहली सूची जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
KVS Admission list released on April 20
KVS Admission 2023: देश और विदेशों में स्थित 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। 1200 केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के छात्रों की इसके बाद स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों की पहली सूची जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 20 अप्रैल को दाखिले की पहली सूची जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली सूची 20 अप्रैल 2023 को जारी की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स का नाम पहली लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें 21 से 27 अप्रैल के बीच दाखिला दिलाना होगा। इस दौरान उन्हें संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जाना होगा। पैरेंट्स दाखिले के लिए नहीं पहुंचेंगे तो एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा। अगर सीटें खाली रहती हैं तो केवीएस की तरफ से नेक्स्ट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

