नई दिल्लीPublished: Mar 20, 2023 05:35:56 pm
ISRO Young Scientist: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 20 मार्च, 2023 से इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए को 1 जनवरी, 2023 तक कक्षा 9वीं कक्षा में नामांकित कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों की पहली चयन सूची 10 अप्रैल, 2023 को जारी होगी।
ISRO Young Scientist 2023
ISRO Young Scientist 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 20 मार्च, 2023 से इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आवेदन शुरू होने के बाद छात्र www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 है। इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए को 1 जनवरी, 2023 तक कक्षा 9वीं कक्षा में नामांकित कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों की पहली चयन सूची 10 अप्रैल, 2023 को जारी होगी। स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं एवं गतिविधियों से अवगत करने के उद्देश्य से इसरो द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं।

