JKBOSE 12th Result 2022 Declared: कारगिल डिविजन के लिए जेके बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, Direct Link
नई दिल्ली:
JKBOSE 12th Result 2022: जेके बोर्ड (JK Board) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है. जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कारगिल डिविजन Kargil division) के लिए कक्षा 12वीं के नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को जारी किया है. जेके बोस कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट JKBOSE 12th Result 2022) जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन डिजिटल स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध है. जेके बोर्ड से कक्षा 12वीं (JKBOSE 12th exam 2022) की परीक्षा दे चुके छात्र जेके बोस 12वीं रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in से ऑनलाइन देख सकते हैं. कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड की जरूरत होगी. एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की मदद से जेके बोस कक्षा 12वीं (JKBOSE 12th exam 2022) के छात्र वेबसाइट से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
